मिस्सी रोटी – Missi Roti Recipe

मिस्सी रोटी (Missi Roti) स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक होती है. मिस्सी रोटी लन्च या डिनर में कभी भी बनाइये आपको बहुत पसन्द आयेगी.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Missi Roti
- गेहूं का आटा - 1 कप
- बेसन - 1 कप
- नमक - स्वादानुसार - आधा छोटी चम्मच से कम
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
- तेल - 2 छोटी चम्मच
विधि: - How to make Missi Roti
आटे और बेसन को किसी डोंगे में निकाल लीजिये. नमक, अजवायन, हींग, हल्दी, कसूरी मेथी और तेल डालकर मिला लीजिये.
पानी की सहायता से नरम आटा गूंथिये. आटे को सैट होने के लिये ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. अब हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर आटे को मल कर चिकना कीजिये. मिस्सी रोटी (Missi Roti) बनाने के लिये आटा तैयार है.

तवा गरम होने के लिये गैस पर रखिये. गुथे आटे से थोड़ा सा, एक मध्यम आकार के अमरूद के बराबर आटा निकाल कर गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे आटे (परोथन) में लपेटिये. अब लोई को 7-8 इंच के व्यास में पतला बेलिये.
बेली गई रोटी को गरम तवे पर डालिये और नीचे की सतह पर हल्का सा सिकने पर पलट दीजिये, दूसरी सतह पर सिकने के बाद तवे से उतारकर सीधे आग पर रखते हुये रोटी को घुमा घुमा कर दोनों ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. सेकी हुई रोटी के आगे की सतह पर घी लगाकर, रोटी रखने के डिब्बे (कैसरोल) में नेपकिन पेपर या फोइल बिछा कर रखते जाइये. सारी रोटी इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.
मिस्सी रोटी (Missi Roti) तैयार हैं, गरमा गरम मिस्सी रोटी अपनी मन पसन्द सब्जी, दही, चटनी और अचार के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 32:
निशा: प्रभात, हरी मेथी के पत्ते सुखाकर कर कसूरी मेथी तैयार की जाती है.
निशा: वर्षा, बहुत अच्छा है कि आप कुकिंग में रुचि ले रही हैं, धन्यवाद. आप रवा से भी उत्तपम बना सकतीं हैं
निशा: मधुलिका, मैं जल्दी ही लिखने की कोशिश करूगी.
nishaji ab fetivals shuru ho rahe hai or aap ne likha tha ki main besan mava birfi ki recipe linkhugi to please aap qantity cup se hi baiyenga or chansani ki bhi quantity cup se hi bataiyenga.
please please main wait kar rahi hun.
निशा: रेनू, जी हां बिलकुल हम सारी माप कप से ही देंगे.
thanks n regards
varsha.
निशा: वर्षा, ये वीडियो हम जल्दी ही करने की कोशिश करते हैं.
aap ne mere question ka answer nahin diya?
please mam aap mujhe besan ke burfi mawa dal kar banai jati hai .
निशा: रेनू, बेसन की बर्फी मावा डालकर और बिना मावा दोनों तरीके से बना सकते हैं.
निशा: बबिता, आप सही कह रही हैं. धन्यवाद.
निशा: बबिता, हींग डालनी है, हींग से बहुत अच्छा स्वाद आता है.
Thanks mam
निशा: वर्षा, आपने तो मेरी बहुत ज्यादा तारीफ कर दी, धन्यवाद. गुलाब जामुन के लिये मावा में मैदा की जगह अरारोट भी मिला सकते हैं, काले गुलाब जामुन की रैसिपी मैं आपके लिये लिखूंगी.
Plz do reply.
निशा: प्रगति, माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन लेना ज्यादा अच्छा है, उसमें आप ओ.टी.जी और माइक्रोवेव दोंनों के काम कर पायेंगी.
निशा: प्रियंका, मिस्सी रोटी में घी लगाकर रखिये और सुबह की बनी रोटी शाम को भी नरम और स्वादिष्ट लगती हैं.
निशा: गुलाब जामुन के डोह में बेकिंग सोडा मिलाने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: शाहीन, लोहे की कढ़ाई में सब्जी बनाइये, कढ़ाई पर रस्ट न हो और सब्जी बनने के तुरन्त बाद उसे आप प्याले में निकाल लीजिये, धन्यवाद.
Kya hum Missi Roti ko Sehne ke liye Baati tandoor bhi use kar sakte hain? Kaise? please bataiye. Thanks.
निशा: राज, ये रोटी तो गैस पर ही अच्छी बनती हैं.
i'm really sorry mam main aapko pahle kisi reason se wish nahi kar payi but Very HAPPY DIWALI mam. and aapki recipes ne hamari diwali ko aur bhi sweet and safe banaya. hum market ke sweets se bach gaye. Thanks a lot.
निशा: वर्षा, आपको मेरी भी बहुत सारी शुभकामनायें, सोरी बोलने की कोई बात नहीं हैं.
Kya aap electric tandoor par kuch recipes banana sikha sakti hai. Or please camera khas toor par recipes par rakha kare. Taki hum near se recipe banti hui dekh sake. Thanks
निशा: ममता, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: इंदरा, आप सही कह रही हैं, मैं कुछ लिखने की कोशिश करती हूँ.
plz tell me iam wating for your ans
ritu sharma
निशा: अवश्य, अगले सप्ताह कोशिश करूंगी
Can u suggest what shud i serve with missi roti. this roti is very crisp and wondering what shud i serve ????any suggestiton wil be really helpful. thx
निशा: फराह, मिस्सी रोटी को किसी भी दाल, आलू मटर, मटर पनीर, शाही पनीर, आलू टमाटर या अपने किसी भी मन पसन्द सब्जी, रायता, चटनी अचार के साथ परोसिये और खाइये.
Mam Dosa kese banta he
pirate bay, descargar ares, ares
निशा: प्रिया, अगर आपको ओनियन बहुत पसन्द है तो अवश्य डालिये.
निशा: MDH का हींग लीजिये, अच्छा है.