आलू की बाकरबड़ी - Aloo Bakarwadi Recipe

गुजरात में 2 तरह की बाकरबड़ी बनाई जाती हैं. मसाला भरकर बनाई जाने वाली बाकर बड़ी (Bakarwadi) और आलू में मसाले मिलाकर भरकर बनाई जाने वाली आलू बाकरवडी. मसाला भरकर बनाई बाकर बड़ी को एक माह तक रखा जा सकता है जबकि आलू की बाकरबड़ी की शेल्फ लाइफ सिर्फ एक दिन होती है. बाकरवडी के कुरकुरी परत के अन्दर मसालेदार आलू का मुलायम स्वाद बहुत स्वादिष्ट होता है.
- Read this recipe in English - Aloo Bakarwadi Recipe Video
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Bakarwadi
आटा लगाने के लिये
- मैदा - 150 ग्राम (1 1/2 कप)
- बेसन - 50 ग्राम ( 1/2 कप)
- तेल - 50 ग्राम ( 1/4 कप)
- नमक- स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
पिठ्ठी बनाने के लिये
- आलू - 250 ग्राम (3-4 मीडियम साइज के उबाले हुये)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- राई - आधा छोटी चम्मच
- सफेद तिल - 1 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ
विधि - How to make Aloo Bakarwadi
आलू बाकरवडी के लिये आटा लगाईये
मैदा और बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, 2-3 टेबल स्पून सूखा मैदा बचाकर रख लीजिये. बचा हुआ मैदा में नमक और तेल डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये.
थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये पूरी के जैसा सख्त आटा गूथ लीजिये. आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा सैट हो जाय. जब तक आटा सैट होता है, हम आलू की पिठ्ठी बनाकर तैयार कर लेते है.
आलू बाकरवडी के लिये पिठ्ठी बनाईये - Stuffing for Aloo Bakarwadi
आलू को छील कर, बारीक फोड़ लीजिये. कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा हल्का सा भुनने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद तिल डालिये, तिल हल्के ब्राउन हो जायं तब हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालकर हल्का सा भूनिये, अब आलू डालिये, लाल मिर्च, नमक और गरम मसाला भी डाल दीजिये. मसाले के साथ आलू को भूनिये और अच्छी तरह मैस करके मिला दीजिये. पिठ्ठी तैयार है, पिठ्ठी में हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये.

आलू बाकरवडी बनाईये
गुथे आटे को 3 भागों में बांट लीजिये, एक भाग को उठाइये, मसल कर चपटा करके लोई बना लीजिये. लोई को चकले पर रखिये और परांठा जैसा पतला 8-10 इंच के व्यास में वेल लीजिये. बेले हुयी पूरी के ऊपर आलू की पिठ्ठी के 3-4 टेबल स्पून रखिये और पूरी के सभी ओर से थोड़े से किनारे छोड़ते हुये, चम्मच से पिठ्ठी को दबाते हुये चारों तरफ पतला बिछा दीजिये.
पूरी के ऊपर पिठ्ठी लगाने के बाद पूरी को एक तरफ से उठाते हुये मोड़िये और रोल बना लीजिये. दोनों खुले किनारे हाथ से दबाकर बन्द कर दीजिये.
रोल को आधा या पोना इंच के टुकड़े करते हुये काट लीजिये. सारे टुकड़े काटने के बाद, बाकर बड़ी का एक टुकड़ा उठाइये और उसके दोंनो किनारे पर सुखा मैदा या बेसन लगाकर उंगलियों के सहारे से अच्छी तरह चिपका दीजिये, ताकि आलू की पिठ्ठी बाकर बड़ी तलते समय तेल में बाहर न निकलें. सारे बाकर बड़ी को इसी तरह मैदा या बेसन लगाकर रख लीजिये. बाकर बड़ी तलने के लिये तैयार है.
बाकर बड़ी तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल अच्छी तरह गरम होने पर बाकर बड़ी गरम तेल में डालिये, जितनी बाकर बड़ी एक बार तेल में डाली जा सकें डाल दीजिये. मध्यम और धीमी आग पर बाकर बड़ी को सब तरफ से ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारी बाकर बड़ी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
खस्ता कुरकुरी आलू बाकर बड़ी (Aloo Bakarwadi) तैयार है, हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ गरमा गरम बाकर बड़ी परोसिये और खाइये, आलू बाकर बड़ी को गरमा गरम खाकर खतम कर दीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 20:
निशा: रोहित, धन्यवाद.
kya dum aloo ki sabji me sabhi masale(namak , lal mirch garam masala etc) tamatar ke paste ke saath milakar daal sakte hai?kya hum pyaaz ka paste bi daal sakte hai ? kya cream ya maial daalni jaruri hoti hai ? paste me dahi daalne ke baad kahi wo phat to nahi jaaegi?
plzzzzzzzzzzzzz nisha ji reply me.
निशा: लक्ष्मी, आप जिस रैसिपी के बारे में पूछना चाहती हैं, प्रश्न उसी पर लिखें, मुझे रिप्लाई करने में आसानी होगी.
निशा: रूबी, धन्यवाद.
निशा: मनीषा, मसाला भर कर बनी बाकरबड़ी रैसिपी भी वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर या स्नेक्स में जाकर देख सकती हैं, आलू बाकरवड़ी के लिये आप पूरी का साइज इतना ही रहना दीजिये आप इन्हैं आधा इंच के साइज में काट लीजिये, ये तो छोती ही हैं.
निशा: मनीषा, जी आप छोटी बाकरवड़ी के लिये छोटी पूरी बेल कर बना सकती हैं.
निशा: पूनम, मसाला बाकरवड़ी का वीडियो बना दिया है, आप सर्च बटन पर मसाला बाकरवड़ी लिखकर वीडियो देख सकती हैं.
निशा: विद्या, आप गेहूं का आटा ले सकती हैं.
my younger sister bhavna told me to this wonderful website "nishamadhulika.com" this site is really helpful in my new marride life. i daily read this site to learn new creative dishes for cooking.
i have a 3 months old new baby so i want to learn some healthy recipes for my baby.
निशा: आरती," शिशुयों के लिये आहार" सर्च बटन पर लिखकर देख सकती हैं, ये वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, धन्यवाद.