आलू भुजिया सेव – Aloo Bhujia Sev Recipe

आलू भुजिया सेव, सारी नमकीन से अलग बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं, आलू भुजिया सेव (Aloo Bhujia Sev namkeen) को अलग अलग लोग अलग अलग तरीके से बनाते हैं, जैसे
- आलू और बेसन मिलाकर,
- आलू , बेसन और मोंठ का आटा मिलाकर,
- आलू , बेसन और चावल का आटा मिलाकर
हर तरह से बने आलू भुजिया का स्वाद अलग अलग होता है लेकिन इसे बनाने का तरीका एक ही होता है. आपके पास जो भी सामग्री उपलब्ध हो उनसे आलू भुजिया सेव बना सकते हैं हम आज आलू और बेसन मिला कर आलू भुजिया सेव बनायेंगे.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Bhujia Sev Recipe
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- आलू - 400 ग्राम ( 5-6 आलू मीडियम आकार के)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हींग - 2 पिच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Aloo Bhujia Sev Namkeen
आलू को उबाल कर, छील कर कद्दू कस कर लीजिये. बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. बेसन में कद्दूकस किये आलू, नमक, हींग, हल्दी पाउडर और गरम मसाला मिलाकर चिकना आटा गूथ कर तैयार कीजिये. गुथे आटे को 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
सेव बनाने वाली मशीन में बारीक सेव की जाली लगाकर सैट कीजिये. हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर, गुथे आटे से एक अमरूद के बराबर आटा निकालिये और लम्बे आकार की लोई बना कर मशीन में डालिये, मशीन को बन्द कर दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाककर गरम कीजिये, तेल जब गरम हो जाय (तेल ज्यादा गरम न हो, नहीं तो सेव जल्दी से जल जायेंगे) तब मशीन को दबा कर सेव गरम तेल में डालिये, जितने सेव कढ़ाई में आ जाय उतने सेव डाल दीजिये. सेव थोड़े से सिक जाय तब कलछी से पलट दीजिये, सेव को हल्के ब्राउन होने तक तल लीजिये, तले सेव किसी प्लेट में नैपकिन पेपर बिछाकर, निकाल कर रख लीजिये, सारे आलू भुजिया सेव इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिये.
सेव अच्छी तरह ठंडे होने पर एअर टाइट कन्टेनर में भर रख लीजिये और 1 महिने से ज्यादा दिनों तक जब भी आपका मन करे, आलू भूजिया सेव खाते रहिये.
सुझाव:
आलू भुजिया सेव (Aloo Bhujia Sev Namkeen) को कम मसाले या ज्याद मसाले के आप अपने पसन्द के अनुसार बना सकते हैं, आप कम मसाले के आलू भुजिया सेव बनाते हैं, तो छोटे बच्चे कम मसाले वाले आलू भुजिया सेव खा सकेंगे और ज्यादा मसाले के लिये सेव के ऊपर थोड़ा चाट मसाला छिड़क कर उन्हें ज्यादा मसाले वाला बनाया जा सकता है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
- मुझे कुछ पूछना नहीँ बल्कि कुछ बताना है । वो ये कि अगर आपके पास सेव बनाने की मशीन ना हो तो कद्दूकस की बजाय एकदम बारीक छेद की पोनी का इस्तेमाल करेँ । सेव बनाने के लिए आटे को पोनी के ऊपर रखेँ और उसे मसलेँ। मसलने से पोनी मेँ छेद होने से सेव बनती जाएगी। (Answer : 3)
- Chikana Aata (Answer : 0)
- Aloo Bhujia sev (Answer : 2)
- aloo bhujia sev recipe (Answer : 1)
- mere pass sav banane ke machine nahi he to koi aur tarika batao plz. (Answer : 1)
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 39:
निशा: शर्मिल, धन्यवाद. रजिस्ट्रेशन करने में कहां प्राब्लम आ रही है?
निश: पंकज, आलू भुजिया सेव की सामग्री मे हल्दी लिख दिया है, धन्यवाद.
निशा: बबिता, ये सेव हाथ से नहीं बन सकते हैं.
निशा: ज्योति, धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, आपको आलू भुजिया सेव धीमी आग पर तलने चाहिये, तेज आग पर तले सेव नरम हो जाते हैं.
निशा: बबिता, मैं कोशिश करूंगी.
ek baat bato sav banana ki machine aur chakli banana ki machine ek hi ha ya dono alag ha.pls ap reply karna i wait
निशा: रीता, मशीन एक ही है, उसमें जाली कई सारी दी हुई हैं जो भी बनाना हो उसकी जाली मशीन में लगाकर, वह बनाई जा सकती है.
निशा: पौल, आलू भूजिया को आप 2 महिने तक रख कर खा सकते हैं.
निशा: आलू मोटे हों तो वे छेदों फस जाते हैं, और सेव बाहर नहीं निकलते.
निशा: अजय, ये मशीन बर्तन की दुकान पर मिल जाती है.
निशा: शगुन, आटा मुलायम होना चाहिये.
निशा: रिया, यह तो बहुत अच्छा है, आप सच कह रही है, आप सारी रैसिपी बना लेंगी, धन्यवाद.
निशा: नेहा, हम आपके लिये कालम शुरू करेंगे, आप अपनी रैसिपी उसमें शेयर कर पाउंगी.
निशा: नमिता, 2 कप बेसन में आधा कप चावल का आटा मिलाया जा सकता है.
निशा: कमल उसमें थोड़ा सा सुखा बेसन मिला कर आटे को ठीक करना था.
निशा: विकास, हर चीज बनाने के लिये थोड़ी सी प्रेक्टिस करनी होती है, आप अगली बार बनायेंगे तो इस बार से बेहतर अच्छा आटा लगा सकेगे.
nisha ji kal maina aalu bhujiya sev banaya mera chota brother ko bhut pasand aaya thanks a lot
.
निशा: प्रमोद, ये किचन इक्युपमेन्ट है, जिससे किसी भी चीज को कद्दूकस करके एक खास सेप दे सकते हैं, बारीक कर सकते हैं, वीडियो में आप मेरे हाथ में देख सकते हैं.
Mai Aap ki Reciepies ko padta hu aur mujhe yeh bahut ashi lagti hai par mam allu bhuja sev mai ek problem hai ki kya sev machine ke bina aur kisse instrument se banaye ja sakta hai
thanks mam for such delecious recepies.
निशा: गुरलभ, आलू भुजिया सेव बनाने के लिये सेव मशीन तो चाहिये ही होगी.
nisha ji maine apke jaisa aloo bhujiya banaya jo ki mere hubbi ko kafi pasand aya....so thnxx
Request you to pls Provide Aloo Bhujiya receipe for Fast.beacuse in fast We Cannot Add Besan & turmaric Powder & garam masala also.....
निशा: वैशाली, फिर तो आपको आलू भुजिया कूटू के आटे से बनानी होगी.
निशा: शालिनी, आप 2 कप बेसन ले रही हैं तब आप उसमें 1/4 कप चावल का आटा और 500 ग्राम आलू मिलाइये.