उंधियू - Undhiyu Recipe - Undhiu Recipe

उंधियू कई प्रकार की सब्जियों को मिला कर और ढेर सारे मसाले डालकर बनाई हुई, एकदम अलग, बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है जो अधिकतर सर्दियों के दिनों में बनाई जाती है.

उंधियू परम्परागत रूप से मटके में बनाई जाती है, मसाला तैयार करके कुछ सब्जियों में भरा जाता है और कुछ सब्जियों को काट कर मसाला मिला कर, मटके में केले के पत्ते रखकर सब्जी की पोटली बना कर या पत्तों में लपेट कर, मटके में भर दिया जाता है. सब्जियों के ऊपर आम के पत्ते रखकर मटके के मुंह को आटे से सील कर दिया जाता है. जमीन में गड्डा खोड कर, उसमें आग जलाते हैं, सब्जी भरे मटके को गड्डे में उलटा रख देते हैं, ऊंधियो मतलब उलटा, मटके के अन्दर सब्जिया 1-2 घंटे तक धीमे धीमे पकती रहती हैं. मटके से सब्जियां निकाल कर, गरमा गरम परोसी जाती है.

उंधियू चटनी के साथ सेव डालकर खायी जाती है, उंधियू को चपाती, परांठे और पूरी के साथ भी खाया जाता है. लेकिन आजकल ऊंधियो सब्जी को गैस पर, किसी भारी तले के बर्तन में बना लेते हैं, तो आइये ऊंधियो बनाना शुरू करते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Undhiyu Recipe

सब्जियां

  • सेम फली (sruti papdi) - 200 ग्राम
  • छोटे बैगन - 5 (100 ग्राम)
  • छोटे आलू - 8 (250 ग्राम)
  • कच्चे केला - 1 (150 ग्राम)
  • शकरकन्द - 1 (150 ग्राम)
  • यम (कन्द) - 100 ग्राम

मसाले

  • तेल - 4 -5 टेबल स्पून
  • हींग - 2 पिंच
  • अजवायन - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (छोटी 1 चम्मच)
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4-1/2 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 2 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
  • चीनी पाउडर - 1-3 छोटे चम्मच आपके स्वाद के अनुसार
  • तिल - 2 टेबल स्पून
  • मूंगफली दाने - 2 टेबल स्पून
  • काजू - 2 टेबल स्पून
  • अदरक -2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च - 2-3 बारीक कतरी हुई
  • हरा धनियां - एक कप बारीक कतरा हुआ
  • नीबू - 1

मुठिया के लिये

  • बेसन - 1/3 कप
  • गेहूं का आटा - 1/3 कप
  • नमक - स्वादानुसार( 1/6 छोटी चम्मच) स्वादानुसार
  • धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • मेथी - आधा कप (बारीक कटी हुई)
  • तेल - मुठिया तलने के लिये

विधि - How to make Undhiyu

सारी सब्जियों को अच्छी तरह धो कर पानी हटा दीजिये.

मुठिया बनाने के लिये - How to make Muthiya for Undhiyu
बेसन में दिये सारे मसाले और 3 छोटी चम्मच तेल मिला कर थोड़े से पानी की सहायता से पूड़ी से भी अधिक सख्त आटा गूथ लीजिये, आटे को सैट करने के लिये 10 मिनिट के लिये ढक कर रख दीजिये.
मुठिया के आटे से थोड़ा थोड़ा आटा तोड़कर, मुठ्ठी में बांधते हुये 2 इंच लम्बे रोल बना लीजिये, इस आटे से 10-11 रोल बनाकर तैयार कर लीजिये. कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में मुठिया डालिये, मीडियम और धीमी आग पर ब्राउन और कुरकुरे होने तक तल कर निकाल लीजिये. मुठिया तैयार है.

यम को छीलिये और आधा इंच के टुकड़े कीजिये, शकरकन्द को छील कर आधा इंच के टुकड़ो में काट लीजिये

यम के टुकड़े और शकरकन्द के टुकड़े गरम तेल में डाल कर नरम और क्रिस्पी होने तक तल कर निकाल लीजिये.

भुने तिल, भुने मूंगफली के दाने और काजू को दरदरा पीस लीजिये, और अदरक को कद्दूकस कर लिया, हरी मिर्च और हरे धनियां को बारीक काट लीजिये. थोड़ा सा कटा हुआ हरा धनियां बचा कर, एक प्लेट में सारी चीजों को मिलाया. नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला भी डाल कर अच्छी तरह मिला दिया, नीबू का रस भी मिला दीजिये. ऊंधियो के लिये मसाला तैयार है.

केले को बिना छीले आधा सेमी. के गोल टुकड़ों में काट लीजिये.. सेम के दोंनो ओर से धागे निकालिये और 1 इंच के टुकड़ों में काट लीजिये, उसे खोलकर 2 भाग कर दीजिये. बैगन को डंठल हटाकर 2 लम्बे कट इस तरह लगाइये कि वह नीचे की ओर से जुड़ा रहे. आलू को छील कर 2 कट इस तरह लगाइये कि वह एक तरफ से जुड़े रहें.

आलू और बैगन में मसाला अच्छी तरह भर दीजिये और बचा हुआ मसाला, कटे हुये केले, यम, शकरकन्द और सेम में मिला दीजिये.

कुकर में 4 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये, तेल में हींग और अजवायन और एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालिये. अजवायन भुनने पर, सेम डालिये, केले के टुकड़े, एक कप से थोड़ा सा कम पानी डालिये, मसाले भरी सब्जियां, मसाले में लपेटी सभी सब्जियां कुकर में भर दीजिये, कुकर बन्द कर दीजिये, धीमी आग पर 15 मिनिट तक ऊंधियो को पकने दीजिये, कुकर में ज्यादा प्रेशर न बने, सब्जियां भाप में धीमे धीमे पकती रहें.

आग बन्द कर दीजिये, कुकर का प्रेशर निकाल कर कुकर खोलिये और सब्जी में तला हुआ यम, शकरकन्द और मुठिया भी डाल दीजिये, सब्जियों को चलाना नहीं हैं, कुकर बन्द कीजिये और 5 मिनिट धीमी आग पर सब्जी को और पकने दीजिये. कुकर खोलिये, हरा धनियां हरा धनियां डाल दीजिये. ऊंधियो तैयार है. गरमा गरम ऊंधियो प्याले में निकालिये और गरमा गरम पूरी, परांठा या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:
ऊंधियो के मसाले में आप अपने पसन्द के अनुसार हरा लहसुन कटा हुआ या लहसन का पेस्ट डाल सकते हैं.


recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 18:

  • anju gupta on 09 December, 2011 16:47:18 PM
    Nisha ji, thank u so much. mein kab se aapse is recipe ke liye request kar rahi thi. aaj aapne dil khush kar diya. Hyderabadi vegetable dum biryani ki bhi request kabul ho jaye to maja aa jaye.

    निशा: अंजू, हम आपके लिये बिरियानी भी बनायेंगे.
    Reply
  • Advocate Ramkrishna M kaoshik on 09 December, 2011 19:45:59 PM
    Nishaji, This is too good, Just like eating in SURAT.God bless You
    Reply
  • babita srivastava on 09 December, 2011 21:25:56 PM
    nishji, thankyou very much for this undhiyu recipe. My husband like this undhiyu but i would not making a better undhiyu. now i can make tasty undhiyu. Happy New Year.

    निशा: बबिता, आप सबको भी नया साला मुबारक हो.
    Reply
  • Banita on 10 December, 2011 11:44:50 AM
    Nisha ji, Meine ek serial gulal mein undhiyu banate dekha tha.Or mera banut man kiya tha ki kash mujhe bhi ye dish banane aati. Lekin aaj apki website ke karan meri ye choice bhi poori ho gayi.Nisha ji,really dil khush ho gaya.Kal sunday hai,or mein ye dish jaroor banaungi.Thanks again.
    Reply
  • TANU on 14 December, 2011 14:31:46 PM
    NAMASTE NISHA MAM.........AP BHOT ACHI HAIN....RECIPES BHI...AJ MJE APSE BAL JHARNE KA UPAYE JAN NA...MJE LAGTA APKO PATA HOGA...MERE MARCH SE HAIR FALL HAI..N NOVEMBER K BAAD V HAIR FALL HAIN..MAIN KYA KRU....MALIISH BHI KRTI HUN..SARSO K TEL LAGATI THE...BUT COCUNT HAIR LGAYA...KOI FARAK NAI...VITAMIN K CPSULE LETI HUN..KOI DESI NUSHKA BTAYE PLESAE.........N MAM AP AUR SANDWICHES KI RECIPE BTAYE..PLEASE.

    निशा:
    तनु, बालों की मसाज कर रही है और विटामिन्स भी आप ले रही है,, बालों को सूखा न रखें, सर धोने के लिये शिकाकाई, आंवला पाउडर का यूज कीजिये, खाने में फल और दूध का खूब लीजिये, तेज धूप और ठंडी हवा से भी वालों का बचाव करे, थोड़े दिन में बाल झड़ने बन्द हो जायेंगे.
    Reply
  • leena on 14 December, 2011 14:34:18 PM
    Thank u mam,apne bahut hi achhi recipe batayi hai, kya methi muthiya bhi is tarah se hi banayi jati hai.

    निशा: लीना, मेथी मुठिया हमने उंधियूं में बना कर डाली है, इसी तरह बनाई जाती हैं.
    Reply
  • poonam on 15 December, 2011 17:21:51 PM
    hi nisha ji, ap plz eski vedio bhi send karye..

    निशा: पूनम, उंधियूं के वीडियो तो पहले से ही डाले हुये हैं.
    Reply
  • Manisha on 16 December, 2011 13:17:28 PM
    Nishaji, aapne surti undhiyu banaya jo hara hota he, lekin gujarat me kahi jagaho par fry undhiyu bhi milta he jo hara nahi hota masaledar hota he. kya aap kuch suggestion de sakti he?
    Reply
  • priya gupta on 17 December, 2011 12:29:55 PM
    hiiiiiiiii nishaji
    kai dino se iss recipe ka wait kar rahi aaj mili thanks aaj isse banati hun..
    Reply
  • TANU on 17 December, 2011 16:57:25 PM
    THANKYOU MAM.....MAIN HYAN RAKHUGI AP KI BTAYE BAATO KA.AMLA SHIKAKAI POWDER BHI LE AUGI..THANKYOU
    Reply
  • gauri on 20 December, 2011 17:19:31 PM
    thanks mam...... thanks for the recipe..... since long i was waiting for this recipe..... its really nice , i will try it today only....
    Reply
  • Vidhya on 24 December, 2011 15:56:59 PM
    hiiiiiiiiiiiiii nisha ji kaisi h ap muje sohan papdi or ghewar ki recipi btaiye

    निशा: विद्या, घेवर की रैसिपी वेवसाइट पर दी गई है, आप सर्च बटन पर घेवर लिखकर रैसिपी सर्च करके पढ़ सकती हैं, सोहन पपड़ी को भी मैं लिखूंगी.
    Reply
    • prabha chaudhary on 30 December, 2011 21:21:02 PM
      hi nisha g kesi he aap mem aap mujhe damm aalu ki recipe btaiye plz निशा: प्रभा, दम आलू की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
      Reply
  • rashmi jha on 16 January, 2012 19:51:01 PM
    thanks nishaji, aapki recipe dekhkar ekk confidence aa jata hai ki aab ham ye dish bana sakege. bilkul ekk maa ki tarah aap sikhati hai.

    निशा: रश्मि, धन्यवाद.
    Reply
  • Sadhana on 20 January, 2012 13:46:05 PM
    We like to have bit sweet taste for undhiyu.
    can you help on that?

    निशा: साधना, स्वीट टेस्ट के लिये हम उंधियों में 2 या 3 छोटी चम्मच चीनी पाउडर भी मसाले के साथ डालेंगे, आप उसमें 2 टेबल स्पून किशमिश भी डाल सकती हैं, जो मुंह में मिठास भर देती है.
    Reply
  • chanda gupta on 21 January, 2012 15:24:47 PM
    HAI MAM APKA DISH BAHUT ACHAA LAGA

    THANKYOU
    Reply
  • Anupama Jain on 11 February, 2012 14:46:41 PM
    Nisha ji thank you..
    i tried your undiyo recipe. My family members like it very much. I want to know that any other vegetables can be used in this recipe ?
    because we don't eat brinjal and yum.

    निशा:
    अनुपमा, आप उधियूं में ये सब्जियां डाली जाती हैं,लेकिन अगर आप इन सब्जियों को नहीं पसन्द करती छोड़ दीजिये, आपको जो भी सब्जी ज्यादा पसन्द हो डाल कर उंधियूं बना सकती हैं.
    Reply
  • Amit Tiwari. on 14 February, 2012 12:17:59 PM
    really testy nisha g. thanks.
    Reply
  • Reena Baliyan on 14 February, 2012 20:12:47 PM
    Thank you very much... :)
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad