वेज स्प्रिंग रोल - Vegetable Spring Rolls Recipe

सुबह का नाश्ता या शाम की हल्की भूख में खाने के लिये क्यों न वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) ही बनायें जाय, जो बच्चों को बहुत पसन्द हैं. तो आइये हम वेज स्प्रिंग रोल बनाना शुरू करें.
स्प्रिंग रोल के लिये रैपर बाजार में बने हुये मिल जाते हैं. यदि आपके यहां रैपर उपलब्ध न न हों तो आप तुरन्त ताजा रैपर बनाकर वेज स्प्रिंग रोल बना सकते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Spring Rolls Wrappers
रैपर बनाने के लिये - (for Vegetable Spring Rolls Wrappers)
- मैदा - 100 ग्राम (एक कप)
पिठ्ठी बनाने के लिये. - (Vegetable Spring Rolls Stuffings)
- पत्ता गोभी - 200 ग्राम ( एक कप बारीक कतरा हुआ)
- पनीर - 100 ग्राम (क्रम्बल किया हुआ आधा कप)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप तीखा खाना पसन्द करते हैं)
- अजीनो मोटो - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- सोया सास - एक छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक चौथाई छोटी चम्मच)
- तेल - स्प्रिंग रोल तलने के लिये.
विधि - How to make Vegetable Spring Rolls
किसी बर्तन में मैदा को छान लीजिये, पानी की सहायता से पतला चिकना घोल बनाइये (एक कप मैदा का घोल बनाने में डेड़ कप से थोड़ा कम पानी लग जाता है). घोल को 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये ताकि मैदा अच्छे से फूल जाय. यदि हम इस घोल से तुरन्त रैपर बनायेंगे तो रैपर स्टफिंग भरते समय फट सकते हैं.|

अब स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls ) के अन्दर भरने के लिये पिठ्ठी तैयार करते हैं:
कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. हरी मिर्च, अदरक, कटा हुआ पत्ता गोभी और पनीर डालिये, 1 मिनिट भूनिये, काली मिर्च, लाल मिर्च, अजीनोमोटो, सोयासास और नमक डालिये और अच्छी तरह मिला लीजिये. रोल में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार हो गई है.
स्प्रिंग रोल के लिये रैपर बनाइये:
नानस्टिक तवा गरम करने रखिये, गरम तवा पर बिलकुल थोड़ा तेल डालिये और नेपकिन पेपर से तेल को तवे पर चारों तरफ हल्के हाथ से फैला दीजिये. तवा बहुत अधिक गरम न हो. तवे पर एक चमचा घोल डालिये और चमचे की सहायता से हल्का दबाव डालते हुये पतला चीला जैसा (रैपर) तवे पर फैलाइये. धीमी आग पर सिकने दीजिये, जब रैपर के ऊपर की सतह से कलर बदल जाय और तवे से किनारे अपने से निकलने लगे, तब रैपर उठा कर तेल लगी प्लेट पर रखिये.
प्लेट पर रखे रैपर पर ऊपर की ओर 2 चम्मच पिठ्ठी रखिये और पिठ्ठी को लम्बाई में पतला फैलाइये. रैपर को पिठ्ठी ढकते हुये दायें और बायें दोंनो ओर से थोड़ा थोड़ा मोड़े, अब ऊपर से मोड़ते हुये रोल बनायें. तैयार रोल को प्लेट में रख दीजिये और दूसरा रोल बिलकुल इसी तरह तैयार कर लीजिये , सारे रोल तैयार करके रख लीजिये (एक कप मैदा से लगभग 8 रोल बन जाते हैं)
वेज स्प्रिंग रोल को हम सैलो फ्राई कर सकते हैं और डीप फ्राई भी कर सकते हैं.

सैलो फ्राई करने के लिये:
कढाई में एक टेबल स्पून तेल डालकर गरम करेंगे और 2 स्प्रिंग रोल कढ़ाई में डालेंगे और चारों ओर पलट पलट कर, हल्के ब्राउन होने तक तलेंगे, तले रोल प्लेट में निकाल कर रख लीजिये, जितने भी स्प्रिंग रोल आप सैलो फ्राई करना चाहें इसी तरह से फ्राई कर लीजिये.
डीप फ्राई करने के लिये:
कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में 2 स्प्रिंग रोल या जितने रोल आसानी से तले जा सके डालिये, स्प्रिंग रोल को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाइये, वेज रोल कढ़ाई से निकाल कर इस पर रखिये, सारे वेज स्प्रिंग रोल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) तैयार है. हरे धनिये की चटनी, टमाटोसास या आपके मन पसन्द किसी भी चटनी के साथ गरमा गरम वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) परोसिये और खाइये.
सुझाव:
सब्जियां आप को जो भी पसन्द हो आप बारीक काट कर, इसी तरह से हल्की कुक करके स्टफिंग में डाल सकते हैं, नूडल्स भी उबाल कर स्टफिंग में डाली जा सकती हैं. मसालों में आप अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 45:
निशा: प्रभात आपके लिये वीडियो भी डाल दिया है, धन्यवाद.
निशा: लीना, नूडल्स उबाल कर फिलिंग में मिलाइये, अपने स्वादानुसार सारे मसाले डालिये और बिलकुल इसी तरह स्प्रिंग रोल बनालीजिये, धन्यवाद.
निशा: अमृता, स्प्रिंग रोल मैदा से ही बनाये जाते हैं. आटे से पतले रेपर नहीं बनेंगे.
निशा; अभिलाशा, आप सोया सास के बिना ही मोमोज की फिलिंग बना लीजिये. अजीनोमोटो को कुछ लोग हार्म फुल मानते हैं.
Mam please reply as early as possible.
निशा: अभिलाशा, आप बिना अजीनोमोटो के भी स्प्रिंग रोल की स्टफिंग बना सकती हैं.
निशा: प्राची, स्प्रिंग रोल माइक्रोवेव में नहीं बना सकते, आप इन्हैं थोड़ा सा तेल का यूज करके सैलो फ्राइ कर सकती है,
निशा: पूनम, तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चिकना करके बनाइये, सादा तवे पर भी ये रैपर बनाये जा सकते हैं.
निशा: निर्मला, स्प्रिंग रोल तलने में अधिक तेल नहीं लगता, ज्यादा ठंडे तेल में डाले तो थोड़ा अधिक तेल लगना सम्भव है, स्प्रिंग रोल को सैलो फ्राई भी किया जा सकता है.
निशा: अभिलाशा, आप क्या पूछना चाहती है?
निशा: पूनम, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: पूनम, मैं रिप्लाई तो जल्दी कर देती हूं, लेकिन केक की रैसिपी में समय लग सकता है, धन्यवाद.
निशा: मधुलिका, पूरी बेल कर भी स्प्रिंग रोल बना सकते हैं.
निशा: कन्चन, अजीनोमोटो (monosodium glutamate) hE, ये भी एक तरह का साल्ट है जो स्वाद को बढ़ाने के लिये प्रयोग में लाया जाता है. ये आपको किराना स्टोर पर मिल जाता है.
khana khana hi nahi bannaa bhi jaruri he.
muze lahsun hari patte wali kese banya jaye ye janna he
krpya bataye
dhanyawad
surender soni
निशा: पूनम, मैदा के गुथे आटे को आप 20 मिनिट रख लीजिये, आटा फूल कर सैट हो जाता है.
निशा: संगीता, जी हां आप इन्हैं बनाकर रख सकती हैं.
निशा: मधुलिका, आप तेज नमक या तेज मिर्च या थोड़ा खट्टा क्या चाहती है टेस्ट में, वही मसाले में मिला लीजिये, धन्यवाद.
You are really wonderful human being
निशा: अभिलाशा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: आस्था, अजीनोमोटो एक तरह का नमक है, ये स्वाद को बढ़ाता है, आप इसे मत डालिये, ज्यादा फर्क नहीं पड़ता.
kya ap muje bta skti he ki apki is side par total kitni recipes h,pls...........give me ans DIDI......
निशा: अभी तो गिना नहीं. काउन्ट करने की कोशिश करूंगी.
thanks a lot...actually my husband like to eat different types of breakfasts..so with u nd ur recipie it is very much easy to makme different kinds of breafast easily nd fast...so thanks...t.c
निशा: धन्यवाद लीसा
निशा: यदि आप रेडीमेड रैपर प्रयोग कर रहीं हैं तो पानी से चिपका लीजिये. ताजे बने रैपर गीले होने के कारण खुद चिपक जाते हैं
निशा: प्राची, Practice makes a man perfect, आपको इसके लिये मेहनत करनी होगी.
निशा: स्नेहा, रोल को किनारों से पानी की सहायता से अच्छी तरह चिपकाना होता है, आप चाहें तो चिपकाने के लिये मैदा का पतला घोल बना सकती हैं, किनारे नहीं खुलेंगे तो इनके अन्दर तेल भी नहीं जायेगा.
मै आपके इस निशामधुलिका.कॉम साईट का रेगुलर विजिटर हूँ ! आपके सारे व्यंजन मैंने पढ़े और देखे हुए है ! मै आपको बताना चाहता हूँ की आपकी इन रेसिपिस की बदौलत.... हर वीकेंड पर मै अपनी बीवी बच्चों को नया व्यंजन खिलाकर कर खुश कर देता हूँ ... अपनी व्यस्तता के बावजूद नए व्यंजन बनाकर अपनी फॅमिली और दोस्तोंको खिलाना मेरी हौबी बन चुकी है ... आपका बहोत बहोत धन्यवाद् की आपने मेरे जैसे जेंट्स के लिए खाने के व्यंजन बनाना बहोत ही आसान और परिपूर्ण बना दिया है .... आपका दिलसे शुक्रगुजार हूँ ....आशा करता हूँ की आगे भी आप नये नये व्यंजन इस लोकप्रिय साईट के तहत हम तक पहूचाओगी ... आपका फिरसे धन्यवाद् ....!!
निशा: नितिन जी, मुझे बहुत खुशी हुई कि आप व्यस्त होने पर भी मेरी वेवसाइट देखकर, खाना बनाकर परिवार और दोस्तों को खिलाकर खुश होते हैं, मेरा भी आपको बहुत बहुत् धन्यवाद.