कटहल का भुर्ता - Jackfruit Bharta Recipe

यदि आप कटहल के खास स्वाद को पसन्द करते हैं तो आपको कटहल का भुर्ता (Jackfruit Bharta) बहुत ज्यादा पसन्द आयेगा. आज हम कच्चे कटहल (Raw Jackfruit Bharta) का भुर्ता बनायेंगे.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for How to make Jackfruit Bharta
- कटहल - 500 ग्राम
- टमाटर - 4 (मीडियम साइज के)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 - 2 पिंच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Jackfruit Bharta
कटहल का भुर्ता (Jackfruit Bharta) बनाने के लिये कच्चा कटहल लीजिये, कटहल को धो लीजिये और हाथ से थोड़ा सा तेल लगाकर टुकड़ों में काट लीजिये.
कटहल के टुकड़े कुकर में डालिये, आधा कप पानी, 1/4 छोटी चम्मच नमक और इतनी ही हल्दी डाल दीजिये, कुकर बन्द कर दीजिये और कटहल को उबलने रखिये. कुकर में 1 सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और धीमी गैस पर 2 मिनिट और उबलने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेशर खतम होने तक भुर्ता के लिये मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर को बारीक काट लीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़्कर, बारीक काट लीजिये. अदरक को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग जीरा और राई डालिये, जीरा और राई हल्की सी भुनने पर हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और अब कटे हुये टमाटर डालिये, लाल मिर्च
पाउडर और नमक डालकर मिला दीजिये. टमाटर को ढककर, धीमी आग पर 2 मिनिट पकने दीजिये ताकि टमाटर पककर नरम हो जायं.
कुकर का प्रेशर खतम हो गया है, कुकर खोलकर कटहल चैक कर लेते हैं, कटहल नरम हो गया है, कुकर से कटहल निकाल कर प्याले में रख लीजिये, अतिरिक्त पानी हटा दीजिये, कटहल को चमचे से दबा कर थोड़ा सा मैस कर लीजिये.
भुने हुये मसाले में उबाला हुआ कटहल डालकर मिलाइये, गरम मसाला डालकर मिलाइये और कटहल केस् भुर्ता को 2 -3 मिनिट के लिये ढककर धीमी गैस पर पकने दीजिये, ताकि सारे मसाले कटहल के अन्दर समा हो जायें. ढक्कन खोलिये और भुर्ता में हरा धनियां डालकर मिला दीजिये. कटहल का स्वादिष्ट भुर्ता तैयार है.
कटहल का भुर्ता (Jackfruit Bharta) प्याले में निकालिये और चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 15:
Nisha mam aapne recipes ki video bana kar hamare liye unhe samajhna bahut asaan kar diya...thanks
mam meri apse ek request hai please please please microwave recipes ki video bhi banayen . sath hi micro me alag alag mode(micro,grill,convection) par khana banana sikhayen to unhe dekh kar ham asaani se micro ka istemaal karna sikh payenge. please mam jaldi hi unke bhi video dikhayen.
निशा:श्वेता, धन्यवाद. जी मैं माइक्रोवेव पर भी रैसिपी बनाऊंगी. अभी माइक्रोवेव में बनाने वाली निम्न रेसीपीज है.
Microwave recipes
first Happy Rakshabandhan in advance. nisha ji main ek bada hi ajeeb sawal kar rahi hu but please jawab de dena aap jo cook top use karti hai wo electric hai ya gas agar electric hai to please iski cost and kitni electricity consume karta hai please sari jankariya dijiye mujhe purchase karna hai. Please please please......
निशा: श्रेया, यह गैस हॉब है, जो एलपीजी गैस सिलेन्डर से चलता है. इसकी कीमत रु.6700 है.
Day Nisha ji
wo actually kal se mere office main holidays start hone wale hai to main aapki website par visit nahi kar sakungi isliye main aapko advance main wish kar rahi hu. but i will really miss your website.
thanks n regards
Varsha
निशा: वर्षा, आपको भी मेरी ढेर सारी शुभकामनायें.
निशा: नमिता, करी में देगी लाल मिर्च प्रयोग में लायें और मसाले को जब तक भूनें जब तक मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे, तरी का कलर बहुत अच्छा आयेगा.
Kya yeh recipe mujhe mail kar sakte hain me try karna chahta hoon
Ritesh
निशा: रितेश, ये रैसिपी को आप वेवसाइट पर ही देख सकते हैं.
.
निशा: अनामिका आप ओनियन और गार्लिका भी डालकर कटहल का भुर्ता बना सकती हैं.
निशा: वेलेन्टीना, मैं उंधियों रैसिपी लिखने की कोशिश करती हूँ.
निशा; फातिमा, मैं जल्दी ही लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: रितु, सारी मेहनत आपकी है, आपने मुझे याद किया, आपको मेरी ओर से भी धन्यवाद.
निशा: रितु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धन्यवाद रजनी