आलू की पूरी – Aloo Poori Recipe – Alu Puri Recipe

आलू के भरवां पराठे (Aloo Stuffed Paratha) तो आपने अवश्य खाये होंगे. आलू और अजवायन को मिला कर गुथें हुये आटे की पूरी का खस्ता स्वाद भी आप भूल नहीं पायेंगे.
Read this recipe in English - Aloo Poori Recipe
आवश्यक सामगी - Ingredients for Alu Poori
- गेहूं का आटा - 2 कप
- आलू - 2 मीडिय़म साइज के आलू उबाले हुये
- अजवायन - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- तेल - पूरी तलने के लिये
विधि - How to make Aloo Poori
आलू छील कर कद्दूकस कर लीजिये.
किसी बर्तन में आटा छान कर निकाल लीजिये, कद्दूकस किये आलू, नमक और अजवायन आटे में डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. पानी की सहायता से पूरी के लिये सख्त आटा गूंथिये.
आटे से छोटी छोटी एक नीबू के बराबर की लोइया बना लीजिये और एक एक लोई उठाकर 3-4 इंच के व्यास में पूरी बेलिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने रखिये, जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाय तब पूरी डालिये और कलछी से दबाकर पूरी को फुलाइये, पूरी फूलने पर पलटिये और दोनों ओर हल्की ब्राउन होने पर निकाल कर किसी प्लेट पर नेपकिन पेपर बिछा कर रख लीजिये, एक एक करके सारी पूरी इसी प्रकार तल कर निकाल लीजिये.
गरमा गरम आलू पूरी आप अपने मन पसन्द चटनी और सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
[youtube]http://www.youtube.com/watch?v=8XApmfLVSLo[/youtube]
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 15:
Maine recently hi aap ki website dekhi hai.. i want to congratulate u for writing all the recipes in so much simple and detailed manner. i have started to try few and they turned awesome. Thanks a lot for this recipe too. But could u please tell the recipe for Bharva aalo ki kachori?
निशा: सुमन, आलू की कचौरी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अंजू, धन्यवाद.
निशा: मन्जीत, आप जिस रैसिपी से सम्बन्धित सवाल पूंछे उन्हैं उसी पर लिखेगी, तो मुझे रिप्लाई करने में आसानी होगी.
निशा: रूपल, आप सर्च बटन पर कलाकन्द लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं, रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है.
निशा: रीता, इस वेवसाइट पर सारी रैसिपी बिना ओनियन और गार्लिक के ही बनी है.
chukandar ka aachar dalna sikhayen
thanks
ONE SUGGESTION TRY:- MIRCHI VADA (rajasthani dish)
निशा: रजनी, मसाला दोसा रैसिपी तो वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है,रैसिपी को आप सर्च बटन पर मसाला दोसा लिखकर सर्च कर सकती हैं, इसका वीडियो भी आप जल्दी ही देख सकेंगी.
निशा: शिल्पा, पूरी आटा अच्छी तरह नरम मसल मसल कर गूंथा गया हो, आटे को आधा घंटे के लिये रखकर फिर से थोड़ा और मसल लीजिये, तेल पूरी तरह गरम हो पूरिया अवश्य फूलेंगी.