केरला परांठा - Kerala Paratha Recipe - Kerala lacha Parotta

केरला परांठा (Kerala Parotta) उत्तर भारत के लच्छा परांठा जैसा ही है. अन्तर यह है कि यह मैदा से बनता है और इसे बहुत अधिक गूंथ गूंथ कर एकदम मुलायम बना लिया जाता है. पारंपरिक केरला परांठे (Kerala Porotta) को आधा घंटे भर तक गूंथते रहते हैं और इसकी परते एकदम पेस्ट्री जैसी क्रिस्पी होती है.
केरला परांठा (Kerala Paratha) की बाहरी परत एकदम खस्ता और क्रंची होती है जबकि अन्दर की परतें मुलायम होती है.
- Read this recipe in English - Kerala Parotta Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kerala Porotta
- मैदा - 1 कप
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- घी - 2-3 टेबल स्पून
विधि - How to make Kerala Porotta
मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकालिये, नमक, अजवायन और 2 छोटी चम्मच घी मैदा में डालकर मिलाइये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथिये, आटे को 4 - 5 मिनट मसल मसल कर अच्छी तरह चिकना होने तक गूंथिये.
गुंथे आटे को 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
20 मिनिट बाद आटे से 3 लोइयां बना लीजिये, एक लोई उठाइये और गोल करके चपटा कीजिये, सूखे मैदा की सहायता से एकदम पतला बेलिये, बेले गये परांठे के ऊपर एक चम्मच घी डालिये और घी को चारों ओर फैला दीजिये. परांठे को दिखाये गये तरीके से फोल्ड कर लीजिये. फोल्ड किये परांठे को रोल करके गोल लोई तैयार कर लीजिये.
लोई से 7-8 इंच के व्यास परांठा बेलिये, बेले गये परांठे को गरम तवे पर डालिये और दोनो ओर घी लगाकर अच्छे ब्राउन होने तक सेकिये. परांठे को उतार कर प्लेट पर नेपकिन पेपर बिछा कर या किसी प्याली के ऊपर रखिये. सारे परांठे इसी तरह से तैयार कर लीजिये.

केरला परांठे को तवे से उतार कर थाली में रखते समय दोनों हाथो से हल्का सा दबाव दीजिये, ताकि परांठे की परंते खिली खिली दिखाई दे.
कुरकुरे केरला लच्छा परांठे (Kerala lacha Paratha) चटनी अचार और अपने मनपसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
http://www.youtube.com/watch?v=dWXhIJDDnyE
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 16:
first congratulation for best cooking website.i'm totally new here my di Varsha recommend me for visiting this site she is your fan and now i'm too. mam i want to ask onething maine moong dal ke halwe wali recipe padhi thi kya hum usse burfy bana sakte hai b'coz mam maine moong dal ki barfy khayi hai??
निशा: माही, अगर आप हलवा को थोड़ा और पका लेंगी तो उसकी बर्फी जमाई जा सकती है.
निशा: पायल, आप पहले परांठे को जितना पतला बेल सकते हैं उतना पतला बेलें और पूरी सरफेस पर घी लगाकर फैलायें, वीडियो में दिखाये गये अनुसार फोल्ड करके गोल करें और बेल कर परांठा सेकें, थोड़ी सी प्रेक्टिस आप बहुत अच्छे लच्छा परांठे बना लेंगी.
निशा: महक, गर्म परांठे को यदि तुरंत प्लेट में रख देंगे तो यह भाप के कारण नीचे से गीला हो जाता है. इसलिये इसे कटोरी के ऊपर या बैंत की बास्केट में रखें तो खस्ता बने रहते हैं.
थोडी देर बाद हम इन परांठो को इकट्ठा करके केशरॉल में रख सकते हैं.
meri shadi panch saal pehle hui thi jab mujhe chai bhi banani nahi ati thi.par ab maine apki recipes jaise frenh fries,khasta khori,bakarwadi,awle ka murraba ,gajar ka murraba,kai achar,masale,dosa,etc etc etc sikha hai.mere husband jab khate hai ki yeh bilkul market jaisa bana hai toh mujhe bohat khushi hoti hai .apka dil se sukriya nisha ji.
निशा: धन्यवाद
निशा: लीना, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: स्नेहा, मेरा रिप्लाई आपके सवाल के नीचे ही होता है.
निशा: सिमरन, आप इसे गेहूं के आटे से भी बना सकती हैं, परांठा अच्छा बनेगा.