कलोंजी - Kalonji Recipe - Stuffed Bitter gourd Recipe


कलोंजी या भरवां करेले हम पहले बना भी चुके हैं लेकिन अब हम करेले की कलोंजी, करेले उबाल कर और कुछ और मसाले डालकर दूसरी प्रकार से बनायेंगे. इस तरह बनाये करेले हल्के मुलायम बने होते हैं.


करेला कड़वा होने पर खाने में खूब पसन्द किया जाता है, इसे इस तरह बनाया जाता है कि इसकी कड़वाहट अच्छे स्वाद में बदल जाती है. यदि आप करेले की अधिक कड़वाहट के कारण करेला पसन्द नहीं आते हों, तो उबाल कर बने करेले अवश्य पसंद आयेंगे. क्योंकि यह अधिक कड़वे नहीं होते एवं दही और पोस्त इन्हें एक स्वादिष्ट स्वाद और फ्लेवर देते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kalonji or Stuffed Bitter gourd

  • करेले - 300 ग्राम (8-9 करेले)
  • सरसों का तेल - 4 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • खसखस - 1 टेबल स्पून
  • सोंफ पाउडर - 2 छोटे चम्मच
  • धनिया पाउडर - 2 छोटे चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
  • दही - 2 टेबल स्पून
  • सोंठ पाउडर - आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
  • अमचूर पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कतरी हुई)

विधि - How to make Kalonji or Stuffed Bitter gourd

करेले को दोंनो ओर से डंठल काट कर अच्छी तरह धो लीजिये, धुले करेले छलनी में रखिये और अतिरिक्त पानी हटा दीजिये, करेले को इस तरह काटिये कि वह दूसरी ओर से जुड़ा रहे, आधा छोटी चम्मच नमक लीजिये और सारे करेले के कटे भाग में थोड़ा थोड़ा नमक लगा कर रख दीजिये.

किसी बर्तन में इतना पानी लीजिये जिसमें कि करेले आसानी से डूब सकें, पानी को गरम करने रख दीजिये, पानी में उबाल आने के बाद उबलते पानी में करेले डालिये और ढककर मीडियम आग पर करेले नरम होने तक उबलने दीजिये, ध्यान रहे कि करेले इतने नरम न हों के वे मैस होने लगें.

उबाले हुये करेले छलनी में डालिये और पानी निकाल दीजिये, करेले जब एकदम ठंडे हो जायं, तब उनके अन्दर से अतिरिक्त पानी हो तो हटा दीजिये. करेले के अन्दर के बीज चाकू की सहायता से निकाल कर प्लेट में रखिये और बीज निकाले करेले किसी दूसरी प्लेट में रखिये, सारे करेले के बीज निकाल कर एक प्लेट में और करेले दूसरे प्लेट में रख लीजिये.

कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा, खसखस और हींग डालिये, जीरा भुनने पर, आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, सोंफ पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, मसाले में करेले के बीज डालिये और चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट भूनिये, भुने मसाले में दही डालिये और जब तक भूनिये कि दही का पानी सूख जाय और मसाले दही को अपने अन्दर शोक लें, आग बन्द कर दीजिये और इस मसाले में सौंठ पाउडर, गरम मसाला, नमक, अमचूर पाउडर और कतरी हुई हरी मिर्च डालकर मिलाइये. करेले में भरने के लिये मसाला तैयार है.

जितने करेले हैं, मसाले को उतने भागों में बांट लीजिये. एक करेला उठाइये और मसाला भर कर प्लेट में रखिये, इसी तरह सारे करेले मसाला भर कर प्लेट में रख लीजिये.

कढ़ाई में 3 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये, तेल में 1/4 छोटी चम्मच हल्दी डालिये और करेले सिकने के लिये तेल में लगाकर रख दीजिये, मीडियम आग पर करेले सिकने दीजिये, 3-4 मिनिट बाद करेले की साइड साबधानी से चमचे और चिमटे की सहायता से पलट कर बदल दे, इस तरह सभी तरफ से करेले ब्राउन होने तक सेक लीजिये. 12 - 15 मिनिट में करेले गोल्डन सिक कर खाने के लिये तैयार हो जाते हैं.

सिके हुये भरवां करेले (Stuffed Karela) किसी प्लेट में निकाल कर रखें, चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसे और खायें.

सुझाव:
भरवां करेले (Stuffed Karela) को सफेद धागे से बांध कर फ्राइ किया जा सकता है, जिससे करेले आसानी से पलटे जा सकेंगे और उनके अन्दर से मसाला भी नहीं निकलेगा. करेले बनने के बाद ठंडे होने पर करेले से धागा निकाल कर हटा दें.

पिकनिक या कहीं बाहर जा रहे तब आप पूड़ी के साथ करेले (Karela Kalonji or Stuffed Bitter gourd)
बनाकर ले जाइये, ये करेले 5-6 दिन तक भी खराब नहीं होते.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 13:

  • usha on 03 June, 2011 07:27:43 AM
    lekin karelo ko boil karne se aur unka paani nikal dene se uske saare poshtiek tatv nikal jaynge??????


    निशा:
    ऊषा, करेले के सारे पौष्टिक तत्व नहीं निकलेंगे, बहुत सारी सब्जियां उबाल कर बनाई जाती हैं, आप बिना उबाले करेले भी बना सकती हैं, वह रैसिपी तो पहले से ही दी हुई है.
    Reply
  • Sunanda on 03 June, 2011 11:44:05 AM
    Fan of Masaledar Karela Bitter Melon Sabzi, but have not had Bharwan Karela kalonji for a long time, thanks Nisha for this recipe.

    I belive that Stuffed Karela tossed in post dana would be too delicious.

    Reply
  • Araam on 03 June, 2011 16:27:08 PM
    Karela Kalonji hamari sabse pasandida dish hai...Bahut dhanyawad iske liye.
    Reply
  • ashima on 03 June, 2011 17:25:44 PM
    hello nisha ji.
    hum ghar par grinder main pisi mirchi use karte hai sabziyon main par unme red color nahi aata hai jabki bahar ya maine kai jagah dekha hai waha tari dar sabzi main red color aa jata hai wo main kaise la sakti hun.

    निशा: आशिमा, देगी मिर्च ज्यादा लाल होती है, उसे यूज कीजिये तरी में लाल कलर आयेगा. मसाले को अच्छी तरह भूनें तो भी सब्जी में कलर अच्छा आता है.
    Reply
  • sandhya on 03 June, 2011 17:41:27 PM
    निशा जी नमस्ते . मै प्रेस्सर कुकर में १ सिटी पर पकाकर फिर पेटिस की तरह सेंक कर बनती हूँ . आपने एक आईडिया और बता दिया . धन्यवाद . निशाजी मेरी एक बड़ी समस्या है की मै मशरूम को कैसे साफ करूँ . क्या इसका मिट्टी निकलने का कोई सही तरीका हो तो बताएं और क्या आचार में आचार बन जाने पर भी ऊपर से तेल दल सकते हैं क्या . धन्यवाद

    निशा: संध्या, अचार में ऊपर से तेल डाल सकते हैं. मशरूम के लिये हम डिटेल पोस्ट लिखेंगे.
    Reply
    • Rachna on 04 June, 2011 01:28:25 AM
      Sandhya, Mashrooms ko wash karke, salt dal kar 5 min ke liye microwave kar le. Wo clean ho jayegi..
      Reply
  • sandhya on 08 June, 2011 11:47:49 AM
    रचना जी आप का बहुत धन्यवाद , साथ ही निशा जी आप जरूर मशरूम के बारे में विस्तार से लिखियेगा किस जाती का मशरूम किस चीज़ में उपयोग करें , धोने से साफ सफ़ेद कैसे करें और कितना दिन फ्रीज़ में रखा जा सकता है और भी बहुत सी बातें .
    Reply
  • anju gupta on 08 June, 2011 16:33:21 PM
    Karele ke masale mein amchoor ki jagah kachha aam grate kar ke dalen to taste aur bhi achha ata hai.

    निशा:
    अंजू, बिलकुल सच है, जब कच्चा आम बाजार में मिले तब करेले कच्चा आम डालकर बनाइये.
    Reply
  • pooja gupta on 12 July, 2011 12:19:52 PM
    nisha ji plz aap mujhe shira banana sikhaye.
    Reply
  • naveen on 19 July, 2011 11:06:28 AM
    karele me sarso ka tel lena hi aavsyak he kyuki me sarso ka tel nahi khata.

    निशा: नवीन आप रिफाइन्ड तेल में भी करेले बना सकते हैं.
    Reply
  • priyanka on 03 August, 2011 18:46:58 PM
    hello nisha ji krele ko agar hum na chile to wo kdve nhi ho jayenge..

    निशा:
    प्रियंका, उबालने से उनका सारा कड़वा पन निकल जाता है.
    Reply
  • Abhilasha on 24 November, 2011 13:15:53 PM
    mam kuchh log mante hai ki dahi or karela sath me nahi khana chaiye? body per white daag ho jate hai? kya ye sahi hai?
    निशा: अभिलाशा, एसा नहीं है.
    Reply
  • shivani on 24 April, 2012 23:49:34 PM
    agar karela ka ek bhag katenge tou ye pura tut nai jayega. Aur agr bina ubale bnaye tou aur karela ke upri bhag ko na chile to koi problem tou nai hogi.

    निशा: शिवानी, करेला नहीं टूटेगा, कोई प्रोब्लम नहीं हैं आप करेले बनाइये और बताइये कि करेले कैसे बने.
    Reply
  • SUDHA on 03 May, 2012 22:34:13 PM
    KHASKHAS KYA HOTA HAI.
    निशा: सुधा, खसखस पीली सरसों के दाने से छोटे गोल दाने होते हैं, इन्हैं poppy seed कहते हैं.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad