Eggless Coconut Cookies recipe – नारियल कुकीज

घर की बनी ताजा ताजा नारियल कुकीज, कुरकुरी इतनी की मुंह में जाते ही बिखर जाय. आज चाय का साथ देने के लिये नारियल कुकीज बनाकर देखिये. बच्चों के साथ बडों को भी पसंद आयेगी.
आवश्यक सामग्री Ingredients for Eggless Coconut Cookies
- मैदा - 100 ग्राम (एक कप )
- नारियल - एक कप (कद्दूकस किया)
- मक्खन - 100 ग्राम (आधा कप)
- चीनी - 125 ग्राम पिसी हुई ( 3/4 कप)
- बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
- दूध - 1 -2 टेबल स्पून
विधि - How to make Coconut Cookies without eggs
मैदा में बेकिंग पाउडर मिलाकर, मैदा को किसी बर्तन में 2 बार छान कर निकाल लीजिये, ताकि मैदा और बेकिंग पाउडर अच्छी तरह मिल जाय.
किसी बड़े बर्तन में मक्खन निकाल लीजिये, चीनी डालिये और अच्छी तरह तब तक फैटिये जब तक कि चिकना मिश्रण न बन जाये.
मक्खन और चीनी के मिश्रण में मैदा डालिये और अच्छी तरह मिलाइये, मैदा की गुठली नहीं पड़नी चाहिये. मिश्रण में नारियल डाल कर अच्छी तरह मिला कर, आटा जैसा गूथ लीजिये.
अगर मिश्रण अधिक सूखा लग रहा हो तब 1 या 2 टेबल स्पून दूध मिला सकते हैं.
ट्रे को घी लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, हाथों से गोल करके ट्रे में लगाइये, एक कुकीज से दूसरी कुकीज थोड़ी दूर पर लगाइये, (कुकीज बेक होकर फूलती हैं). जितनी कुकीज इस ट्रे में आ जाय उतनी कुकीज बनाकर ट्रे में लगाइये.
ओवन को 180 डि. से. पर पहले से ही गरम कीजिये. कूकीज लगी हुई ट्रे ओवन में लगाइये और ओवन को 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. समय समाप्त होने के बाद कुकीज निकाल कर चैक कीजिये अगर बीच से कुकीज हल्की ब्राउन हो गई है, किनारों से थोड़ी गहरी ब्राउन, तब कुकीज बेक हो गई है अगर नहीं तो आप ओवन को और 3- 5 मिनिट के लिये सैट कीजिये. कूकीज बेक हो गई हैं, नारियल की कुकीज ओवन से निकालिये और ठंडा होने के बाद ट्रे से कुकीज निकाल निकाल कर बास्केट में रखिये.
इसी तरह दूसरी ट्रे तैयार करके कुकीज बेक कर लीजिये. सारी नारियल कुकीज इसी तरह बेक करके तैयार कर लीजिये.
नारियल की कुकीज (Coconut Cookies eggless) तैयार है, आप ताजा ताजा नारियल की कुकीज बच्चों को दीजिये और आप खाइये, बची हुई नारियल की कुकीज (Coconut Cookies) एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये और जब भी आपका मन हो कन्टेनर से कुकीज निकालिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 43:
निशा: स्वेता, कुकीज ओवन में ही बनती हैं.
kya yeh recipe microwave convection mode per bana sakte hai? Bartan kaun sa use kare ge.plz tell me.
निशा: प्रतिभा, जी ये माइक्रोवेव कन्वेक्सन में बनाई जा सकती है, स्टील या एलमोनिय कोई भी बर्तन ले लीजिये.
निशा: शालिनी, कुकीज में सूखा नारियल डाला गया है.
निशा: रति, ज्यादा मक्खन के कारण एसा हो सकता है. मैं भी कन्वेक्सन मोड पर 180 सेग्रे पर कुकीज बेक करती हूँ, बहुत अच्छी बनी है कुकीज.
निशा: मधुलिका, जी हां बाजार में सुगर फ्री मिठाई मिल रही हैं, आप कुकीज भी सुगर फ्री से बनाकर देख सकती हैं.
निशा: निमिशा, ये बटर से बनी है, बटर का स्वाद तो आयेगा ही, नारियल की मात्रा अधिक करने से नारियल का स्वाद ज्यादा आयेगा.
निशा: नलिनी, मक्खन कम होने से कुकीज सख्त हो सकते है या कम तापमान पर बेक करें तो भी कुकीज सख्त हो सकते हैं.
kya hum ise nankhatayi ki tarah gas pr bana sakte hai?
निशा: रिचा, कुकीज गैस पर नहीं बनेंगी.
निशा: पूनम, रैसिपी में दिया हुआ समय ही कन्वेक्सन पर रखना है.
निशा: सविता, किराना स्टोर पर सूखा नारियल मिलता है लेकिन कद्दुकस आपको ही करना होगा.
निशा: चित्रा, जी हाँ.
Hitesh
निशा: इसके लिये मैं बहुत जल्द ही तापमान कन्वर्टर और मेजरमेन्ट कन्वर्टर का कैलकुलेटर प्रस्तुत करने की कोशिश करूंगी
निशा: मनीषा, घी डाला जा सकता है.
निशा: कविता, जी हां कर सकते हैं.
निशा: जी हां मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: अनीता, माइक्रोवेव कन्वेक्सन में बेकिंग की जाती है, वह ओवन की तरह प्रयोग किया जाता है.
Happy diwali to you.
Thanks for such a nice receipe.
I have one confusion, can i use reaymade
dry coconut choora available in market?
Please reply
निशा: आशा, आप ये कोकोनट चूरा यूज कर सकती हैं.
THANKX
निशा: सुरभि, आप घी और मलाई दोनों बराबर मात्रा में प्रयोग में ला सकती हैं.
निशा: रीमा, ये सूखा नारियल का पाउडर है.
निशा: ज्योति, आप किसी प्लेट या थाली में कुकीज बेक सकती हैं.
निशा: सीमा, कुकीज को ट्रे में लगाने से पहले ट्रे को घी से चिकना करें और बेक्ड कुकीज को ठंडा होने के बाद ही निकाले. आप कुकीज को बेक्ड करने के लिये पेपर कप भी प्रयोग कर सकतीं हैं.
yesterday i made coconut cookies. bhaut hi aachi bani thi mere bete ne to 5,6 ek sath kha liya. aapki ye muje kuch days phale li mili hai.maine bhaut sari recipe try ker chuki hu.
thanks a lot
निशा: सीमा, हम आटे के बिस्किट के लिये वीडियो जल्दी ही बनायेंगे.
microwave main preheat ka kya matlab hota h
निशा: प्रभा, मक्खन के बराबर ही घी डालिये, ओवन को पहले से उसी तापमान पर गरम कर लीजिये, जिस पर आप कुकीज बेक करने जा रहे हैं.
निशा: अर्चना, कुकीज को कन्वेक्शन मोड पर बनाते समय आप सामान्य स्टील, या टिन का बर्तन प्रयोग कर सकतीं हैं.
निशा: राजीव, अगर नीचे की ओर से तापमान अधिक मिले तो कुकीज नीचे से ज्यादा डार्क हो सकती हैं.
निशा: विनीता, कुकीज में बेकिंग पाउडर सही मात्रा में नहीं डालें या मक्खन कम हो जाय, या थोड़ी देर अधिक बेक कर दी जाय तो वह सख्त सकती हैं.
nisha ji kya in cookies ko idli maker mein banaya ja sakta ha ma isa try karna chahti hu kunki mera pass microwave nahi ha
निशा: रीता, आप कुकीज को इडली मेकर में रखकर बना सकती हैं, लेकिन कुकर में पानी की जगह आपको नमक डालना होगा और धीमी आग पर कुकीज बेक करनी होंगी.
निशा: अवश्य बना सकते हैं लेकिन इसे बनाते समय कुकर में केक बनाने की विधि अवश्य ध्यान रखें
How to make cake in cooker
निशा: प्रियंका, इन्हैं ग्रिल में नहीं, ओवन में बनाया जाता है.