दाबेली - Dabeli Recipe

दाबेली गुजरात का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है. यह दिखने में बर्गर जैसा लगता है लेकिन इसका स्वाद एकदम हटकर है. इसका खट्टा, मीठा, तीखा और नमकीन स्वाद आप सभी को बहुत पसंद आयेगा.
- Read this recipe in English - Dabeli Recipe Video
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dabeli
- पाव - 8
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- मीठी चटनी - आधा कप
- लाल या हरी चटनी- आधा कप
- मसाला मूगफली - 2 टेबल स्पून
- पतले सेव - आधा कप
- हरा धनियां - बारीक कटा हुआ आधा कप
- अनार के दाने - आधा कप
दाबेली मसाला - Dabeli Masala
- साबुत धनियां - 2 छोटी चम्मच
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1
- दाल चीनी - एक इंच का टुकड़ा
- लौंग - 2
- काली मिर्च - 3-4
दाबेली स्टफिंग
- आलू - 4
- टमाटर - 2
- हरी मिर्च - 1
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- मक्खन - 1 टेबल स्पून
- तेल - 1 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 3/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच(यदि आप चाहें)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
विधि - How to make Dabeli
आलू को उबाल कर छीलिये और बारीक तोड़ लीजिये. टमाटर को धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये. अदरक को कद्दूकस कर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये. हरी मिर्च को बारीक काट लीजिये.
अब स्टफिंग में मिलाने के लिये दाबेली मसाला बना लेते है.

दाबेली मसाला - Dabeli Masala Powder Recipe
लाल मिर्च को छोड़ कर सारे मसाले गरम तवे पर डालकर हल्के से ब्राउन होने तक भून लीजिये. भुने हुये मसाले ठंडा कीजिये और बारीक पीस लीजिये. दाबेली मसाला तैयार है. इस मसाले को दाबेली स्टफिंग को भूनते समय मिला लेते हैं.
दाबेली स्टफिंग
कढ़ाई में मक्खन और तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम मक्खन में हींग और जीरा डालिये, जीरा हल्का सा भूनने पर अदरक, हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालिये, हल्का सा भूनिये, कटे टमाटर डालिये और टमाटर के मैस होने तक भूनते हुये पका लीजिये. आलू, नमक और दाबेली मसाला मिलाइये और 3 - 4 मिनिट तक चलाते हुये भूनिये. दाबेली स्टफिंग तैयार है, स्टफिंग को प्याले में निकाल कर रख लीजिये.

दाबेली बनाइये
पाव को 2 साइड से इस तरह काटिये कि वह बची हुई 2 साइड से जुड़ा रहे, तवे को गरम कीजिये, कटे पाव के ऊपर और नीचे थोड़ा सा मक्खन लगा कर, पाव को दोंनो ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये.
पाव के काटे गये भाग को खोलिये, खुले भाग के अन्दर दोंनों तरह एक ओर मीठी और दूसरी ओर नमकीन हरी चटनी लगाइये, अब एक चम्मच ऊपर तक भर का दाबेली स्टफिंग रखिये, इसके ऊपर छोटी चम्मच सींग दाना, 1 छोटी चम्मच सेव, 1 छोटी चम्मच हरा धनियां, और 1 छोटी चम्मच अनार दाने रखिये. दाबेली को हाथ से दबा कर बन्द कर दीजिये.
स्वादिष्ट दाबेली तैयार हैं, गरम गरम ताजा दाबेली परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 49:
निशा: निति, जी हां मै लिखूंगी.
निशा: ममता, मेरा सोचना है कि अंडा वेजिटेरियन नहीं होता.
निशा: मोनिका, दलिया को दूध में बनाकर, दलिया और मूंग दाल की खिचड़ी बनाकर, साबूदाने की खिचड़ी, बेसन का चीला कम तेल लगता है, मूंग की दाल का चीला, इडली उत्तपम बहुत सारी चीजें और ढेर सारी चीजें बनाना वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप बेटे को बनाकर एक दम ताजा खाना खिलाइये.
मैं भविष्य में छोटे बच्चों के लिये विशेष रेसीपी लिखने की कोशिश करूंगी
pls nishaji kandavi ke receipe bhi bataye..
regards
Loveena
निशा: लवलीना, खान्डवी की रैसिपी वेवसाइट में पहले से दी गई है, आप सर्च बटन पर लिख कर रैसिपी पढ सकती है. इसका लिंक निम्न है
How to make Khandvi
निशा: वर्षा, जी हां मैं लिखूंगी.
Dabeli recipe video on net requires dabeli masala is not available in our locality. I was looking for dabeli masala powder and you provided dabeli masala powder recipe in your Dabeli video.
Thanks a lot
निशा: अंजू, मैं अवश्य बनाऊंगी.
निशा: संध्या, धन्यवाद.
your site is very helpful, pls write some recipe for kid.
निशा: संध्या, जी हाँ मैं लिखूंगी.
Dear Nishji,
thank You for showing Dabeli on video,
I have learned so many recipe from your site.
for 30 years I was lecturer in subject accountancy and finance in N.M. College mumbai,NOW I am Advocate Bombay High Court I love recipes i love cooking I have recommonded your site to my so many commerce students now they have started making quality food (they are in various parts of the world.)On behalf of my family and my students I am thankful to you.
निशा: एडवोकेट रामकृ्ष्ण जी, आप सभी से इतने तारीफ भरे कमेन्ट पाकर मुझे बहुत खुशी होती है, धन्यवाद.
muze apko dhanyavad dena tha. me Hare Krishna devotee hu. ham onion aur garlic bhi nahi khate isliye muze apki receipes bahot kam aa rahi he. thank you very much. kya ap please chinese aur mexican receipes likhegi?
thanks again
निशा: अर्चना, जी हां मैं लिखूंगी.
निशा: संग्या, बेसन के बारीक सेव भी क्रंची स्वाद देंगे, मूंगफली की जगह, आप चना दाल तली हुई या काजू मसाले वाले प्रयोग में लाइये.
निशा: ज्योति, सींग दाना मसाला मूंगफली को ही कहते हैं.
its so nice recipe.very nice description for understanding how to make it.....?
THANKS A LOT !!
Regards.
I m not able to see ur home page.I don`t know what is the problem now I can`t see ur latest recipes :
निशा: संध्या, यहां सभी कुछ ठीक है, हो सकता है वह थोड़ी देर की प्रोब्लम हो अब ठीक हो गई होगी.
निशा: ज्योति, मुंगफली के दाने मसाले मिले रहते हैं, ये हम बनाना भी बतायेंगे.
@Mamta
Mamta ji formy egg se chuze nahi hote hai
Deshi ande se bachhe hote hai
निशा: अर्चना, हरी चटनी, हरे धनिये से बनाई जाती है और मीठी चटनी इमली से बनाई जाती है, ये चटनी बनाने की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध हैं, आप सर्च बटन पर हरी धनिये की चटनी या मीठी चटनी लिखकर रैसिपी खोज सकती हैं.
plz paav bhaji ki recipe bhi bata dijiye.
thanks.
निशा: अपूर्वा, पाव भाजी की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
this recipy
निशा: कुमार, लाल चटनी मीठी चटनी होती है और हरी चटनी तीखी ये धनिये की चटनी होती है, आप सर्च बटन पर मीठी चटनी और हरे धनिये की चटनी लिखकर चटनी को सर्च कर सकते हैं, ये दोनों चटनी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध हैं.
निशा: तिलस्मी, मेरी ओर से भी आपको धन्यवाद.