पास्ता और मिक्स वेज - Pasta with mixed vegetables recipe

पास्ता सभी को और खास तौर पर बच्चों को तो बहुत ज्यादा पसन्द आता है,. इसे आप टिफिन या लंच बाक्स में भी रख सकते है. आज हम पास्ता, ब्रोकली, मशरूम की सब्जी के साथ (pasta with mixed vegetables) बनायेंगे.
पास्ता और मिक्स वेज (Pasta with mixed vegetables) बनाने के लिये आप उपलब्ध किसी भी आकार का पास्ता (Shells, Spiral Shaped etc) ले सकते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pasta with Mix Veg
पास्ता के लिये - Ingredients for pasta
- पास्ता - 200 ग्राम
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- कैप्सकम - एक लाल और एक पीली
- पास्ता सास - 150 ग्राम
- अजीनोमोटो - 1/4 छोटी चम्मच से कम (Optional)
- ओलिव आइल - 1 1/2 टेबल स्पून
मिक्स वेज के लिये - Ingredients for mixed vegetables
- ब्रोकली - 200 ग्राम
- मशरूम - 200 ग्राम
- बीन्स - 50 ग्राम
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- अजीनोमोटो - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- आर्गानो पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स - आधा छोटी चम्मच
- सोया सोस - एक छोटी चम्मच
- आलिव ओइल तेल - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Pasta with Mix Veg
पास्ता उबालने के लिये किसी बर्तन में इतना पानी डालकर गरम करने रखिये, जिसमें पास्ता आसानी से डुब सके, पानी में नमक और एक छोटी चम्मच तेल डालकर मिला दीजिये. पास्ता को ढककर 10 मिनिट मीडियम फ्लेम पर पकने दीजिये. ये ध्यान रहे पास्ता नरम हो जाय लेकिन ज्यादा नरम न हो, नहीं तो वह फटने लगता है और स्वाद भी खराब हो जाता है. उबाले पास्ता को छलनी में डाले और पानी हटा दीजिये.
कैप्सकम को धोइये और बीज हटा कर पास्ता के बराबर के टुकड़े काट लीजिये.
कढ़ाई गरम कीजिये, गरम कढ़ाई में तेल डालिये और गरम तेल में कैप्सकम डालकर 1 से 1 1/2 मिनिट तक भूनिये, उबला पास्ता डालिये, पास्ता सास और अजीनोमोटो डालकर 1-2 मिनिट तक अच्छी तरह सारी चीजों के मिलने तक कलछी से चलाते हुये भूनिये. पास्ता तैयार है, पास्ता को ढककर अभी यहीं रहने देते हैं. मिक्स वेज सब्जी बनाकर तैयार करते हैं.

वेज मिक्स बनायें
बीन्स को धोइये मीडियम साइज के टुकड़े में काटिये और एक पिंच नमक मिलाकर 4-5 मिनिट तक स्टीम कर लीजिये., बीन्स का कलर एक जैसा और एकदम हरा हो जाना चाहिये.
ब्रोकली को मीडियम साइज के टुकड़े में काटिये, धोइये और 2 पिंच नमक मिलाकर 1-2 मिनिट स्टीम कर लीजिये.
मशरूम को धोइये, डंठल हटाइये और 2 टुकड़ों में काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में बीन्स डालिये, 30 सैकिन्ड तक कलछी से लगातार चलाते हुये भूनिये. अब ब्रोकली डाले और कलछी से लगातार चलाते हुये 30 सेकिन्ड तक भूनिये और अब मशरूम, नमक, अजीनोमोटो, चिल्ली फ्लेक्स सोयासास डालकर, 1-1/2 मिनिट कर अच्छी तरह, सारी चीजों के मिक्स होने तक मिलाते रहें, गैस बन्द कर दीजिये, मिक्स वेज तैयार हैं.
पास्ता और मिक्सवेज को अलग अलग प्याले में निकालिये और गरमा गरम परोसिये और खाइये. इसे आप बच्चों के टिफिन या लंच बाक्स में भी रख दीजिये, सभी को बहुत पसंद आयेगा,
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 11:
निशा: रुचिका, पास्ता सास बाजार में मिलता है, आप इसे घर में भी बना सकते हैं.
निशा: संदीप, ओरगनो पाउडर मारजोरम प्लान्ट की पत्तियों को सुखा कर बनाया जाता है, इसका स्वाद और महक बहुत अच्छे लगते हैं.
निशा: सरोज, आप अपने स्वाद और जो सब्जियां आसानी से उपलब्ध हो ले सकती है, पास्ता को इसी तरह उबालिये और बनाइये, धन्यवाद.
निशा: संदीप मैं कोशिश करूंगी.
निशा: बिनीता, धन्यवाद.