पालक पनीर की सेन्डविच – Palak Paneer Sandwich Recipe |Spinach Sandwich Filling

पालक पनीर की सैन्डविच स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी होती है. पालक पनीर की सैन्डविच बनाकर इसे नाश्ते में परोसिये या बच्चों को उनके टिफिन में दीजिये. सभी को बहुत पसन्द आयेगी.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Paneer Sandwich
- ब्रेड स्लाइस - 8
- पालक - 400 ग्राम या 2 कप बारीक कटा हुआ
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- पनीर - 100 ग्राम
- स्वीट कार्न - 1 टेबल स्पून ऊपर तक भरा हुआ
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- काली या सफेद मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- भुना जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Palak Paneer Sandwich
पालक के पत्ते से डंडिया हटा कर, 2 बार पानी में पत्ते डुबा कर अच्छी तरह धो लीजिये. धुले हुये पालक को छलनी में या थाली में रख कर थाली को तिरछा कर दीजिये ताकि पालक से अतिरिक्त पानी निकल जाय.

अब इन पालक के पत्तों को बारीक काट लीजिये.
कढ़ाई में 2 छोटी चम्मच मक्खन डाल कर गरम कीजिये, मक्खन में कटे पालक के पत्ते डालिये, स्वीट कार्न, नमक और काली मिर्च डाल कर मिला दीजिये. पालक के पत्तों को ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये, ढक्कन हटाइये और पालक से निकले पानी को जलने तक पालक को पका लीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
पकाये हुये पालक और स्वीट कार्न में पनीर को क्रम्बल करके डालिये, भुना जीरा और नीबू का रस भी डाल दीजिये, सारी चीजों को अच्छी तरह मिला दीजिये. सैन्डविच बनाने के लिये पिठ्ठी तैयार हैं. पिठ्ठी को 4 बराबर भागों में बांट लीजिये.
2 ब्रेड पर अन्दर की ओर मक्खन की परत बिछाइये, एक ब्रेड के मक्खन लगे सतह पर पालक की पिठ्ठी रखकर एक जैसा फैला लीजिये, दूसरी ब्रेड मक्खन लगी सतह से उसके ऊपर ढक कर हथेली से हल्का सा दबा दीजिये. इसी तरह से दूसरी सैन्डविच भी बना कर तैयार कर लीजिये.

सैन्डविच टोस्टर में सैन्डविच को ग्रिल करने के लिये रखिये. 3 -4 मिनिट में सेन्डविच ग्रिल हो जाती हैं. सेन्डविच निकाल कर प्लेट में रखिये. दूसरे सेन्डविच फिर से सेन्डविच मेकर में रखिये और ग्रिल करके निकाल लीजिये.
पालक पनीर सेन्डविच (Palak Corn and Paneer Sandwich) तैयार है. गरमा गरम पालक पनीर सेन्डविच हरी चटनी (Dhaniya Chutney), टमाटर कैचप (Tomato ketchup) या कसून्दी (Kasundi) के साथ परोसिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 26:
बारिस का मौसम चल रहा है कृपा कर के मूंग (दाल) के बजिये और कॉर्न के बजिये की रेसिपी लिखे|
में इन दोनों रेसिपी का इंतजार करुगा
धन्यवाद
निशा: ओमप्रकाश जी, मूंग दाल के मगोड़े या भजिया पहले से दिये गये हैं, आप सर्च बटन पर लिख कर देख सकते हैं.
निशा: विजय, ये सब तो होता है, अगर आप नान स्टिक टोस्टर लें, उसमें आसानी से चिकट्ट नहीं आती.
निशा: वर्षा, सैन्डविज में आप जो भी भरकर बना रही हैं उसकी स्मैल तो आयेगी.
निशा: खुशी, कोई भी ब्रान्ड ले लीजिये.
निशा: मोना, स्वीट कार्न सब्जी वालों पर मिल जाते हैं और फ्रोजन भी मिल जाते हैं, और मीठे नरम भुट्टे से निकाल कर भी प्रयोग में लाये जा सकते हैं.
निशा: जी ममता मैं कोशिश करूगी.
निशा: स्वावी आप तवे पर भी ये सेन्डविच बना सकती हैं.
निशा: शगुन आप नहीं डालना चाहती तो न डालें.
निशा: शगुन, मैं अच्छी हूँ, आप कैसी हैं?
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद, मैं कोशिश करूम्गी
i like it
TASTY
BUT taste of palak is not good
UUKK!!!!!
CONCLUDE THAT SANDWICH IS NOT TASTY
UNDERSTAND
Thanks
निशा: अनीता, मैं और भी केक की रैसिपी लिखूंगी.