नीबू का मीठा अचार - Sweet Lemon Pickle - Sweet And Sour Lemon Pickle Recipe

नीबू का अचार कई तरीके से बनाया जाता है,नीबू का सादा अचार, नीबू का मसाले का अचार, मीठा नीबू का अचार, साबुत नीबू का अचार, तेल का नीबू का अचार और भी कई तरीके हैं. दिसम्बर और जनवरी के महिने में नीबू का अचार बनाना चाहिये. इस समय पतले छिलके वाला नीबू बाजार में मिल जाता है, इसका अचार काफी दिन चलता है और स्वादिष्ट भी होता है. आइये आज हम नीबू का मीठा अचार बनायें.
Ingredients for Sweet And Sour Lemon Pickle
- नीबू - 500 ग्राम (14-15 नीबू मीडियम आकार के )
- नमक - 75 ग्राम 1/3 कप
- काला नमक -1 - 2 छोटी चम्मच
- चीनी -500 ग्राम
- गरम मसाला - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- बड़ी इलाइची (छिली हुई) - 1 छोटी चम्मच
How to make Sweet And Sour Lemon Pickle
नीबू का मीठा अचार बनाने के लिये नीबू को काटकर नमक डालकर गलने के लिये रख दीजिये जैसे साधारण अचार बनाते हैं लेकिन इसमें हल्दी नहीं डालिये. 25 दिन से 1 माह में नीबू का छिलका नरम हो जायेगा.
अब इन नीबू में चीनी, काला नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च और बड़ी इलाइची का पाउडर मिला दीजिये और अचार को धूप में 4 दिन के लिये रख दीजिये. अचार को रोजाना 1 बार दिन में सूखे और साफ चमचे से अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. एक हफ्ते में यह चीनी नीबू को अच्छी तरह मीठा कर देगी, और इलाइची तथा कालीमिर्च का भी अच्छा स्वाद आ जायेगा.
मीठा नीबू का अचार बन गया है, इस अचार को बच्चे बहुत पसन्द करते हैं. अचार को हमेशा सूखे और साफ चमचे से निकालिये, यह अचार 1-2 साल तक चलता है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 6:
& thank's for the recipe.
निशा: प्रियंका, कांच की बोटल में अचार ज्यादा अच्छे रहते हैं.
निशा: इंदरा, जी हाँ, 25 दिन में बाद ही मसाले डालेंगे.
निशा: जी सुनीता जी सुझाव के लिये धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, आप प्लास्टिक की बोटल में अचार रख सकती हैं, अचार खराब नहीं होते, अचार को धूप मिल जाय तो और भी अच्छा है.