नारियल की चटनी – Coconut Chutney Recipe, Nariyal Chutney

दोसा, इडली, सांबर बड़ा खाने के साथ अगर नारियल की चटनी न हो तो स्वाद अधूरा ही लगता है. तो फिर बनाते हैं आज नारियल चटनी (Coconut Chutney)
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Coconut Chutney Nariyal Chutney
- कच्चा नारियल - आधा
- हरा धनिया - आधा छोटी कटोरी (मोटा काट लीजिये)
- हरी मिर्च - 2
- नीबू - 1 छोटे आकार का
- नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच)
तड़के के लिये
- तेल - 2 छोटी चम्मच
- राई - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1 पिंच (यदि आप चाहैं)
विधि - How to make Coconut Chutney Nariyal Chutney

कच्चे नारियल को उसके कठोर छिलके से अलग कीजिये, धोइये और छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.
नारियल, हरा धनियां, हरी मिर्च, नीबू का रस, नमक और 2 बड़े चम्मच पानी मिलाकर, सभी को मिक्सर में बारीक पीस लीजिये.
चटनी को प्याली में निकालिये, जितना गाड़ा रखना हो उसके हिसाब से पानी मिलाइये.
छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल में राई डालिये, राई कड़कने के बाद गैस बन्द कर दीजिये, और लाल मिर्च डालकर तेल में मिला दीजिये. अब इस राई के तड़के को चटनी में डालकर मिला दीजिये.
लीजिये आपकी नारियल की चटनी (Coconut Chutney) तैयार है. स्वादिष्ट नारियल की चटनी को टेबल पर रखिये और अपने मन पसन्द खाने के साथ खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 64:
kaccha nariyal,zara si daliya(bhuni chana dal),hari mirch,adrak(optional),namak aur zara sa pani dalkar mixer mai dardara pees lo.
tadka: kadhai mai tel garm karo,rai,kadhi patta(meethi neem),lal mirch sabut tadtada lo aur chutney mai mix kar do. ban gayi aslo madrasi nariyan chutney!
निशा: भूषण, असली साउथ इन्डियन नारियल चटनी बताने के लिये धन्यवाद, खाने का स्वाद तो अलग अलग जगह के हिसाब से बदल जाता है.
अगर इस चटनी को और भी स्वादिष्ट बनानी हो तो नारियल के टुकड़े, मिर्ची, भुनी चने की दाल आदि को पीसने से पहले अगर थोड़े तेल में भून लिया जाये, और उसके बाद पीसा जाये तो चटनी का स्वाद और भी बढ़ जाता है।
निशा: धन्यवाद सागर जी.
I made this chatni.. and everybody liked at my home. Thank you so much.
Mam, aapko indian recepies ke sath-2 chinese recepies bhi btani chahiye. Aapko to ye sab aata hoga, plz hume bhi btaye. Coz aaj chinese dishes adhiktar logon ki pasand hai. Plz mam, chinese dishes ki recepies jror btaye.
Thans
निशा: मीनाक्षीजी, अभी मैं भारतीय रैसिपी ही लिख रही हूं.
i m punjabi but i like south indian dishes sooooooo much.
kindly tell me how to make masala dosa(will be better if u tell in hindi)
thanks
निशा: नारियल की चटनी आप चटनी कालम में देख सकते हैं.
निशा: राजश्री अगर आप डालना चाहते है तो डाल सकते हैं.
Naariyal(100 gm), Harimirch(2-3), adrak(1 inch), lahasun(2-3), bhuna hua chana(20 gm), curry leaves(10-15), Curd(2-3 spoon),Salt(according to taste). In sabhi ko mixi mei paste kar le. Agar chhae to chaunk laga le warna aise bhi kha sakte hai.
can you please tell me the recipe for "dry coconut chutney".
thanks in advance.
Bahut accha
निशा: जया, अब आप इसे देख सकती हैं.
निशा: चम्पा, लाल चटनी में मुख्य सामग्री लाल मिर्च है. 10-12 लाल मिर्च लीजिये, स्वादानुसार नमक के साथ बारीक पीस लीजिये, 2 टेबल स्पून कढ़ाई में डालिये, चटनी को 3-4 मिनिट पका लीजिये. खट्टा स्वाद के लिये एक नीबू का रस मिलाया जा सकता है.
thanksssssssssssssssssssss
निशा: सुरमिता, आप ऎसे ही खाना बनाती रहें, बहुत जल्द अच्छा खाना बनाना सीख जायेंगी.
निशा; भारती, आप इस चटनी में हरा धनियां मत डालिये, यह चटनी जैसी आप चाहती है सफेद बनेगी.
thanx for the recipes..
simple b
gng to make
निशा: शुभम, आप क्या पूछना चाहते हैं मैं समझ नहीं पा रही हूँ.
निशा: अलीना, धन्यवाद.
NISHA JI > Peace !!
निशा: सुषमा, इसमें आप दही डाल सकती है, लेकिन दूसरी चीज आप क्या डालना चाहती है.