मूंगफली की कुकीज – Peanut (Ground Nut) Butter Cookies recipe

मूंगफली कुकीज बहुत ही स्वादिष्ट होती है. बच्चे इन कुकीज को बहुत प्यार से खाते हैं. अगर आपके घर में बच्चे हैं तो यह कुकीज आप बच्चों को बनाकर दीजिये. बच्चे तो खुश होगे ही, आपको भी यह कुकीज बहुत पसन्द आयेंगी. कुकीज में सारी चीजें पोष्टिक हैं, और इनको बनाना भी बहुत आसान है. आइये आज हम मूंगफली की कुकीज बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Peanut Butter Cookies recipe
- मूंगफली के दाने - 100 ग्राम (भुने हुए, छिले हुये)
- मैदा या गेहूं का आटा - 200 ग्राम
- चीनी - 100 ग्राम (पिसी हुई)
- घी या मक्खन - 100 ग्राम
- दूध - 1 टेबल स्पून
- काफी पाउडर - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहे)
- बेकिंग सोडा - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Peanut Butter Cookies recipe
मूंगफली के दानों को पीस कर, हल्का दरदरा पाउडर बना लीजिये.
एक बर्तन में पिघला हुआ घी या मक्खन और चीनी को अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये.
दूध में काफी पाउडर घोल कर, मक्खन और चीनी के मिश्रण में डालिये और फैटिये.
अब मिश्रण में मैदा, मूंगफली दानों का पाउडर और बेकिंग पाउडर डालकर मिलाइये, और मिश्रण को तब तक फेटिये जब तक कि वह फूला हुआ न दिखाई देने लगे. यह तैयार मिश्रण गुथे हुये आटे जैसा होना चाहिये.
बेकिंग ट्रे को घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, हाथ पर रखकर पेड़े जैसा आकार दीजिये और ट्रे में थोड़ी थोड़ी जगह छोड़कर लगा दीजिये.
ओवन को 200 डिग्री सेग्रे. पर सैट कीजिये. कुकीज ट्रे ओवन के अन्दर रखिये. 15 -20 मिनिट में कुकीज सिक कर तैयार हो जाती हैं.
आपकी गरमा गरम मूंगफली कुकीज तैयार है. कूकीज को ठंडा होने दीजिये, कुरकुरी कुकीज बच्चों को दीजिये और आप भी खाइये. बचे हुये कुकीज एअर टाइट कन्टेनर में रख दीजिये. 1 महीने तक कभी निकालिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 45:
thanks in advance:)
happy cooking
need your help. please tell me also how i can make cake without milk.??
kindly me reply me.
निशा: लता, आप दूध की जगह जो फल पसन्द करती हैं,उसका जूस डाल दीजिये.
निशा: बेकिंग सोडा, लेकिन आप बेकिंग पाउडर भी प्रयोग कर सकतीं है, बेकिंग पाउडर की मात्रा बेकिंग सोडा से लगभग दुगुनी प्रयोग की जानी चाहिये.
निशा: जी मैं केक की रैसिपी अवश्य लिखूगी.
निशा: अनुराधा जी, आप बार्नविटा भी डाल सकती हैं.
निशा: अनु मैदा सूजी का स्वाद तो अच्छा होता ही है, लेकिन आटे का स्वाद भी कम अच्छा नहीं होता, आप कचड़िया कभी आटे से कभी मैदा से अलग अलग तरीके से बनाइये और बताइये आपको क्या अच्छा लगा.
निशा: अनीता ये कुकीज कन्वेक्सन मोड में बनाइये.
regards
monika
निशा: मोनिका,मैं केक बनाने की रैसिपी लिखूगी.
निशा: ललिता, कम समय के लिये ओवन को सैट कीजिये, कुकीज नहीं जलेंगी.
maine ye cookies banayi ,lekin vo bahut jal gayi thi aur unka shape bhi bigad gaya tha,vo kinare se phail gayi thi.mere paas IFB convection oven hai,maine convection mode me 200C tempreture me banayi thi.plz aap mujhe bataye ki meri cookies jal kyon gayi aur unka shape kyon bigad gaya tha.I m waiting for ur reply.
निशा: अन्शु, थोड़ा समय अधिक देने के कारण कूकीज जल सकती है. अगर मिश्रण पतला हो जाय तो यह आकार में फैल जाती है.
plz tell me what is the reason and what is the minimum temprature for it
निशा: अन्शु सामान्यतया 170 - 200 तक तापमान ही सैट किया जाता है.
निशा: बबिता, अगर आप इसे माइक्रोवेव में बनायेंगी तब माइक्रोवेव के ही बर्तन प्रयोग में लाने होंगे, यदि आप ओवन में कुकीज बनायेंगी तब कोई भी मैटल की ट्रे आप ले सकती हैं.
निशा: मीरा, इसका कारण घी तो नहीं है लेकिन अगर बेकिंग सोडा कम हो तो कुकीज हार्ड हो सकती है.
निशा: कुकीज ओवन में ही बनाई जाती हैं.
please reply me beacuse i m living abroad and here the things are not easily available...so i want to make these cookies at home...waiting for ur reply...thanks..
निशा: कविता, यदि माइक्रोवेव में ओवन भी है तभी तापमान देखा जा सकता है, माइक्रोवेव में सिर्फ समय ही सैट किया जाता है, इसके लिये इसके साथ आने वाली बुक को देख लें, आपको सारी जानकारी मिल जायेगी.
Please Guide me.
Thanks
निशा: अर्चना, कुकीज कन्वेक्शन मोड के ओवन पर ही बनाई जा सकतीं है. आप इसे सामान्य ओवन में भी बना सकते हैं.
निशा: रेनुका, मैं लिखूंगी.
निशा: खुशी, मै कोशिश करती हूँ.
निशा: प्रियंका, कुकीज के लिये माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड का होना आवश्यक है.
निशा: प्रियंका, कुकीज ओवन या कन्वेक्सन मोड पर ही अच्छी बनती है.
निशा: श्वेता, मैं जल्दी ही बनाने की कोशिश करूंगी
निशा: मनीषा, थोड़े क्रेक्स तो कुकीज में रहते ही हैं, आटा अगर थोड़ा सूखा हो तो ज्यादा क्रेक्स आ जाते हैं.
निशा: ज्यो, कुकीज गैस तंदूर में बनाई जा सकती हैं, लेकिन कुकीज बनाते समय का ध्यान रखें, आग धीमी रखें, पहले 6-7 मिनिट बाद चैक कर लें, उसके बाद 3-4 मिनिट और फिर आप अपने हिसाब से कुकीज को चैक करते हुये सेके, कुकीज बन जाने के बाद, कुकीज में लगा समय, वेवसाइट पर शेयर कीजिये, धन्यवाद.