चने की दाल की चटनी – Roasted Bengal Gram Chutney

भुनी हुई चने की दाल बाजार में मिल जाती है. इससे बनी चटनी बड़ी स्वादिष्ट होती है. इडली, दोसे और बड़ो इत्यादि के साथ यह चटनी प्रयोग की जाती है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chane ki dal ki Chutney
- भुनी चने की दाल - 100 ग्राम
- हरी मिर्च - 2-3
- नीबू - 1
- राई - छोटी चम्मच
- रिफाइन्ड तेल - 2 छोटी चम्मच
- कशमीरी मिर्च - 2 पिंच
- नमक - स्वादानुसार
विधि - How to make Chane ki dal ki Chutney
चने की दाल में इतना पानी मिलायें जितनी चने की दाल है, हरी मिर्च और नमक मिला कर बारीक पीस लें. पिसी दाल को प्याले में निकालें और नीबू का रस निकाल कर मिला दीजिये.
तड़के के लिये, गैस पर छोटी कढ़ाई रखें और उसमें तेल डाल कर गरम करे. गरम तेल में राई डालें, राई कड़कड़ाहट के साथ भुन जायेगी. गैस बन्द कर दें, गैस बन्द करने के बाद तड़के में 2 पिंच कशमीरी मिर्च की डालें. इस तड़के को चटनी में मिला दें. स्वादिष्ट चटनी तैयार है.
चटनी को इडली, दोसे या उत्तपम के साथ परोसे और खायें.
Categories:
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 17:
Thanks..
Pratibha
Thank you
supriya
ऐसा लगता है आप मेरे साथ चोके में खड़ी है
शुक्रिया शब्द बहुत छोटा है
निशा: मधुलिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam chane ki dal ko hum ghar me bhi bhunj sakte hai plz rep. me
निशा: रश्मि, चने की दाल घर में नहीं भुनती लेकिन भुने चने के छिलके छील कर बना सकती हैं.
Your dalia chutney are very easy and good. We have split dalia here and will make after roasting them.
In many years back in "Kelkar Restaurant" Near Bori Bunder station -Mumbai with dosa and Idali I used to eat their this excellent chutneys. Only for this daliya chuntney I used to go and close to GT High School in those days. Still no other place I got same chuntney test.
Like your recipes very much!!!
निशा: संध्या, चटनी को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खा सकते हैं.
निशा: ज्योति, आप कढ़ाई में थोड़ा तेल डाल कर, धीमी आग पर भून लीजिये, दाल अन्दर से कच्ची न रहे और चटनी बना लीजिये.
RAJNI
निशा: उपेन्द हम कोशिश करेंगे.