सूखे मसाले की चटनी – Dry Spices Chutney

बरसात का मौसम हो, रिमझिम पानी बरसता हो गरमा गरम पकोड़े बन जाय ये तो घर का हर सदस्य चाहता है, इसीलिये इस मौसम में अक्सर पकोड़े बन ही जाते हैं. लेकिन जब बाजार से धनिया और पोदीना एकदम गायब हो तब क्या करें?
जब भी कभी हरा धनिया और पोदीना अनुपलब्ध हो तब आप सूखे मसालों की चटनी बना सकतीं है. यदि आपको तीखापन पसन्द है तब यह चटनी आपको बहुत पसंद आयेगी
आवश्यक सामग्री - Ingredeints for Dry Spices Chutney
- साबुत धनियां - 2 टेबल स्पून
- जीरा - आधा टेबल स्पून
- काली मिर्च - एक छोटी चम्मच
- लोंग - 6-7
- बड़ी इलाइची - 4 (छील कर चाने निकाल लीजिये)
- लाल मिर्च - 4-5
- हींग - 2 पिंच
- नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
- नीबू - 1
- रिफाइन्ड तेल - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Dry Spices Chutney
सारे मसाले निकालिये, साफ कीजिये.
तवा गरम कीजिये, धनियां और जीरा तवे पर डालिये और हल्का ब्राउन होने तक भूनिये.
भुने मसाले और बाकी मसाले मिलाइये, मिक्सर में डालिये और इतना पानी मिला कर बारीक पीस लीजिये कि यह मसाले का पेस्ट चटनी जैसा गाड़ा दिखाई दे.
छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में ये पिसे मसाले का पेस्ट डालिये और 2-3 मिनिट तक इस मसाले को भूनिये, चटनी को प्याले में निक्लाइये और नीबू का रस मिल दीजिये. लीजिये यह लाजबाव सूखे मसाले की चटनी तैयार है.
ये सूखे मसाले की चटपटी चटनी पकोड़े, कचोड़ी, मिस्से परांठे या मिस्सी रोटी किसी के भी साथ खाइये. बची हुई चटनी फ्रिज में रख लीजिये एक सप्ताह तक ये चटनी खाई जा सकती है.
अगर घर में नींबू न हो तो 1 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर भी डाल कर चटनी बना सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 17:
निशा: नहीं प्रीति, आगे वह कापी न करें, इतना ही काफी है:)
lashun ki chatni kaise banate hain.
Many thanks for your exciting and simple recipes! Can you please suggest some powder mixtures which can be mixed with yogurt to make instant raita?
Thanks!
With best regards,
Smruti
Kya aap mujhe baigan ka bharta aur tamatar ki chutni banana sikhayi gi please
निशा: मैशा, ये रैसिपी पहले से दी हुई हैं, आप सर्च बटन पर लिखकर देख सकती हैं.
निशा: नम्रता, जी हाँ मै लिख दूंगी.
निशा: छाया में लिखने की कोशिश करूगी.
निशा: ज्योति, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: निशा, मैं कोशिश करूंगी.