मैन्गो मफिन – Eggless Mango Muffins recipe

मैन्गो मफिन (Mango Muffins) छोटे बच्चों तो पसन्द करते ही हैं, आप भी शाम को चाय के साथ ये बहुत पसन्द आयेंगे. आईये आज मैन्गो मफिन (Eggless Mango Muffins) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Mango Muffins
मैदा - 200 ग्राम (एक कप)- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
- इलायची पिसी - आधा चम्मच
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप)
- तेल या मक्खन - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप)
- आम का पल्प - आधा कप
- एपलसॉस - एक चमचा
- दूध या छाछ - आधा कप
विधि - How to make Eggless Mango Muffins
मैदा, नमक, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर मिलाइये और 2 बार छान लीजिये ताकि वे अच्छी तरह मिल जायं.
चीनी को आम के गूदे में मिलाकर पीस लीजिये, एपल साल और तेल भी इसी में मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. आप चाहें तो एपलसास की जगह एक अच्छी तरह पका हुआ केला भी मैंश करके मिला सकते हैं.
इस मिश्रण में दूध या छाच और मैदा को थोड़ा थोड़ा डाल कर इतना फैट लीजिये.
ओवन को 180 डिग्री. सें. पर गरम करने के लिये लगा दीजिये.

मफिन ट्रे में तेल लगा लीजिये या पेपर कप लगा लीजिये. चमचे से घोल को निकालिये और इन सांचों में दो तिहाई तक भर लीजिये. सारे सांचे घोल से भर लीजिये.
जब ओवन गर्म हो जाये तो मफिन बेक करने के लिये ट्रे ओवन में रखिये और ओवन को 12 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. सुनहरे ब्राउन होने कर सेंक लीजिये.
12 से 15 मिनिट में ये लाजवाब मैन्गो मफिन (Mango Muffins) बन कर तैयार हो जाते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 47:
निशा: दीपा, मफिन आप कुकर में मत बनाइये.
निशा: दीपा, फालूदा आइसक्रीम बनाना मुझे लिखना है, मफिन बनाने के लिये ओवन की आवश्यकता तो होगी ही.
निशा: एपलसास यहां अंडे के पूरक के रूप में प्रयोग किया गया है. इसे एपल आग पर पका कर बनाया जाता है.
निशा: प्रजापती जी अवश्य डालिये.
निशा; सुधा, ये एगलैस मैन्गो मफिन ही हैं.
ur recipe is gud. but is there any other option for applesauce or it is easy available in mkt. can we make these muffins in mcw , if yes then how?
cud u tell me the recipe of chocolate muffins pls. do write
निशा: अल्का, बन तो जायेंगे लेकिन देखने और खाने में वे अलग ही लगेंगे.
निशा: अर्चना, मेरी वेवसाइट पर ओवन और माइक्रोवेव में बनने वाली रैसिपी कम ही हैं, और अधिक रैसिपी लिखने के लिये मुझे अभी समय लगेगा. आप माइक्रोवेव के साथ बुक आती है उससे भी रैसिपी बनाना सीख सकती हैं.
निशा: नेहा, माइक्रोवेब में मफ्फिन बनाये जा सकते हैं लेकिन यह पारम्परिक मफ्फिन जैसे नहीं बनते
nisha ji ek request hai ki mujhe cup cake recipe bataye ki cup cake kaise banaya jata hai.
निशा: पूनम, एपल सास आप घर पर बना सकती हैं. इसके लिये एपल के छोटे छोटे टुकडे काट कर चीनी डाल कर माइक्रोवेव कर लीजिये.
एपलसास की विस्तार से रेसीपी बहुत जल्दी लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: आराधना बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर दोनों अलग होते हैं और दोनो का काम अलग अलग होता है. अधिक जानकारी के लिये निम्न लिंक देखिये
What is difference between Baking Soda and Baking Powder
निशा: संध्या, आप इसे पेपर कप में बना सकती हैं.
निशा: वर्तिका, जी हां मैं लिखूंगी.
निशा: मनीषा, मैं लिखूंगी, लेकिन अभी इसके लिये थोड़ा समय लगेगा.
Thank you for tasty recipies...
निशा: अमनदीप, मफिन को पहले 3 मिनिट, समय समाप्त होने के बाद 1 मिनिट और आपको लगे अभी और बेक होने हैं तब 1 मिनिट और, बनाइये और बताइये कि मफिन्स कैसे बने.
निशा: ज्योति, मफिन्स के लिये सांचे लेकर ग्रीज करके, उन्हैं भरिय और मफिन्स बनाइये.
निशा: ज्योति, ओवन के नीचले तापमान को थोड़ी देर बन्द रखें.
निशा: निधि, मैं लिखूंगी.
निशा: छाया आप माइक्रेवेव में मैन्गो मफिन बना सकती हैं.
निशा: डौली, कर सकते हैं.
please teach me how to make tutti frutti form papaya or petha,jo hum cake ya ice cream pe use krte hai {jo red green kai color ki hoti hai}plz jur bataye.
निशा: चिया, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: डौली आप ये कुकर में भी बना सकती हैं.
.
निशा: आरती, माइक्रोवेव के बटन में कन्वेक्सन का बटन रहता है, उसे क्लिक करना होता है, उसी के ऊपर क्लिक करके तापमान सैट किया जाता है, फिर समय.
निशा: अम्रित, आप इस ओवन में भी केक बना सकती हैं.