चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है. अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है. आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake
- मैदा - 200 ग्राम (2 कप)
- घी या मक्खन - 60 ग्राम ( एक चौथाई कप से थोड़ा सा ज्यादा)
- पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
- कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
- चॉकलेट पाउडर - 50 ग्राम
- इन्स्टैन्ट काफी पाउडर - एक छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- दूध - 200 ग्राम (एक कप)
- बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)
विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये: केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.
केक के लिये ली गई मैदा में नमक और बेकिंग पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी पर्याप्त बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से एक ही डायरेक्शन में अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क और चौकलेट मिलाइये और अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.
इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये. फैटते समय एक ही डायरेक्शन रखिये. इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा पतला पेस्ट तैयार कीजिये. केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.
कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है. इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.

कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये. दो ढाई मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.
केक के पेस्ट को ग्रीज किये हुये बर्तन में डालिये और इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर 40 मिनिट तक पकाइये. लगभग चालीस मिनट में केक अच्छी तरह से बन जायेगा.

कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.
कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह ठंडा होने दीजिये. केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.
कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.
सावधानियां:
- केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
- केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
- बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 354:
निशा: जी अनु अब ठीक है.
निशा: एकता, जी इसी तरह से ये केक भी आप कुकर में बना सकती हैं.
bas itna bata dijiye ki bartan ham steel ka use kar sakte hai ya nahi ya kon sa bartan use kar sakte hai cake rakhne ke liye.
निशा: मोनिका, कुकर में पानी नहीं डालना है.
nice recipes
aapne to khana banana bahut aasan kar diya h
kya namak ke bajaye ko stand nahi rakh sakti?
निशा: अर्चना आप ये केक भी कुकर में इसी तरह बना सकती हैं, स्टैन्ड का प्रयोग भी कर लीजिये.
निशा: अनु अगर आप रिफान्ड पसन्द करती हैं तो कर सकती है.
My husband liked the cake very much....
निशा: यश्वनी, कन्डैन्सड मिल्क किराना स्टोर पर मिल जाता है. आप इसकी जगह ताजा मलाई, क्रीम प्रयोग में ला सकती है.
निशा: मधुमिता, केक को धीमी आग पर पकाना है.
I want to make pineapple cake on my hubby's b'day.Can u help me plz....
thank you.
निशा: प्रतिभा, मैं ये लिखूंगी.
निशा: सरोज, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर यदि अच्छी तरह काम न करें तो केक पूरी तरह नहीं फूलता है, ये आप हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखिये.
pl reply , I shall be vry greatful 2 you..
thank you....
phle jb bi ghar p koi nyi dish banane ka man krta tha to us dish ki recipe pure trh s pta na hone k wjh s usme hamesha koi na koi gdbd ho jati thi pr aapki es site ne to sari problem hi solve kr di...........thank u nisha ji .Main ye cake ghr p jarur bnaugi...
Thank you sooooo .........much .aapne to itne assan tareeke se cake recipe bataee ke meine ek he baar me ek accha cake prepare kiya aur my husband was very happy when he taste it .apke site per her recipe itne saral tareeke se mention karee hai ke aab to khana banana itna assan lagta hai .jab me shadi ke bad sasural gayee to mujhe jyada kuch nahee aata tha per ab mein her receipe ko try karte hu .Thank u very much.;
निशा; सुगन्ध, धन्यवाद.
निशा; रितु, आप ताजा मलाई, मक्खन और क्रीम से भी केक बना सकती हैं, मिल्क पाउडर भी डाल कर केक बना सकती हैं.
निशा; महिमा, जी हां ये मिल्क मेड ही है, कोई भी केक आप कुकर में बना सकती हैं.
निशा; मीना, केक के लिये चमचे से भी आप अच्छी तरह मिक्स कर सकती हैं, आप चाहती हैं तो फूड प्रोसेसर से कर लीजिये.
निशा: हर्ष जी आप क्रीम से केक बना सकते हैं.
निशा: श्रुति, दोनों में केक बना सकते हैं.
निशा: दिव्या आप एकदम सही कह रहीं हैं.
निशा: श्रुति, ईनो भी डाला जा सकता है. दोनों के स्वाद में अन्तर होता है.
निशा: श्रुति, केक में कन्डैन्स्ड मिल्क डाल कर बनाइये और केक धीमी गैस पर ही बनता है.
kindly reply. your receipe is very nice i was searching for a perfect receipe from so many days thanks a lot.
निशा: केक बनाने के लिये स्टील के बर्तन अल्यूमीनियम के होते हैं, लेकिन स्टील के बर्तन में भी केक अच्छी तरह बन जाता है.
निशा: स्वेता, आप रैसिपी एक बार और पढ़ लीजिये, आपकी समस्या हल हो जायेगी.
muje aap se ek ? phochna hai ki mein coker mein namak dalne ke baad sheeda cake ka diba rakh skati ho kaya .ya muje koi aur bhe diba rakhna hoga
निशा: पूजा, सीधा डिब्बा रखने से केक जल जायेगा.
निशा: जी हाँ.
निशा: अम्रिता, कन्डैस्ड मिल्क पाउडर नहीं हैं ये नैस्ले का टिन पैक में गाड़ा दूध होता है. बेकिंग पाउडर में सोडा के अलावा कई और चीजें मिली रहती हैं,बेकिंग सोडा में नहीं.
Maine pura procedure follow kiya,Cooker mein daalne k 40 min baad jab cake check kiya toh kafi soft tha aur foola bhi nahi,chaaku par ghee kaafi dikh raha tha,15 min aur gas par rakha.. par same hi nikla...
nikalne k baad usme se kaafi ghee nikla.....
maine toh ghee upar likhi quantity k according daala tha
Ek cheez aur poochni thi ki cake ka paste taiyaar hone k baad kitne time mein cooker mein daalna hoga....
Plz... Reply......
Thanks
निशा: इंदिरा,केक देर से सिकने के कारण आग का बहुत कम होना. केक न फूले तो बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर की कमी है. पेस्ट तैयार होने के तुरन्त बाद ही केक बेक किया जाता है.
निशा: महिमा, बेकिंग पाउडर के साथ बेकिंग सोडा भी डालिये और बेकिंग पाउडर एअर टाइट कन्टेनर में रखिये नहीं तो वह खराब हो जाता है और काम नहीं करता.
Thanks
निशा: महिमा, मीठा सोडा ही बेकिंग सोडा है.
निशा: अंजू, आप ताजा मलाई या क्रीम डाल सकती हैं.
निशा: दीपिका, यही तो लिखा है कि कब क्या करें, आप इसे पढिये और केक बनाइये, आप केक बना सकेंगी.
निशा: कुन्जल आप उसमें केक बना सकती हैं लेकिन केक बनने में कितना समय लगेगा उसके लिये आपको ध्यान देना होगा.
निशा: पूनम, कुकर में बिस्किट्स नहीं बन पाते.
Thanks a lot.
निशा; वन्दना,आपको मेरी शुभकामनायें, अच्छी तरह कुकिंग सीख लें.
निशा: जी हां आप इसे ओवन में भी बना सकती है.
thnx again
निशा: शिवानी, अगर घोल गाड़ा हो तो डाल दूध डालकर घोल को फैट लीजिये. केक का घो पकोड़े के घोल से थोड़ा ही गाड़ा रखा जाता है.
निशा: स्वेता, कुकर में पानी नहीं डालना है आप रैसिपी को अच्छी तरह पढ़ लीजि आपको केक बनाने में कोई प्रोब्लम नहीं होगी.
निशा: अमृता, आप कोई भी कुकिंग चाकलेट प्रयोग कर सकतीं है,
प्रिया, नमक की जगह स्टैन्ड रख लीजिये, स्टैन्ड पर केक का बर्तन रखकर भी केक बनाया जा सकता है.
निशा: स्तुति, केक कम सिका है, केक को और बेक करना था.
निशा: केक का पेस्ट बनाते समय दूध डालना है.
mene ye cake banaya bahut bahut hi aaccha bana thank you for this recipe
sabne tarif bhi ki lekin apki site se banai ye batana nahi bhuli.
apka bahut bahut dhanyawad.
निशा: मोनिका, कुकर की सीटी हटा दीजिये और चकलेट पाउडर भी डाल सकती है.
reply as soon as possible iam waiti;ng thankyou
निशा: दीपेश, कोई भी दूध लिया जा सकता है.
निशा: अंजू, मलाई या क्रीम कन्डैन्सड मिल्क से आधी मात्रा ले लीजिये, 100 ग्राम मलाई या 100 ग्राम क्रीम पर्याप्त है, चीनी 50 ग्राम बढ़ा लीजिये क्यों कि कन्डैन्स्ड मिल्क में चीनी रहती है.
kya, kukar mai namak ki jagah idali ka sancha use kiya ja sakata hai.
निशा: अनुश्री, कुकर में केक के बर्तन के नीचे नमक की जगह कोई जाली स्टैन्ड रख सकती है.
main janna chahti hu ki hum ghar par cooker se crem vala cake jaisa ki market me milta hai vaisa nhi bana sakte
kya hum cake ko bati oven me bhi bana sakte hai,please method bataye
निशा: कटरीना, बाटी ओवन में भी केक कुकर की तरह ही बनेगा.
निशा: स्वेता, दूसरे केक ओवन में बने हैं, समय और तापमान भी दिया गया है. कोई भी केक को बनाने में एक जैसा समय और तापमान होता है.
निशा: प्रीति स्टील के बर्तन में भी केक बना सकते हैं.
ग्रीज बर्तन क्या होता हैं?
thanks and Regards
निशा: रूपम कन्डेंस्ड मिल्क केक की बाइंडिग के लिये डाला जाता है. आप कन्डेस्ड मिल्क की जगह एपल सास भी प्रयोग कर सकती हैं.
lekin aap non veg recipe rakhti ho achha hota
निशा: प्रियंका, धन्यवाद.
chochalte cake ki recipe may soda kyo nahi dala hai. agar eggless cake mai bhi soda nahi dalenge aur 2 spoon baking powder dali to chalega kya
निशा: अश्वनी, 2 चम्मच बेकिंग पाउडर से भी काम चल जायेगा.
निशा: निक्की, नमक कुकर के तले में डाला जाता है ताकि अन्दर का तापमान बेकिंग के लिये ठीक बना रहे, उस नमक को बार बार प्रयोग में लाया जा सकता है. आप चाहे तो नमक की जगह रेत भी प्रयोग में ला सकती हैं.
Market mai jo britannia ke slice cake milte hai woh kaise banate hai. please uski receipie likhiye na. please reply can they be made at home. and that too in cooker
निशा: रीता, केक जलने का कारण आग का तेज होना ही है.
निशा: कंचन, चीनी कन्डैन्स्ड मिल्क के हिसाब से कम ही रही गई है.
निशा: यदि चोकलेट पाउडर न मिले तो आप चाकलेट की स्लैब ले सकतीं है या कोकोआ पाउडर भी प्रयोग में ला सकती हैं.
निशा: मीतु, जी हां बिलकुल इसी तरीके से केक ओवन में भी बनायेंगे.
निशा: प्रिंसि, केक में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर ने काम नहीं किया, या तो आपने डाला नहीं या वह खराब था. मिश्रण बनाने के बाद केक को तुरन्त न बेक करके कुछ देर बाद रखकर बेक करें तो भी एसा हो सकता है.
Tomorrow i will cook this cake on occasion
of my brother in love marriage anniversary, please give me some suggestions & please tell me is there any microwave cake.
Aur ek bat, jb apkirecipe padhti hoon to mujhe lagta hai ki meri mummy mujhe sikha rahi hain, meri shadi ke bad you are my kitichen mom. love u mam
निशा: किरन, माइक्रोवेव में केक बनाने के लिये मिश्रण तो इसी तरह घोला जाता है, माइक्रोवेव में केक, 6-7 मिनिट में ही बेक हो जाता है.
ye bataiye ki chocolate slab kahan milegi?...kya iski jagah khane wali chocolate jaise DAIRY MILK ya KITKAT ko pighla k use kar sakte hain?
निशा: Kitkat तो नहीं लेकिन डेयरी मिल्क अवश्य प्रयोग की जा सकती है. लेकिन चोकलेट स्लैब डेयरी मिल्क के मुकाबले बहुत सस्ती होती है.
हम यह चोकलेट स्लैब दिल्ली में करोलबाग गफ्फार मार्केट या सरोजिनी नगर से खरीदते हैं.
Nisha ji cake ki eggless icing banane ki vidhi bhi shighra likhiye...mai apne husband k b`day par unhe surprize dena chahti hoon...maine kabhi cake nhi banaya isliye thoda darr rahi hoon...mere paas oven bhi nhi hai cooker mein hi banaugi
निशा: जी हां मुझे लिखनी है.
aap please yeh bata dijiye ki solo microwave mein cake kaise bake hoga..kya kisi bartan mein cake mixture daal ker simply mricrowave ko 5-6 minutes tak on ker dene se yeh bake ho jayega ya koi or method hota hai..
or please yeh bhi bata dijiye ki agar cooker mein cake banate hain to kya namak daalne ki jagah main ulti katori as a stand use ker sakti hu cake bake kerte huey or us ulti katori per cake wale mixture ka bartan rakhne se wo ache se bake ho payega.
Regards.
निशा: रेनू, माइक्रोवेव में केक बनाने के लिये केक को कांच के बर्तन में बनाना होगा, मिश्रण भर कर बर्तन को माइक्रोवेव में रखिये और माइक्रोवेव ओन कर दीजिये. स्टैन्ड के बजाय कुकर में नमक डालना ज्यादा अच्छा है.
निशा: रागिनी एक बार किसी रेसीपी के खराब हो जाने से निराश न होईये. एसा सभी के साथ होता है.
निशा: रागिनी, अपना कान्फिडेंस कम मत कीजिये. एक बार असफल होने से हमारी आगामी सफलता के दरवाजे बंद नहीं हो जाते.
मैं आपके लिए शीघ्र ही इसे वीडिओ में प्रस्तुत करने की कोशिश करूंगी.
aa jao cake khane ke liye.
ab mai sone ja rahi hu. good night.
aa jao cake khane ke liye.
ab mai sone ja rahi hu. good night.
for such ab simple cake recipe
NISHA mam
Pls. reply.....thank u...
निशा: भावना, दाल तो कोई नहीं डाल सकते, लेकिन आप रेत बिछा सकती हैं, भावना ये नमक बार बार काम आता रहता है.
aaj hi aapki website mili mujhe...
sach me aapka javab nahi......
or mujhe lagta he meri tarh or bhi ese kafi log honge jinhe aapki website se kafi fayada hoga....
aap aapni website ka Advertisement kyo nahi karti...isse na keval unko fayda hoga jinhe ese site ki jarurat he..balki aap bhi aapni website par adv. add karke fayda utha sakti he..
निशा: प्रनव, धन्यवाद.
निशा: भावना, nescafe या Bru coffee powder जिससे तुरन्त काफी बनाई जाती है.
निशा: शीना, ढक्कन पूरी तरीके से बन्द करना है लेकिन सीटी नहीं लगानी हैं.
निशा: भावना, केक धीमी आग पर बनायें, आज हमने रैसिपी को एडिट कर दिया है, अब आपको दिक्कत नहीं होगी.
निशा: शीना, केक के लिये मिश्रण हाथ से ही ज्यादा अच्छा फैटा जाता है, केक के मिश्रण को उतना ज्यादा फैटने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: शीना, केक के मिश्रण में बेकिंग पाउडर मिलाने के बाद उसे बेक करने के लिये तुरन्त पर्याप्त तापमान पर रखना होता है.
निशा: अंजू, आप कोकोआ पाउडर भी डाल सकती हैं.
mane ye cake banane ki koshish ki ek baar cake nahi phoola agli bar phool to gaya lekin cake kadva sa taste aata hai cake thoda sa hard bhi ho jata bazar jaisa nahi banta hai cake ma kadvahat ka taste baking powder k karan hai kya
निशा;कटरीना, काफी और चौकलेट दोनों ही हल्की कड़वी होती है, अगर ये दोनों अधिक हो जायं तब केक कड़वा हो सकता है.
निशा: सविता, नमक को सब्जी में न डाल कर बाद के यूज के लिये भर कर रख लीजिये.
निशा: सविता, चिन्ता मत कीजिये, कुछ भी नुकसान नहीं होगा.
निशा: श्रावनी,आप चौकलेट चिप्स से चौकलेट पाउडर बना कर डाल सकती है.
plz btaiye ki cke banane k liye kesa bartan use krein...means steel ka katora type ya aluminium ka katora...ya iske liye koi specific bartan aata h...plz rpl
निशा: भावना, ये केक तो आप किसी भी बर्तन में बना सकती हैं.
par iske upar hone wali icing receipes bhi bataiye na
pls provide videos also..thanx
निशा: सरोज, अवश्य कर सकते हैं. नमक का प्रयोग तो बस कुकर इसलिये किया गया है कि गर्मी को बनाये रखे. इसके लिये रेत, छोटे छोटे पत्थर के दाने वगैरह का प्रयोग भी किया जा सकता है.
निशा: रिमझिम, धन्यवाद. आप इस तरह भी मेवा डाल सकती हैं.
निशा: अंशिता, आप बालू भी प्रयोग में ला सकती हैं.
निशा: प्रीति, केक के अन्दर से न फूलने का कारण बेकिंग पाउडर थोड़ा कम होना है, केक में लगने वाली सारी सामग्री पहले टेबल पर निकाल कर रख लीजिये, और क्रमानुसार प्रयोग में लाते हुये केक बनाइये, आप अच्छा केक बना पायेंगी.
निशा: शर्मा जी, केक को 40 मिनिट के लिये कुकर में बन्द कर दीजिये, इतनी देर में केक बन जाता है.
निशा: ज्योति, केक सख्त होने का कारण, केक का पूरी तरह नहीं फूलना है. बेकिंग पाउडर कम होने की वजह से या उसके काम न करने की वजह से केक कम फूलता है. केक मिश्रण बनाने के बाद केक को बेक करने के लिये तुरन्त रखें, केक अच्छा और स्पंजी बनेगा.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद, मैं अवश्य कोशिश करूंगी
if we want to use egg,hw much shud use in this???
निशा: नैन्सी, चौकलेट पाउडर की जगह आप कोको पाउडर यूज कर लीजिये, और इतने बड़े केक के लिये 3 अंडे प्रयोग में लाये जाते हैं.
निशा: रिचा, मैं यह भी लिखूंगी, लेकिन प्लीज थोड़ा समय लग सकता है.
निशा: जी योगिता, मैं अवश्य लिखने की कोशिश करूंगी
निशा: भावना, ये हमारे यहां केक पेस्ट्री बेचने वाले के दुकान पर मिल जाता है, किराना स्टोर पर भी मिल जाता है.
निशा; भावना, आप चौकलेट पाउडर डालकर केक बना सकती हैं.
निशा: आरती,मैं अवश्य लिखने की कोशिश करूंगी
THANKS AGAIN
निशा: अविनाश, आपके ओवन में नीचे से हीट कम लगने के कारण एसा हो रहा है, नीचे से भी तापमान बराबर होना चाहिये.
निशा: सविता, केक को बेक किया जाता है, भाप से नहीं पकाया जाता है.
Iam an ardent fan of ur simple n yet tasty receipes.
I tried this cake n it turned out to be so good. i wish to tell u that just because of ur receipe i made cake for the first time and yet it was so spongy n delicious,all thanks to u . my son just loved it . thansk once again.
निशा: कन्चन, बर्तन में घी लगा कर चिकना कीजिये, इसके बाद सूखा मैदा डाल कर चारों ओर फैला कर एक परत सूखा मैदा कोटिंग बर्तन पर होने दीजिये, अतिरिक्त मैदा हटा दीजिये.
निशा: शिल्पी, कन्डैन्स्ड मिल्क की जगह घर के दूध से निकली ताजा मलाई भी डाली जा सकती है.
निशा: हिमानी, चौकलेट केक हमने कुकर में बनाया है, सारे केक कुकर में इसी तरह बनायेंगे. चौकलेट केक अगर ओवन में बनायेंगे तो एगलैस केक जिस तरह ओवन में बनाया गया है उसी तरह बनायेंगे, सारे केक ओवन में इसी तरह बनायेंगे.
निशा: माला, अगर बेकिंग पाउडर अच्छी तरह काम नहीं कर रहा हो तब केक नहीं फूलता.
निशा: पूजा, कुकर में पानी का प्रयोग नहीं कर सकते, कुछ लोग नमक की जगह रेत का प्रयोग करते हैं, ये नमक या रेत कुकर में तापमान मेन्टेन करता है और केक के बर्तन को डायरेक्ट हीट के कान्टेक्ट में नहीं आने देता.
Reply.
निशा: हिमानी, आप उस बर्तन में केक बना सकती हैं, पहले आप 4 मिनिट का समय सैट कीजिये और इसके बाद 1 - 1 मिनिट करके चैक करते हुये समय सैट कीजिये, माइक्रोवेव में केक 4-5 मिनिट में ही बेक हो जाता है.
plz reply soon.
thnx.
निशा: प्रदुमना, रेत या नमक डालने से ये गरम होकर कुकर का तापमान मेन्टेन कर लेते हैं.
aap bataye ki kya galti hui mujhse jo mera cake kharab ho gya...pls reply agar kuch add on karna hai toh.
निशा: अनु, आपने केक बेक करने के लिये तापमान कुछ ज्यादा सैट तो नहीं कर दिया.
निशा: कुसुम, आप मेरी इतनी तारीफ करते हैं, मुझे भी बहुत ज्यादा खूशी होती है, धन्यवाद.
mam maine microwave oven with grill me 100gm maida ke according malai 50gm, makhan 30gm,bura 100gm, baking powder,milk 100gm aur pineapple essence lekar microwave me 10 minutes ka time set karke cake banaya par mam mera cake ban to gaya but cake bhot zyada hi soft ban gaya jiske karan wo haaath lagane par ya knife se cut karne par se hi tutta ja raha tha....
mam pls bataie ki cake itna zyada soft kyu bana ki tutne lag gaya???????
निशा: पिया, केक बेक करने के लिये माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर प्रीहीट कीजिये.
kya cake microwave me steel ke bartan me bana sakte hai.......?
निशा: अनामिका, केक को कन्वेक्सन मोड पर बनाया जा रहा है, तब आप इसे स्टील के बर्तन में बना सकती हैं.
निशा: दुर्गा, कन्डेस्ड मिल्क, मिल्क और चीनी से बनता है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है, आप इसकी जगह घर के दूध से निकली ताजा मलाई भी प्रयोग में ला सकती हैं.
so plz receipi bhej dijiye.......
so plz receipi bhej dijiye..
निशा: गीता, केक में ऊपर से हीट अधिक और नीचे से कम हो तो एसा हो सकता है.
aur
is namak ko vapas namak k dabbe me bhar sakte h? thanda hone pr?
plzzzz reply mam..........
निशा: नेहा, नमक पर सीधे ही केक का बर्तन रखा जा सकता है, ये नमक आप अलग डब्बे में भर कर रख लीजिये और जब भी केक बनायें ये ही नमक प्रयोग में लाइये.
plz tell me...
i baked a cake first time and it was such a wonderful cake.
please all of the friends reading this try this recipe at least once i'm sure u all will be fan of this recipe
निशा: अभिलाशा, नमक नहीं पिघलता है.
निशा: शिल्पी, किया जा सकता है लेकिन केक मैदा का अच्छा बनता है.
निशा: मीनाक्षी, नमक से तापमान मेन्टेन हो जाता है.
निशा: अतुल, रैसिपि आपके लिये वेवसाइट पर उपलब्ध हैं और एन्या मेरी पोती है.
निशा: अतुल, सिर्फ 3-4 मिनिट में ही अच्छा घोल तैयार हो जाता है, सारी चीजें अच्छी तरह मिक्स होनी चाहिये, बहुत ज्यादा फैटने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: गीता, केक के बर्तन को नहीं ढकना है.
निशा: अतुल, केक पर आइसिंग के लिये मुझे लिखना है, लेकिन अभी मै वीडियो के लिये काम कर रही हूँ, समय नहीं दे पा रही हूँ.
and kya drinking chocolate powder ka use kar sakte hain...Pls reply...
Regards
Loveena
निशा: लवलीना, आप ड्रिकिंग चौकलेट का स्तेमाल कर सकती हैं, केक को बेक करने के लिए समय रैसिपी में दिया गया है.
निशा: ग्रीज मीन्स बर्तन को चिकना कर लीजिये.
निशा: सरोज आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरोज, बेकिंग सोडा भी डाला जा सकता है.
निशा: सरोज, धन्यवाद. आप वालूशाही बनाइये और बताइये कि कैसी बनी.
main apse kuch share karna chahti hun mujhe pehale kabhi khana banane me itna intrest nahi tha par jab se aapki site dekhi aap vishwas nahi karengi i try your this cake recipe first time aur mera cake bahut bahut acha bana.....
iska pura credit main aapko dena chahti hu.....
निशा: रसना, धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, मुझे खेद है कि आपको रिप्लाई नहीं कर पाई. नमक को आप कितनी भी बार प्रयोग में लाइये, नमक का काम सिर्फ तो कुकर में तापमान मेन्टेन करना है.
निशा: नम्रता, मैदा एक कप में लगभग 100 ग्राम आती है और दूध 1 कप में200 ग्राम आता है, आप कनफ्यूज मत होइये कप से नापिये और ग्राम को मत देखिये.
निशा: विनीता, सभी केक इसी तरह बनते ह, केक न फूलने का कारण आप केक के नीचे दी गई सावधानियां से देख सकती हैं, केक का जलने का कारण आग तेज होना है.
mai apse ye puchna chahti hu ke cake mai namak dalne se kya vo kadva nahi ho jayga
or us ghol ko tyar kerne ke bad kitne der bad kuker mai dalna hai plz
reply
me
निशा: साधना, रैसिपी को 2 बार अच्छी तरह पढ़ लीजिये, आपको प्रश्नों के जबाव भी मिल जायेंगे और रैसिपी को आप आसानी से बना भी सकेंगी.
निशा: सरोज, बालू शाही तलते समय फूली है और चाशनी भी 1 तार वाली बनी है, तब वह अन्दर तक मीठी होती है, यदि बालूशाही अच्छी नहीं फूली है या चाशनी एक दम जमने वाली है तो बालूशाही अन्दर से मीठी नहीं होगी. निराश होने से काम नहीं चलता, कोई भी चीज अच्छी तरह बनाने के लिये उसे बार बार बनाना होता है.
निशा: अनु, चौकलेट को मैल्ट करके और मक्खन और आइसिंग सुगर को मिला कर केक की आइसिंग की जाती है.
निशा: अनु, मिल्कमेड ही कन्डैन्स्ड मिल्क है, कोकोआ पाउडर भी केक बनाने में प्रयोग में लाया जा सकता है.
निशा: रितु, बर्थ डे की शुभकामनायें, आप अच्छा केक बना सकेंगी.
निशा: हेमा, बेकिंग सोडा डाला जा सकता है, लेकिन बेकिंग पाउडर की आधी मात्रा से भी कम डालिये.
निशा: अनु, केक रैसिपी के नीचे दी गई सावधानियां एक बार पढ़ लीजिये, आप समझ सकेंगी कि केक क्यों नहीं फूला.
निशा: भारती, कोई भी बर्तन उपयोग कर सकती हैं. कुकर के ढक्कन से रबर नहीं सीटी हटानी है.
pahir se batayiye.
निशा: सूरज, अगली बार आग धीमी रखिये और समय का ध्यान भी रखिये.
निशा: प्रियंका, केक के ऊपर आइसिंग के लिये मैं जल्दी ही बताउंगी.
निशा: रिया, मैं आपके लिये केक का वीडियो भी बनाऊंगी.
निशा: हिमानी, आप कोई भी केक इसी तरीके से बना सकती हैं.
निशा: पिया, धीमी आग या सिम गैस किसी पर भी पका लीजिये, केक अच्छा बनेगा.
निशा: रिया, जी हां उसी तरह का होता है.
निशा: अर्चना, 2 मिनिट गरम करने पर नमक जलना तो नहीं चाहिये, आप नमक की जगह इतनी रेत भी कुकर में डाल सकती हैं. इससे कुकर में तापमान मेन्टेन हो जाता है.
निशा: प्रीति, नमक की जगह रेत भी रख सकती हैं, इससे कुकर में तापमान मेन्टेन रहता है.
निशा: अनामिका, ग्रिल मोड पर केक नहीं बन पाता है.
निशा: गुरजीत, आप बेकिंग पाउडर दुगनी मात्रा में डाल कर केक बना लीजिये.
निशा मोनिका, आप बिना अंडे का केक रैसिपी देख लीजिये, उसमें ड्राई फ्रूट डाल कर ही केक बनाया है.
Kya is cake to steel ke cooker me bana sakte hai ya hinadlum ka cooker zaroore hai?
निशा: कंचन आप किसी भी मैटल का बर्तन ले सकती हैं.
Bohat Bohat Dhanayavad aap ko
Kya aap ise decorate kaise karna hai bata sakti hai?Thanks so much.
निशा: रैसिपी को ध्यान से देखकर, सारी सामग्री डालते हुये केक बनाइये, केक स्पंजी बनता है.
Nisha ji please cake par icing karna b bataiye...............
pirate bay, limewire
kya a cake steel ke brtan mein bana saktein hai.. i m a newly wed..or abhi family se door setup kiya hai to jaida utensils nahi hai cooker bhi 3ltr wala hai to ishmein steel ki katori mein cake bana sakti hoo..plz reply urgent mujhe weekend par aapne husband ko surprize dena hai...
निशा: इशि, आप कुकर में स्टील के बर्तन में केक बना सकती हैं.
निशा: स्नेहा, जी हां कर सकते हैं.
Cake ki icing bnana bhi btaiye please!
निशा: गुन्जन आप ताजा क्रीम या घर की ताजा मलाई प्रयोग में ला सकती हैं.
निशा: लावन्या, आप वीडियो को ध्यान से देखिये कि उसमें हमने पानी नहीं डाला है, नमक डालकर केक को धीमी आग पर बेक होने दिया है.
निशा: ममता, मुझे आइसिंग के लिये लिखना है. मैं जल्दी ही कोशिश करूंगी.
Mein kuch dino ke liye bahar gayi thi, to meine ye chocklate cake ka vedio aaj hi net par dekha.Apka bahut-bahut thanks,ki aapne mere liye ye vedio bheja.Ab mein apni beti ke birthday par ye cake banaungi.Thanks again
my son lovd it ! :)
निशा: अक्षित, केक का मिश्रण बिलकुल इसी तरह तैयार करके, माइक्रोवेव सेफ बर्तन में को ग्रीज करके, मिश्रण बर्तन में डालिये और 4-5 मिनिट केक को बेक कर लीजिये.
निशा: सुमन, चौकलेट केक का वीडियो हम आपके लिये जल्दी ही बनायेंगे.
निशा: आरती, हमने कन्वेक्सन मोड के लिये ये समय दिया हुआ है, कन्वेक्सन मोड पर जाकर समय सैट करना होता है, केक कन्टेनर जाली स्टैन्ड के ऊपर रखा जाता है.
निशा: रश्मि, केक का मिश्रण किसी बर्तन में डालेंगे, केक को डायरेक्ट कुकर में डालकर नहीं पकाया जाता है.
निशा: किरन, कुकर में केक हमने बनाना बताया है, बिलकुल उसी तरह आप गैस ओवन में केक बना लीजिये.
aapki batai her cheese best hai,per kya aap chocolate cake ka video bhi upload kargegi kya.Pl.
निशा: सीमा, मैं चौकलेट केक का वीडियो भी बनाऊंगी.
thnx 4 the recepie mam kya hum cake ka upar kuch chocalate melt karke dal sakte hai kya.ya plz koyi sundar si presentation bato.plz reply fast i am waiting for your answer .mujhe yaha school ma paper ma karni hai.plz mam.
निशा: पल्लवी, चौकलेट को मेल्ट करके केक के ऊपर डालकर केक को डेकोरेट कर सकते हैं, ऊपर से कलर्ड जैम्स और कई तरह की केक डेकोरेशन के लिये टोफियां बाजार में मिलती हैं उन्है लगाकर कर सकती हैं.
Aapne jo reciepe batai h vo bahut acchi h...
but agar condensed milk ki jagah simple milk use kare to koi prblm hogi kya...??
निशा: कीर्ती, कन्डैन्स्ड मिल्क की जगह कन्डेन्स्ड मिल्क ही प्रयोग में लाया जाता है.
Thanks maine apki receipe try ki ...Eggless cake bahut achha bana...thanks
निशा: शिवांगी, चौकलेट पाउडर ब्राउन होता है, स्वाद में हलका सा कड़वा लगता है, पैक पा चौकलेट पाउडर तो लिखा ही होगा, आप ये केक भी बनाइये, आप अच्छा केक बना लेंगी.
निशा: कंचन, मैं कोशिश करूंगी.
Dear Nishaji,,
hello ur reaaly grt...maine aapki batayi huyi kafi dishes try ki ,mere husband ko aachi bhi lagi....
meri ek problem ka solution kareye plz.....
mere pass LG ka microoven hai....usme saare option hai covn,grill,micro and combi....which one is used to make a cake...maine bahut baar try kiya par cake jal jata hai ....conv me bhi micro me bhi ..
wt to do...
Pragya....
निशा: प्रग्या, आप केक को कन्वेक्सन मोड पर बनाइये, केक में दिये गये तापमान पर केक बनायें केक नहीं जलेगा. माइक्रोवेव में केक बेक करने के लिये हाइ तापमान पर केक को 4-5 मिनिट तक बेक कीजिये, केक नहीं जलेगा.
i like this cake
maine banaya is cake ko maja aa gaya bana ke
thank you, thanks lot
Today meine chocklate cake cooker mein banaya.
Lekin 40 minute bake karne ke baad jab meine cooker khola to cake neeche se thoda jal gaya tha.Please aap suggestion dein ki iske liye kaun se bartan use karna chahiye tha.Meine to silver ka bartan use kiya tha.
निशा: बनिता, केक बर्तन की वजह से नहीं केक आग तेज होने की वजह से जल गया है, अगली बार आग धीमी रखें केक नहीं जलेगा.
maine aapki ye recepie try ki n ye bhttttt zyada accha h..mere ghr me sbko bht pasand aai..
maine cake banne ke bad ise bich se cut kr ke usme whipped cream n melted choclt b lagai n uppar se b meltd choclt lagai..
aj aapki wajah se mujhe cake banana aa gya
thanxx a lot :)
निशा: शालिनी, आपने इतना अच्छा केक बनाया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: करन, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
nishaji mujhe sev roll kaise banate hai plz mujhe bataiye plz plz plz
nisha ma'm mujhe aapki sab recipi bahot pasand ha ek sawal tha aapse ager sabji me namak jada ho jaye to use kam kaise kare.
निशा: ज्योति, इस सवाल को आप सब्जी पर लिखेंगी, तो मुझे रिप्लाइ करने में आसानी होगी.
निशा: दीपिका, सभी तरह के केक कुकर में आराम से बनाये जा सकते हैं और इसमें समय ओवन में केक बनाने जितना ही लगेगा.
कुकर में केक बनाते समय केक रखने से पहले कुकर को तेज गैस पर गर्म करें और केक रखने के बाद एकदम धीमी गैस पर पकायें.
निशा: मोनिका, आप इसे किसी भी बेकिंग ट्रे में बेक कर सकतीं हैं.
निशा: अवश्य बनाया जा सकता है. OTG भी ओवन ही तो है,
I have made Sahi Paneer 1st time very testy with ur help. Its very helpful...
I m very confident to cook with help of website which is urs..... Thank you very much
regards
vinay and priyam(my wife)
निशा: धन्यवाद, मुझे यह जानकर बहुत अच्छा लगा
thankx
निशा: ज्योति, आप कोई भी डेयरी मिल्क पाउडर प्रयोग कर सकतीं है.
निशा: स्नेहा, आप ओवन में बनने वाले लगभग सभी केक कुकर में बना सकतीं हैं
निशा: दीपिका, यह वीडियो सामान्य केक का है. चाकलेट केक का वीडियो अभी बनाना है.
निशा: दीपिका, घर के केक का स्वाद मार्केट के केक से अच्छा होता है. केक जलने का कारण हैं, आग का तेज होना. केक को धीमी आग पर बनाइये.
निशा: छाया, आप स्टील के बर्तन भी प्रयोग में ला सकते हैं.
निशा: रिया, आप कर सकती हैं.
निशा: आरती, केक पानी में नहीं बनता है.
निशा: छाया, क्रीम में आइसिंग सुगर मिला कर व्हिप करें उससे केक को डेकोरेट करें, इसके लिये मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: आइसिंग सुगर एकदम बारीक और रिफाइन सुगर होती है, आप इसकी जगह चीनी को अच्छी बारीक पीस कर स्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: अनु, आप सही कह रही हैं, मुझे आइसिंग पर लिखना है, मैं कोशिश करूंगी कि जल्दी ही लिखूं. अमूल क्रीम या कोई भी फ्रेस क्रीम को फैट कर व्हिप किया जाता है.
निशा: श्रष्टि, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह हम क्रीम का यूज कर सकते हैं और केक में चीनी की मात्रा भी अधिक करनी होगी. कुकर में आप स्टील के बर्तन में केक बना सकती हैं.
contand milk kya hota h?? Or kya agr hum kukar stand ka use kr rhe tb b namak use krna??? Batter tyar krte hi cake ko bake krna h???
निशा: Rp, कन्डेन्सड मिल्क दूध को गाड़ा करके बनता है, कन्डेन्स्ड मिल्क नेस्ले का टिन पैक में किराना स्टोर से खरीद सकते हैं.
निशा: शर्मा जी, कुकर में सीटी नहीं लगानी होती.
निशा:. कृ्ष्णा, आप किसी मेटल के बर्तन में केक बना सकती हैं.
Aap krpa kar ki hume baking powder aur soda ke beech ka antar bata dangi Pl.
निशा: सीमा, सर्च बटन पर बेकिंग सोडा लिखकर सर्च कीजिये, इनके डिटेल वेवसाइट पर लिखा हुआ है, प्लीज आप उसे पढ़ लेंगी तो आपको दोनों में अन्तर क्लीयर हो जायेगा.
pappu paaaaaaaas ho gaya