तुलसी का शर्बत - Tulsi Sudha Recipe

तुलसी की पत्तियों से गुड़ और नीबू के साथ मिलकर स्वादिष्ट पेय तुलसी सुधा (Tulsi Sudha) बनाया जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ जुकाम, खांसी, सिरदर्द और पेट के गैस और एसिडिटी रोगों को खतम करता है, पाचन के लिये अच्छा होता है और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढा़ता है.
- Read this recipe in English - How to make Tulsi Sudha
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tulsi Sudha
- तुलसी की पत्तियां - आधा कप (100 पत्तियां)
- गुड़ - 3/4 कप
- नीबू - 5 नीबू का रस (मध्यम आकार के नीबू)
- छोटी इलाइची - 10
- पानी - 10 कप
विधि - How to make Tulsi Sudha
तुलसी की पत्तियों लीजिये. नीबू का रस निकाल लीजिये. तुलसी की पत्तियाँ और इलाइची को नीबू के रस के साथ बारीक पीस लीजिये.

पानी को गुड़ डालकर उबलने रख दीजिये, पानी में उबाल आने और गुड़ घुलने के बाद गैस बन्द बन्द कर दीजिये. पानी जब थोड़ा गरम रह जाय, तब गुड़ घुले पानी में तुलसी और इलाइची का पेस्ट जो नीबू के रस के साथ बानाया है, मिला कर 2 घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
अच्छी तरह ठंडा होने के बाद तुलसी का शर्बत (Tulsi Sudha) छान लीजिये, स्वादिष्ट तुलसी सुधा तैयार है. गर्मी के मौसम में ठंडा या नार्मल तापमान पर तुलसी सुधा पीजिये और सर्दियों में गरम गरम चाय की तरह से तुलसी सुधा पीजिये. तुलसी सुधा पेय को आप फ्रिज में रखकर 15 दिन तक पी सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 19:
निशा: प्रीति, आप तुलसी सुधा बनाकर रख लीजिये, आप इसे गरम करके(ज्यादा उबालिये मत) पी सकती हैं.
निशा: प्रिया, आप रैसिपी में सबसे ऊपर हमने तुलसी सुधा के फायदे के बारे में ही दिया है, आप एक बार और रैसिपी को पढ़ लीजिये, धन्यवाद.
निशा: नीति, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: पूनम, नई रैसिपी होम पेज पर होने के साथ साथ मीनू में होती हैं, धन्यवाद.
निशा: मधुलिका, बताने के लिये धन्यवाद.
tulsi sudha is very beneficial for any body in today's environment. thanks
Please reply..
निशा: तुलसी सुधा को उसी रूप में पीना है, पानी डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: अनिल मैं कोशिश करूंगी.
क्या मैं आपके रेसीपी फेसबुक में शेयर कर सकता हूं ?
I tried the rice roti they came out very well.
I want a recipe for dry pumpkin recipe to go with the rice rotis on your site.
Thanks
Usha