मूंगफली मसाला - नट क्रेकर्स - Masala Peanut Recipe - Nut Crackers Recipe

चटपटे मसालेदार मसाला मूंगफली (Masala Peanut) नमकीन तो है ही, मुझे यह परांठे के रोल में भरकर हल्के नाश्ते के रूप में खाने में भी बहुत अच्छे लगते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for peanut masala
- मूगफली के दाने - 150 ग्राम (1 कप)
- बेसन - 35 ग्राम (1/3 कप)
- पानी - 1/3 कप
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- लालमिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1 पिंच
- तेल - मूंगफली तलने के लिये ( 2 कप)
तले मूंगफली दाने में ताजा मसाला बना कर डालिये
- लाल मिर्च - आधा छोटी चमच्च
- चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make peanut masala
मूंगफली के दाने निकाल कर साफ कर लीजिये.
बेसन को किसी बर्तन में छान लीजिये, थोड़ा सा पानी डालिये और बेसन को चमचे से गुठलियां खतम होने तक घोलिये, बेसन में सारा पानी डालिये और बेसन के घोल को अच्छी तरह 3-4 मिनिट तक फैटिये और 2 - 3 मिनिट के लिये एसे ही छोड़ दीजिये ताकि बेसन के कड़ अच्छी तरह फूल जांय.

बेसन के घोल में नमक, लालमिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, धनियां पाउडर, बेकिंग सोडा और एक 2 छोटी चम्मच तेल डालिये, मूंगफली मसाला बनाने के लिये घोल तैयार है, मूंगफली के दाने घोल में डाल कर मिला दीजिये.
मूंगफली मसाला तलने के लिये, कढ़ाई में तेल डालिये और गरम कीजिये. हाथ में 7-8 या जितनी मूंगफली आयें, मूंगफली उठाइये और बेसन में लपेटे हुये मूंगफली के दाने एक एक करके, गरम तेल में डालिये, हाथ में फिर से मूंगफली उठा लीजिये और एक एक करके डालिये, एक बार में जितनी मूंगफली तेल में आ सके डाल दीजिये. तेल में मूंगफली के दाने डालने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और धीमी गैस पर मूंगफली की कोटिग ब्राउन होने तक मूंगफली दाने तलिये. धीमी और मीडियम आग पर मूंगफली तलने में 4 - 5 मिनिट तक लग जाते हैं, तले हुये मूंगफली दाने निकाल कर किसी प्लेट में रखिये.

कढ़ाई में और मूंगफली के दाने एक एक करके डालिये और उसी तरह तलिये. सारे मूंगफली दाने इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
तले हुये मूंगफली के दाने में, लाल मिर्च और चाट मसाला डालकर मिलाइये और 1 घंटे तक खुले छोड़ कर, ठंडा होने दीजिये.

मूंगफली मसाला तैयार है, ये एकदम कुरकुरे हो गये हैं. मसाला मूंगफली आप अभी खाइये और बचे हुये मसाला मूंगफली एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 2 माह तक जब भी आप मसाला मूंगफली (Nut Crackers) खाना चाहें, कन्टेनर से मूंगफली मसाला (Masala Peanut) निकालिये और खाइये.
सावधानी:
बेसन का घोल प्रर्याप्त पतला घोलिये और घोल को अच्छी तरह फैंटिये, बेसन ज्यादा गाड़ा या ज्यादा पतला होने पर या बेसन को अच्छी तरह न फैटने पर मसाला मूंगफली अच्छे कुरकुरे नहीं बनेंगे.
मसाला मूंगफली को पहले मीडियम आग पर और बाद में धीमी आग पर तलिये, तेज आग पर मसाला मूंगफली कुरकुरी नहीं बनेंगी.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 19:
निशा: ननदीप, मसाला मूंगफली बनाने के लिये कच्चे मूंगफली के दाने चाहिये.
I am a regular user of your website and like you recipies very much. I tried few of them, they were as tasty and good, i never expected. thank u. I read you recipe for Nut crackers, I like to know that the peanuts are raw or roasted? thank once again.
निशा: गरिमा, ये कच्चे मूंगफली के दाने हैं.
निशा: वर्षा, आपा आलू में अरारोट डालकर भी ये भल्ले या पेटिस बना सकती है और ब्रेड डाल भी अच्छे बनते हैं.
priya
निशा: प्रिया मैं अवश्य कोशिश करूगी.
निशा: प्रियंका, इन्हैं धीमी आग पर तले ये एकदम कुरकुरे बनते हैं.
निशा: नमिता, मैं कोशिश करूंगी.
BUT MUJSE NAAN KHATAAI TO BIGAD GAI,,,ACHHI NAHI BANE..
निशा: आयुश्री, धन्यवाद.
mene soda lekar rakha tha lekin uska result accha nahi aya. Ek bar pakode me dala bahut hi crisp hue. lekin jab dusri baar dala to pakode kharab ho gaye tel me dalte hi chura ho raha tha?
nishaji soda kab tak use kar sakte he aur upar ki query ka answer dijiye plzzzzzzzzzz.
निशा: मनीषा, हमने सोडा बहुत ही कम मात्रा में डाला है, इससे नटक्रेकर्स ज्यादा क्रिस्पी हो जाते हैं. सोडा जल्दी खराब नहीं होता ,लेकिन अगर सोडा आप अधिक मात्रा में प्रयोग में लायेंगी तो आपकी बनाई हुई डिश खराब हो जाती है.
रजनी कुलरिया