कच्ची हल्दी का अचार - Fresh Turmeric Pickle - Kachi Haldi Achar Recipe

कच्ची हल्दी का अचार खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है इसमें अनेकों औषधीय गुण भी हैं. स्वाद में एकदम तीखा हल्दी का अचार की बस एक चौथाई चम्मच आपके खाने को एक नया स्वाद देगी.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Turmeric Pickle
- कच्ची हल्दी - 250 ग्राम (कद्दूकस की हुई एक कप)
- सरसों का तेल - 100 ग्राम (आधा कप)
- नमक - 2 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- दाना मैथी - 2 1/2छोटी चम्मच दरदरी पिसी
- सरसों पाउडर - 2 1/2 छोटी चम्मच
- अदरक पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 2-3 पिंच
- नीबू - 250 ग्राम ( 1/2 कप का रस)
विधि - How to make haldi pickle
हल्दी को छीलिये और धोकर पानी सुखाने के लिये थोड़ी देर के लिये धूप में रख दीजिये या सूती कपड़े से पोंछ कर पानी हटा दीजिये.

अब इस छिली हल्दी को कद्दूकस कर लीजिये या बारीक काट लीजिये. चूंकि हल्दी का अचार एकदम कम मात्रा में खाया जाता है इसलिये छोटे टुकडों के अचार के बजाय कद्दूदक की गई हल्दी का अचार अधिक सुविधाजनक होता है.
सरसों का तेल कढ़ाई में डाल कर अच्छी तरह गरम करके, थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये, तेल में हींग, मैथी और सारे मसाले और कद्दूकस की गई हल्दी डाल कर अच्छी तरह मिलाइये.
हल्दी के अचार को प्याले में निकालिये और अचार में नीबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाकर हल्दी के अचार को ढककर रख दीजिये. 4-5 घंटे बाद अचार चमचे से फिर से ऊपर नीचे करके मिला दीजिये.

हल्दी का अचार बन चुका है, हल्दी के अचार को एकदम सूखे कांच या चीनी मिट्टी के कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, सम्भव हो तो अचार के कन्टेनर को 2 दिन धूप में रख दें, धूप में रखने से अचार की सैल्फ लाइफ बढ़ जाती है और अचार स्वादिष्ट भी हो जाते हैं.
हल्दी का अचार (Turmeric Pickle) यदि तेल में डुबा हुआ रखा हो तब यह अचार 6 महिने से भी ज्यादा अच्छा रहेगा.
सावधानी:
अचार को निकालते समय हमेशा साफ और सूखी चम्मच प्रयोग में लाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 31:
निशा: मनीषा, साबुत मैथी के दाने और पीली सरसों को पीस कर, घर पर ही दरदरा पाउडर बना लीजिये.
निशा: मालती जी, कम तेल में बने खाने ही आप बना कर दीजिये, गेहूं से बना दलिया, दलिया और दाल की खिचड़ी या दाल चावल की खिचड़ी, हरी सब्जियों के साथ बिना घी लगी चपाती पर्याप्त फल और डाक्टर की सलाह से आप उन्है खाना दीजिये, मेरी शुभकानायें आपके पति जल्द ही स्वस्थ हो जायें.
mujhe ye janna tha ki aapki website main kafi recepies esi hai jinme cream ya malai ka use hua hai kabhi-2 market se lana possible nahi ho pata hai kya ghar ki fresh malai ko use kar sakte hai and kya ise fet ke (mix)karke use kiya jata hai? plz rply must
निशा: वर्षा, जी हां आप घर के दूध से निकली ताजा मलाई को फैट कर प्रयोग में ला सकती हैं.
निशा: अक्षरा, हल्दी पाउडर सूखी हल्दी पीस कर बनाया जाता है, वर्षा बिलकुल ठीक कह रही है, इसे घर में पीसना बहुत मुश्किल है.
निशा: रुपाली, नीबू के रस से अचार खराब नहीं होता.
निशा: अलका, कच्ची हल्दी सब्जी बेचने वालों के पास मिल जाती है, विशेष रूप से अदरक बेचते हैं.
निशा: अक्षरा, आपको वर्षा ने अच्छा रिप्लाई किया है, यहीं कारण है.
first sorry main aapse bahut sawal karti hu pareshani ke liye big sorry. aaj bhi kuchh puchhna hai. please aap kuch vegitable juices and fruit juices par likhengi please specially cucumber juice kaise bana sakte hai ye janana hai.
निशा: अक्षरा, गरम मसाला को जीरा और हल्दी के साथ भूनने से उसकी खुशबू और तीखापन कम हो जाता है.
निशा: छाया, आप कुकीज उस ओवन में बना सकती हैं, कुकीज को गोल करके प्लेट या ट्रे में लगाने तक का प्रोसेस सेम है लेकिन बेकिंग के लिये आप उस प्लेट को ओवन में रखकर अपने हिसाब से बेकिंग समय सैट कर लीजिय.
निशा: अक्षरा, गरम मसाले को पकाने की आवश्यकता नही है.
निशा: दिव्या, कच्ची हल्दी ठंड से होने वाले जोड़ों के दर्द में काफी फायदे मन्द है, अस्थमा और पाचन, में भी हल्दी के फायदे हैं.
निशा; सुषमा, मैं कोई भी कुकिंग क्लासेज नहीं लेती, मेरी सारी रैसिपी आप यहीं पर देख सकती हैं.
निशा: निशा, एक चौथाई छोटी चम्मच एक दिन में एक बार ले लीजिये.
निशा: पूजा, ओवन को उस तापमान पर सैट कीजिये जिस पर आप रैसिपी बेक करने जा रही हैं और 5 मिनिट तक चलने दीजिये, इसके बाद ओवन को समय और तापमान पर सैट करके रैसिपी बेक कीजिये.
निशा: पूजा, आप कम तेल में बना खाना खाइये, फल और सलाद अधिक खायें. मिठाई और तला हुआ खाने से परहेज करें तो वजन नहीं बढ़ेगा.
निशा: उमा, कच्ची हल्दी के अचार में घी नहीं डाला जाता है, आप अगर रैसिपी से रिलेटेड प्रश्न लिखेंगे तो मुझे रिप्लाई करने में आसानी होगी, धन्यवाद.
Nisha Ji Kya aap mujhe Tamatar ka Achar banana batayegi..ekbar mere office me meri ek friend ne laya tha par use banane ki vidhi nahi malum tha mere puchhane par oh boli ki dadi ne bana kar bheja hain.
please Nisha Ji aap tamatar ka achar banane ki vidhi likhiye
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद कविता.
Tho ham ham kitne min set kare cookies????????
निशा: अर्चना, कुकीज को ओवन में बेक कीजिये, माइक्रोवेव में नहीं.
HAPPY LOHRI & MAKAR SAKRAANTI.
निशा: रितु, ये मसाले वाले मेथी दाने हैं.
निशा: निशा: सरिता, आप आधा कप विनेगर ले सकती हैं.
निशा: निशा: सूखे हुये अदरक को ही सोंठ कहा जाता है, सोंठ से पाउडर बनता है.
निशा: सरसों पाउडर बनाने के लिये सरसों के दानों को मिक्सी में पीस लीजिये.
निशा: सोमी, कच्ची हल्दी जोड़ो के दर्द में चोट को जल्दी हील होने में सहायक है, हो सकता है कि कोलोस्ट्रोल को कम करती हो लेकिन मुझे ये जानकारी नहीं है.