मूंगफली की चटनी – Peanut Chutney, Groundnut Chutney

मूंगफली के दानो की चटनी (Moongphali ki Chutney) इडली, दोसे के साथ खाई जाती है. बहुत ही स्वादिष्ट होती है. 3-4 दिन तक फ्रिज में रख कर खाई जा सकती है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ground Nut Chutney
- मूंगफली के दाने एक कटोरी भुने और छिले हुये
- हरी मिर्च 2-3
- राई आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1-2 पिन्च
- नीबू 1 रस
- रिफाइन्ड तेल 2 छोटी चम्मच
- नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Groundnut Chutney
मूंगफली के दाने आपने जिस कटोरी से नाप कर लिये हैं उसी कटोरी से नाप कर उतना ही पानी ले लीजिये. अब इसमें नमक और हरी मिर्च डाल कर बारीक पीस लीजिये. बाउल में निकालिये अगर यह आपको बहुत अधिक गाढ़ी लगे तो थोड़ा पानी और मिला दीजिये. अब इसमें आप नीबू का रस मिला दीजिये.
अब गैस पर छोटी कढ़ाई गरम कीजिये और इसमें तेल डालिये इसके बाद राई डालिये. राई कड़कड़ाहट के साथ भुन जायेगी. गैस बन्द कर दीजिये. अब इसमें 1-2 पिंच लाल मिर्च पाउडर डालिये, और इस तड़के को चटनी में डाल दीजिये. चम्मच से एक दो बार चला दीजिये. चटनी (Groundnut Chatni) तैयार है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 20:
It helped me a lot.
Babita
निशा: विभा, जी मूंगफली का छिलका उतारना बिलकुल जरूरी है.
Maine ye chutney banai. Bahut hi swadisht thi. Kya aap lehusn ki chutney ki recipe bata sakti hain.
निशा: नीति, एक कटोरी में लगभग 100 ग्राम दाने आते हैं, आप 1/2 कप मूंगफली के दाने ले सकती हैं.
निशा; पूनम, भुने हुये दाने के छिलके उतारे हुये की चटनी बनती है.
Very nice Peanut Chutney
निशा: संध्या, ये चटनी आप फ्रिज में रखकर 4 दिन तक खा सकती हैं.
Nisha ji aap garlic chatni ki bhi receipe likho mera bhut mann ha garlic ki chatni banana ka
Aapki recipes bahut acchi hoti hain aur easy bhi,plz lahsun ki chutney bhi bataiye na kaise banti hai....?