करौंदा और हरी मिर्च (Karonda Green Chilli Recipe)

खट्टे करोंदे (Karonda) और तीखी हरी मिर्च (Green Cihilly छोंककर बनाइये बहुत ही लाजवाब स्वाद होता है इनका, तीखी हरी मिर्च करोंदे (Natal Plum or Carnberry ) के साथ मिलकर खट्टी होकर बड़ी ही स्वादिष्ट हो जाती है,
Read this recipe in English - Karonda Green Chilli Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Chilly Recipe
- करोंदा - 100 ग्राम
- हरी मिर्च - 50 ग्राम
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 2-3 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- अजवायन - आधा छोटी चम्मच
- मेथी दाना - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Karonda Green Chilly Recipe
करोंदा और हरी मिर्च धोकर, पानी सुखा लीजिये, डंठल तोडिये, और दो भाग करते हुये काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग, जीरा, अजवायन और मेथी दाना डालिये, जीरा अजवायन तड़कने पर, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, सौंफ पाउडर डालिये और 2-3 बार चलाकर मिलाइये.

मसाले में कतरे हुये करौंदा और मिर्च डाल दीजिये, नमक और गरम मसाला डाल कर अच्छी तरह चमचे से चलाकर 1-2 मिनिट तक भूनिये, ढकिये और 3 - 4 मिनिट तक धीमी गैस फ्लेम पर पकने दीजिये, ढक्कन खोलिये, देखिये क्या करोंदे नरम हो गये हैं? अगर नहीं तो 1 मिनिट और ढककर पका लीजिये.
करौंदा और हरी मिर्च बन गये हैं, इनको प्याले में निकालिये, खाने के साथ परोसिये और खाइये, ये करौंदे और हरी मिर्च आप एक सप्ताह तक रख कर खा सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 11:
i just love this recipie...this thing makes ur website different altogether...ye recipe kisi bhi site pe nahi mil sakti.. thank you so much for writing..one more thing ..kya main apko apni koi recipe bhej sakti hu...? pls reply..Thnks
Your website is wonderful. I just love it. I have a question about this recipe. When I had prepared this recipe on the next day there was some 'less'in karonda. Ye kya khrab ho gaya hai ya karonde mei lais hoti hai. Please reply soon.
Thanks
निशा: शशि, करोदे में लस आ गया, करोंदे खराब नहीं हुये, करोंदे थोड़े अधिक कुक हो गये हैं.
hari mirch or karonde main agar rai ka tadka lagaye to mirch or bhi swad lagti hai.
निशा: भावना ये बिना चीनी के अच्छे लगते हैं,अगर आपको चीनी वाला स्वाद पसन्द है तो आप चीनी डाल सकती हैं.
निशा: मंजू, कभी तो ये फोटो आप देख सकेंगी.