चना पालक - Palak Chole Recipe

पालक आइरन से भरपूर और चना प्रोटीन से भरपूर. पालक और काबुली चना की जुगलबंदी (Chickpeas With Spinach) का स्वाद बहुत ही लाजबाब है. तो आइये शुरू करते हैं चना पालक (Chana with Palak) की सब्जी बनाना.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Chole
- पालक - 1 किग्रा. (1 बड़ा बन्च)
- काबली चना - 180 ग्राम ( 1 कप )
- टमाटर - 250 ग्राम (4-5 मीडियम साइज)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी)
- गरम मसाला - 1/ 4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि - How to make Palak Chole
चने को साफ कीजिये, धोइये और 8-10 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. पालक की डंडिया तोड़ कर हटा लीजिये, पत्तो को 2 बार डूबते पानी में धोकर निकाल कर छलनी में रख दीजिये ताकि पालक से अतिरिक्त पानी निकल जाय. धुले पालक को बारीक काट कर तैयार कर लीजिये.
टमाटर धोइये, बड़े टुकड़े में काट लीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़ लीजिये. अदरक को छील कर धो लीजिये. सारी चीजों को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. टमाटर, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट बनाकर किसी प्याले में रख लीजिये.
चने को कुकर में डालिये, आधा कप पानी डाल कर कुकर बन्द कीजिये, एक सीटी आने तक चने उबाल लीजिये. जब तक कुकर का प्रेशर खतम होता है तब तक पालक पका कर तैयार कर लेते हैं.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग जीरा डालिये, जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर, मसाले को हल्का सा भूनिये. भुने मसाले में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालिये और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये. मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
भुने मसाले में कटा हुआ पालक और नमक डाल कर अच्छी तरह चमचे से चलाते हुये तब तक मिलाइये जब तक पालक और सारे मसाले अच्छी तरह मिक्स न हो जायं. पालक को ढककर 4 मिनिट पका लीजिये. ढक्कन हटा कर सब्जी को चला दीजिये.
यदि आप इस सब्जी को सूखी बनाना चाहते हैं तो खुला पालक तेज गैस पर 3-4 मिनिट पकने दीजिये ताकि पालक से निकला पानी जल कर थोड़ा कम हो जाय. यदि आप सब्जी को ग्रेवी बनाना चाहते हैं, तब एसे ही रहने दीजिये.
कुकर से चने निकालिये और पके हुये पालक मसाले में डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, सब्जी को 3 मिनिट ढककर पकने दीजिये, ताकि सारे मसाले चने के अन्दर तक चले जायं. सब्जी को चैक कीजिये, सब्जी में पानी ज्यादा है तब उसे खुले ही 2-3 मिनिट तक और पका लीजिये.

आप इस सब्जी को अपनी पसन्द के अनुसार पालक छोले की सूखी सब्जी (Palak Chana Fry) भी बना सकते हैं और पालक छोले की करी (Palak Chole Curry) भी.
चना पालक की सब्जी बन कर तैयार है, सब्जी में गरम मसाला और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
चना पालक (Palak Chole) की सब्जी को चपाती, परांठा या नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 26:
Bahut hi badhiya recipe hai aur ise batane ke liye dhanyavaad......... aap itne din se dikhi nahi so apko bahut miss kiya...
yeh meri beti ki favourite sabji hai thank u by the way 1 suggestion aap ki jo snacks ki recipies hai bhaut hi achi hai kya aap pls unke video de sakti hai taki jo hum se gsalti ho woh thik kar sake aur aap se jyada mil sake
luv n regards.
निशा: सुनीता, जी मैं पूरी कोशिश करूगी.
Aaj hamare yahan Rajasthan main Teej ka parv badi jor shor se manaya ja raha hai hope ki aap bhi celebrate kar rahi hongi. maine rawa idali ka video dekha tha aap ne jab chatni banayi to tadke main kis chiz ka paste dala tha oil main curry patte se pahle plz bataiye.
thanks N regards
varsha
निशा: वर्षा, आप जिस रैसिपी के वारे में पूंछ रही हैं, प्रश्न उस रैसिपी पर ही करेंगी तो मुझे उत्तर देने में आसानी होगी.
निशा: निति, जी अवश्य.
निशा: पारुल, धन्यवाद.
chole mast tha ha
Aapki website kuch samay se mein follow karti hoon. Bahut hi badhiya recipies hain. Muje pata hi nahi tha ki pyaj aur lehsun ke bina khana itna accha ban sakta hain. Sukriya
निशा: सामान्यतया इस तरह के फूड प्रोसेसर सभी कंपनिया बनातीं है. बजाज, इनाल्सा, व्हाइटलाइन, अंजलीम क्राम्पटन ग्रीव्ज, केन स्टार, पदमिनी आदि ब्रांड से फूड प्रोसेसर उपलब्ध है. लगभग सभी फूड प्रोसेसर एक ही जैसे होते हैं. जिस ब्रांड की आपके शहर में अच्छी आफ्टर सेल्स सर्विस हो वही लीजिये, क्योंकि फूड प्रोसेसर रोजाना उपयोग में आते हैं और इनके लिये आफ्टर सेल्स सर्विस की आवश्यकता पड़ती ही रहती है.
निशा: पूजा, मेरी भी यही इच्छा है कि मैं हमेशा आप से इसी तरह जुड़ी रहूँ, धन्यवाद.
mere husband ne ise bahut pasand kiya
निशा: सीमा, धन्यवाद.
निशा: राजदीप, मैं खाना बिना ओनियन के बनाती हूँ, मुझे बिना ओनियन का खाना पसन्द है, लेकिन मैं सब्जियों में ओनियन डालकर कैसे बनायें ये लिख देती हूँ.
निशा: ज्योति, पालक तो मसाले में ही जल्दी से पक जाता है.
bas ek choti si sikayat ki thi unhone ki sabji thodi kadvi lag rhi thi wo bhi mirchi wali kadvahat nhi ....pata nhi aisa kyun huwa . ho sake to explain jroor kijiyega...plz & Thanx once again.
निशा: नूरी, हो सकता है, पालक का खारापन उन्हैं न पसन्द आया हो, अगली बार सब्जी में 1 छोटी चम्मच चीनी टमाटर और 2 टेबल स्पून क्रीम मसाला भूनते में मिलाइये.
apki site bhut hi acche hai...
maile bhut kuch seekha h isse........
well done
my question is that I forgot to make a channa dal whom I soak in a water for more than 24 hours... n when I checked it, it was so smelly... but i dnt want to waste it out... so I washed again n soak in a fresh water... could you pls tell me that what kind of recipe should i made from that dal...
please send recipe of KATHAL
निशा: रहमत, कटहल की सब्जी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर कटहल की सब्जी लिखकर सर्च कर सकते हैं.