मटर मगोड़ी की सब्जी - Matar Mangodi Curry Recipe

मटर मगोड़ी (Matar Mangodi Rasedar Sabzi) के लिये मूंग की दाल की मगोड़ी, चने की दाल की मगोड़ी या उरद की मसाले वाली मगोड़ी अपनी पसन्द के अनुसार ले सकते हैं. आइये मटर मगोड़ी की सब्जी बनाना शुरू करते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Mangodi Curry
- मटर के दाने - 2 कप
- मूंग दाल की मगोड़ी - 100 ग्राम (1 कप)
- टमाटर - 4 मध्यम आकार के
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- मूंगफली के दाने छिले हुये - 2 टेबल स्पून
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनिया - 2 -3 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Matar Mangodi Curry
मटर के दाने अच्छी तरह धो लीजिये.
टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काटिये, हरी मिर्च के डंठल तोड़कर हटाइये और धो लीजिये, अदरक छीलकर धोइये. सारी चीजो को और मूंगफली के दानों को मिक्सर में डालिये और बारीक पीस लीजिये.
कुकर में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में मगोड़ी डालिये और चमचे से चलाते हुये हल्के ब्राउन होने तक भूनकर किसी प्याले में निकाल कर रख लीजिये.
कुकर में बचा हुआ 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, मसाले के थोड़ा सा भुनने पर पिसा टमाटर हरी मिर्च और मूंगफली का ताजा मसाला डालिये, लाल मिर्च भी डाल दीजिये. मसाले को चमचे से बीच बीच में चलाते हुये जब तक भूनिये जब तक कि मसाले पर तेल न तैरने लगे.
भुने मसाले में मटर के दाने और भूनी मगोड़ी डालकर चमचे से चलाते हुये मसाले के अच्छी तरह मिक्स होने तक भून लीजिये.

सब्जी में 2 या 3 कप पानी डालिये और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. कुकर में 1 सीटी आने के बाद गैस धीमी आग कर दीजिये और 2 मिनिट तक सब्जी को धीमी आग पर पकने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये, मटर मगोड़ी की सब्जी बन गई है.
कुकर का प्रेशर खुलने पर कुकर खोलिये, सब्जी में गरम मसाला और हरा धनियाम डालकर मिला दीजिये. मटर मगोड़ी की सब्जी तैयार है.
मटर मगोड़ी की सब्जी (Matar Mangodi Rasedar Sabzi) को प्याले में निकालिये और ऊपर से थोड़ा सा हरा धनियां डालकर सजाइये. गरमा गरम मटर मगोड़ी की सब्जी चपाती, परांठे या नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
मटर मगोड़ी की सब्जी को प्याज के साथ बनाने के लिये, 2 मध्यम आकार के प्याज छीलिये, बारीक काट कर या पीस कर , जीरा भूनने के बाद तेल में डालकर भूनिये और अब सभी मसाले उपरोक्त तरीके से भून कर सब्जी बना लीजिये.
- 4-5 सदस्यों के लिये.
- समय - 40 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 14:
निशा: मनीषा, नीचे लाइन पर लिखा हुआ कि मटर मगोड़ी प्याज के साथ कैसे बनाये.
निशा: अंजू, मैं अवश्य लिखने की कोशिश करूंगी
roj subh jab tak apki site khol kar na dekh lu mjue kuch bhi karne ka man nahi karta. i m addicted to ur site.
ur r so great cook u should try for MASTER SHEF which is being aired on TV...
PLEASE-please try for it...
thanks
निशा: बबिता, आप मेरी वेवसाइट रोजाना देखती हैं, मुझे बहुत खुशी हुई और सुझाव के लिये धन्यवाद.
निशा: मनु, सूखे मटर से बना तो सकते हैं लेकिन हरी मटर मीठी होने के कारण अधिक स्वादिष्ट लगती है.
निशा: स्वाति, कुछ ही नहीं सारी रेसीपी अंग्रेजी में प्रस्तुत करने की योजना है जो जुलाई के प्रथम सप्ताह तक पूरी हो जायेगी.
मंगोडी मूंग या उडद दाल को पीस कर, सुखा कर बनाई जाती हैं. इन्हें बडी भी कहते हैं. ये बाजार में मिल जाती हैं. आप इन्हें घर में भी बना सकतीं है. इन्हें बनाने की विधि निम्न है.
How to make Moong dal Mangodi at home
How to make Masala Urad Mangodi at home
निशा: अक्षरा, रैसिपी पहले हिन्दी में लिखी जायेंगी बाद में इंगलिश में ट्रान्सलेट होंगी, चिन्ता मत कीजिये आपको सारी रैसिपी हिन्दी में मिलेंगी.
i lost my mom last year and i miss her cooking and her i asways asked her new recipes. all i want to say your great and in my home everyone like your recipes thx
निशा: प्राची आप कोई भी छिली हुई और भुनी हुई मूंगफली इसमें प्रयोग कर सकतीं हैं
निशा: संगीता, हरी मटर के दाने प्रजर्व करने का तरीका दिया हुआ है, आप सर्च बटन पर लिख कर सर्च कर सकती हैं.
निशा: मिली, धन्यवाद.
निशा: फराह, आप अपने पसन्द के अनुसार तरी बना सकती हैं.