चॉकलेट अखरोट कुकीज Chocolate Walnut Cookies Recipe

चॉकलेट वालनट कुकीज बच्चे और युवा बहुत पसन्द करते हैं. पहले हम लाजपत नगर दिल्ली में ब्रेडस्मिथ से चॉकलेट वालनट कुकीज Chocolate Walnut Cookies लाया करते थे. लेकिन पिछले साल दिल्ली में सीलिंग अभियान में यह दुकान भी बन्द हो गई तब से हम इसे अपने घर पर ही बनाते हैं, ये कुकीज स्वादिष्ट इतनी कि आप भी इन्हें खाना बहुत पसन्द करेंगे, आइये बनाना शुरू करते है, चॉकलेट अखरोट कुकीज (Chocolate Walnut Cookies).
आवश्यक सामग्री Ingredients for Chocolate Walnut Cookies
- मैदा - 100 ग्राम (1 कप)
- पिसी हुई चीनी - 100 ग्राम ( 1/2 कप)
- मक्खन - 100 ग्राम (1/2 कप)
- चॉकलेट चिप्स - 1/2 कप
- बेकिंग पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- वनीला एसेन्स - 1 छोटी चम्मच
- अखरोट (वालनट) - 1/4 कप (छोटे टुकड़े किये हुये)
विधि How to make Chocolate Walnut Cookies

चॉकलेट ब्लॉक (Semi Sweet Cocoa Block) को चाकू या स्क्रेप कर के चिप्स कर लीजिये.
किसी बर्तन में मैदा को बेकिंग पाउडर के साथ छान लीजिये.
एक बर्तन मक्खन और चीनी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, चीनी के इस मिश्रण में मैदा डाल कर मिलाइये, मैदा मिलाने के बाद चॉकलेट डालिये और अच्छी तरह मिलाइये, कुकीज बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
ट्रे में घी लगा कर चिकना कीजिये, मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण एक छोटे नीबू के बराबर निकालिये, हाथ से गोल कीजिये और चपटा करके ट्रे में लगाइये, थोड़ी थोड़ी दूरी एक से दूसरी कुकीज के बीच रखते हुये कुकीज को ट्रे में लगाइये, हर एक कुकीज पर 4-6 टुकड़े वालनट के चिपका दीजिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेट. पर गरम कीजिये.
ट्रे में लगी हुई कुकीज को बेक करने के लिये ओवन में रखिये. कुकीज को 15 मिनिट तक ओवन में बेक होने दीजिये, ओवन खोलिये, कुकीज को चैक कीजिये, यदि वे कम ब्राउन दिख रही हैं तब उन्है फिर से 2 -3 मिनिट बेक करने रख दीजिये. अब ये कुकीज ब्राउन हो गई हैं, कूकीज को ओवन से निकाल कर ठंडा होने रख दीजिये.
दूसरी ट्रे जो आपने कूकीज बनाकर लगाकर तैयार रखी है, उस ट्रे को ओवन में कुकीज बेक होने के लिये रख दीजिये और उपरोक्त तरीके से बेक कीजिये.
सारी कुकीज बनने के बाद, ठंडी कीजिये, ये चॉकलेट वालनट कुकीज (Chocolate Walnut Cookies) को आप अभी तो खाइये ही और बची हुई कुकीज एअर टाइट कन्टेनर में रख दीजिये, 2 महिने तक जब भी आपका मन करे कुकीज कन्टेनर से निकालिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 46:
निशा: सिमरन,. यदि क्रीम या मलाई न मिले तो कंडेस्ड मिल्क 100ग्राम और मक्खन100 ग्राम दोनों का मिलाकर उपयोग कीजिये.
Will u please upload some kulfi recipe made with cream.
निशा: सिमरन, कुकीज टेस्टी क्यों नहीं हैं ये तो आपको समझना होगा ही, क्यों कि अगर रैसिपी में दी सामग्री आप प्रयोग में लाती हैं तो इसका स्वाद तो सच में ला जवाब होता है.
reply soooon!!!!!!!!!!!
निशा: तापमान को डिग्री और फारेनहाइट में नापा जाता है. वाट इलैक्टृीसिटी नापने के लिये है.
निशा: योगिता, ये कुकीज गैस पर नहीं बनाये जा सकते हैं.
निशा: घी की अपेक्षा क्रीम या मलाई ज्यादा अच्छी है.
निशा: निधि, माइक्रोवेव ओवन में टैम्परेचर सैट करने का होता है, आप अपने माइक्रोवेव ओवन में कुकीज बना कर देखिये बन जायेगी.
निशा: बेकिंग सोडा और बेकिग पाउडर दोनों एक ही तरह से काम करते हैं, लेकिन बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा की अपेक्षा अधिक डाला जाता है क्यों कि इसमें और भी चीजें मिली रहती हैं.
tried ur recipe came good but cake like it lacked the crunch not like ur pics shown can u tell why?
निशा; अर्चना, बाटी ओवन में अच्छी नहीं बन पाती.
thank you
regards
hai.Kya hum 1/2 maida aur 1/2 aata le sakte hai.Aap kya bina ande(egg) ka cake
kabi batayegi please. Bahut dhanyavad.
निशा: रश्मि, आप आधा आटा प्रयोग में ला सकती हैं. मैं बिना अंडे का केक जल्दी ही लिखूंगी.
Ye jaan ker khushi huee ki aap bhi delhi se hain.
Can we use other nuts like cashewnuts or pista?
best regards, Smruti
निशा: स्म्रति, आप काजू, पिस्ता सब कुछ डाल सकती हैं. काजू से बनेंगी कैश्योनट कुकीज.
Cookies cooker mai kaise bana sakte hai ?
jaise cake k liye aapne cooker mai kaise banate hai bataya tha is k liye b kuch bataiye.
Thanks
निशा: दीप्ती, कुकीज कुकर में मत बनाइये.
Please atta Biscuit ki recipe bataye.
mein janna chahti hun ki oven mein agar convectional mode mein banaye to??aur oven mein tray ko low rack pe rakhna hai ki high rack pe?pls reply
निशा: अनीता, कुकीज ओवन में ही अच्छी बनती हैं.
निशा: रुचिका, केक ग्रिल/ओवन मोड पर ही बनाना चाहिये. कन्वेक्शन या ग्रिल में कभी भी प्लास्टिक के ओवन सेफ बाउल प्रयोग नहीं करें. इसके लिए ग्लास, सिरामिक या मैटल के बर्तन ही प्रयोग करें
निशा: मोना, कोकोआ पाउडर डाला जा सकता है. कुकीज का टैक्सचर अलग होगा.
निशा: अवश्य बनाईं जा सकती है. यदि गैस तन्दूर में तापमान और कुकिंग समय सैट करने की सुविधा नहीं है तो आपको अतिरिक्त सावधानी रखनी पडेगी.
aapne jo hindi mey inhe prakashit kiya usake liye hamara aapko koto-koti dhanyawaad.
निशा: संजयजी, धन्यवाद.
if i use condense milk and butter instead of cream will the cookies be same in taste and softness like the one made using cream. i want to make these cookies tomorrow. pls reply. if want to use cream can i use cream available in market or have to use home one. market main kaunsi cream leni chahiye ye bhi pls bataiye. i made peanut cookies and it turned out great. my kids liked it a lot thats why i want to try this cookies as well. pls reply.
निशा: मनीषा, बटर और मिल्क डालकर कुकीज बना लीजिये, अच्छी बनेंगी.
निशा: संगीता, कुकीज कुकर में बनाये जा सकते हैं.
निशा: मनीषा, एक छोटी चम्मच = एक टी स्पून होती है. मलाई अगर सही मात्रा में डाली गई है तब कुकीज अच्छी बननी चाहिये. आप कुकीज फिर से बनाइये आप अच्छी कुकीज बना सकेंगी.
निशा: मनीषा, बेकिंग के वीडियो भी बनाने हैं.
निशा:मनीषा, कुकीज बनाने के लिये घर की मलाई प्रयोग में लाई जा सकती है, आप आधा सामग्री से आधा कुकीज बना सकती हैं.
निशा: पूजा, आप इन्हैं अपने अनुसार तिकोने या चौकोर या आयताकार बना सकती हैं, आप अपने हाथ से जैसी शेप देना चाहे दे सकती हैं.
निशा: मनीषा, जी हां होम मेड बटर यूज किया है. आधा कप बटर = 100 ग्राम