बेसनी भिन्डी - Besan Bhindi recipe - Besan Bhindi Masala Recipe

भिन्डी को कई तरह से बनाया जाता है, जैसे भिन्डी में ज्यादा मसाला डालकर, भिन्डी में बहुत ही कम मसाला डालकर, टमाटर वाली भिन्डी, दही भिन्डी, कुरकुरी तली हुई भिन्डी, बेसन वाली आलू भिन्डी, बेसनी भिन्डी आदि . बेसनी भिन्डी (Okra & gram flour sabzi) बेसन मसाला को भिन्डी में स्टफ (okra with gram flour stuffing) करके भी बनाई जातीं है और मसाले में बेसन भूनकर भी. आज हम मसाले के साथ बेसन भून कर लाजबाव बेसनी भिन्डी बना रहे हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Bhindi
- भिन्डी - 250 ग्राम
- तेल - 2 1/2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 4 लम्बाई में 2 भाग में कटी हुई
- बेसन - 1 टेबल स्पून
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसर (3/4 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to cook Besan Bhindi
भिन्डी को अच्छी तरह धो लीजिये, पानी हटाइये और कपड़े से पोंछ लीजिये. भिन्डी के दोंनो ओर के डंठल काट दीजिये, अब इन्हैं लम्बाई में 2 भाग करते हुये काटिये, ज्यादा लम्बी भिन्डी के चार टुकड़े किये जा सकते हैं.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग जीरा डालिये, जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर और कटी हुई हरी मिर्च डालिये, अब बेसन, धनियां पाउडर और सोंफ पाउडर डालिये. बेसन हल्का ब्राउन होने तक और अच्छी महक आने तक मसाला भूनिये.
भुने मसाले में भिन्डी डालिये, अमचूर पाउडर, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डाल कर, भिन्डी को चमचे से चलाते हुये, सारे मसाले भिन्डी के ऊपर अच्छी तरह चिपकने तक भूनिये.

मसाले मिली भिन्डी (Besan Bhindi Masala) को ढककर धीमी आग पर 6-7 मिनिट पकने दीजिये, भिन्डी की सब्जी का ढक्कन खोलिये और देखिये कि भिन्डी थोड़ी नरम हो गई हैं, भिन्डी की सब्जी को 1-2 मिनिट खुला ही चम़चे से चलाते हुये पका लीजिये.
बेसनी भिन्डी (Besan wali Bhindi) तैयार है, भिन्डी में हरा धनियां डाल कर मिलाइये. बेसन की महक वाली बेसनी भिन्डी को प्याले में निकालिये और चपाती, परांठे औरा चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
भिन्डी का मसाला भूनते समय या भिन्डी को पकाते समय आग धीमी रखें, भिन्डी में पानी न होने की वजह से भिन्डी की सब्जी तेज आग पर बहुत जल्द जलने लगती है.
- चार सदस्यों के लिये,
- समय - 20 मिनिट.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 32:
निशा: पूजा, मैं कोशिश करूगी.
Regards,
Garima
i'm big fan of yours. i'm daily visitor of your site. i have little obesity due to my busy office life and junk food . i want to know about low Calorie food. so please publish some low Calorie recipes.please please. thanks and regards.
Varsha
निशा: वर्षा, हमारी वेवसाइट में ढेर सारी रैसिपी लो कैलरी हैं, आप उन्हैं बनाइये, फैट यानि कि तेल घी कम खायें, जंक फूड को बिलकुल न खायें, कम से कम रोजाना आधा घन्टे व्यायाम या वाक करें, आप स्वस्थ रहेंगी.
निशा: पुष्पांजलि, पापड़ का अब कुछ नहीं कर सकते, तल कर खतम कराइये, लेकिन साबूदाना कम पका हो तब पापड़ फट जाते हैं. छाया में सुखाने से पापड़ नहीं फटते हैं.
निशा: अक्षरा, मसाला तो हम हर सब्जी में भूनते हैं और लिखते हैं, आप सब्जियां बनाते रहिये, सारी समस्यायें स्वयं ही सोल्व हो जाती हैं.
iss recipe ko onion k sath bhi banaya ja sakta h ya nahi? plz reply...
Thanks & Regards,
Poonam
निशा: जी हां पूनम आप इसे ओनियन के साथ भी बना सकती हैं.
निशा: मेनका, जी अवश्य डाल सकती हैं.
निशा: वीणा, जी हाँ.
निशा: बन्दना, दाल बाटी की रैसिपी दी हुई है, आप सर्च बटन पर दाल बाटी लिखकर रैसिपी सर्च कर लीजिये.
Aaj maine yeh recipe banai patidev ko bahut pasand aai kevara jal banaane ki vidi bataeye.
Thanks & Regard
निशा: मीनाक्षी, आप भिन्डी बनाइये, लेस नहीं छोड़ीगी और भिन्डी अच्छी बनेंगी.
निशा: प्रियंका, दाने निकाल कर पीस कर आटे में गूथ कर खस्ता कुरकुरे परांठे या पूरी बना सकती हैं.
mane bindi try ke but besan zal gaya or bindi kali ho gayi.....wo taste nahi aaya......plz. bataye maine kaha mistake ke.......
निशा: टीना, कोई भी जलने का कारण है, तेज आग पर पकाना और समय पर नहीं चलाना न देखना.
Thank you so much for your website.
ये स्वाद में तो बहुत अच्छी बनी है.
निशा: नियति, भिन्डी में पानी डालने की आवश्यकता नहीं हैं, नियति अभी जल्दी ही आप इसका वीडियो देख सकेंगी.
निशा: सिया, भिन्डी बनाते समय भिन्डी मसाले में मिलायें साथ में अमचूर पाउडर मिला दें और पानी नहीं डालें, भिन्डी लसलसी नहीं बनेंगी.
निशा: कृ्ष्ना, आप आलू के रसा में मसाला भूनते समय थोड़ा सा बेसन डालिये, रसा बिलकुल नहीं फटता.
Thank you so much for your website.
Nisha ji, aapke saare recipies lajawab hai..mere ghar pe sab khane ke shaukin hai..me roz aap ka ek dish bana ke ghar walo ko khilaungi....thx ji..aapse bahut kuchh sikhne ko mila...kaafi sabjiya jinke naam tak nahi sune the...thxx....Regards,
Guddu
निशा: गुड्डू, धन्यवाद.
mainkya bolo apki site to housewivies k liye ek "ANMOL RATAN "ka kam kar rahi hai.main totaly veg. huin isliye chati huin aap veg recipes dein aur jo easily gher pe hm bana bhi saken.ok.wish u all the best.
निशा: अनामिका, धन्यवाद.
निशा: मोना, बहुत सारी रैसिपी इंगलिश में दी हुई हैं. आप निम्न लिंक पर जायें
http://nishamadhulika.com/en/
MAINE AAP KE WEB SITE SE DEKH KAR MOONG KE DAAL KI KADHI BANAYE THE JO MERE HUSBAND KO BAHUT PASAND AAYA AUR AAJ MAI BESENI BHINDI BANA RAHE HUN MUJE LAGTA HAI KI YEE BHI BAHUT PASAND AAYEGE.
THANKYOU
I tried this recipe of yours,but it didn't came out well,the bhindi got too soft and moreover there was not much taste of besan in it.Actually I made the bhindi with onion,so i was not able to figure out ki besan ache se pak gaya hai ya nahi.please revert.
निशा: प्रतिभा, कुछ चीजें को सही बनाने के लिये थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होती है, यदि आप बार बार बनाने की कोशिश करंगी तो आप अच्छे रसगुल्ले बना लेंगी, रसगुल्ले इसी तरह से अच्छे बनते हैं.