पालक पनीर भुजिया - Palak Paneer Bhurji Recipe


पालक पनीर की भुरजी (Palak Paneer Bhurji) हाइवे के ढाबों की खास रेसीपी है. आपको और आपके परिवार को पालक पनीर की भुरजी (Spinach Cottage Cheese Fry) बहुत पसंद आयेगी.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Paneer Bhurji

  • पालक - 1 कि.ग्राम (एक बड़ा गुच्छा)
  • पनीर - 250 ग्राम (1 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ )
  • टमाटर - 3-4
  • हरी मिर्च - 1-2
  • अदरक - 3/4 इंच का लम्बा टुकड़ा
  • काजू - 10 ( एक काजू के 6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम(यदि आप चाहें)
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम

विधि - How to make Palak Paneer Bhurji

पालक के पत्तो की डंडियां हटाकर, पानी में डुबा डुबा कर 2-3 बार अच्छी तरह धो लीजिये. धुले पालक को छलनी में या थाली में तिरछा करके रख दीजिये और पालक से पानी निकल जाने दीजिये. अब पालक को बारीक काट लीजिये.

टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काटिये, हरी मिर्च के डंठल हटा दीजिये, अदरक छीलकर धोइये. सारी चीजो को मिक्सर में डालिये और पीस लीजिये.

पनीर को कद्दूकस कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा और हल्दी पाउडर डालिये, जीरा भुनने पर टमाटर, हरी मिर्च का पिसा मसाला डालिये, मसाले को दाने दार होने तक भून लीजिये.

भुने मसाले में कटा हुआ पालक डालिये, नमक और लाल मिर्च भी डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. ढककर 4 मिनिट तक मीडियम आग पर पकने दीजिये. ढक्कन खोलिये, सब्जी को चलाइये, सब्जी में पालक के पत्तों से कुछ पानी निकल आता है, आग तेज कीजिये और पानी के खतम होने तक पालक को पकाइये.

पके हुये पालक में पनीर, नमक, काजू के टुकड़े और गरम मसाला डालिये, अच्छी तरह मिलाइये और 2 मिनिट के लिये धीमी आग पर ढककर रख दीजिये. 2 मिनिट बाद ढक्कन खोलिये, सब्जी को चमचे से चलाइये. पालक पनीर की भुजिया बन गई है, आग बन्द कर दीजिये.

पालक पनीर की भुजिया (Palak Paneer Bhurji) प्याले में निकालिये और गरमा गरम चपाती, नान, परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

स्कूल टिफिन रेसीपी (
School Tiffin Recipe)
पालक पनीर भुजिया (Palak Paneer Bhurji) को चपाती या पराठे में रखकर रोल बनाकर बच्चों को दे सकते हैं, या ब्रेड के ऊपर परत जमा कर बच्चों के लिये सेन्डविच बना दीजिये, ये पौष्टिक खाना आपके बच्चों को बहुत पसन्द आयेगा.

  • चार सदस्यों के लिये,
  • समय - 15 मिनिट
recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 11:

  • Niharika on 02 June, 2011 11:07:38 AM
    This Dhaba Style Palak Paneer bhurji is very delicious. I am going to cook Palak Paneer Bhurji today evening.
    Reply
  • Varsha Bharadwaj on 02 June, 2011 11:09:43 AM
    hello nisha ji. first thanks for this website.

    mujhe kuch puchna tha aapse actually maine sarso ke oil main chips fry ki thi and maine wo bacha hua oil 15 kg. ki tin jisme pahle se oil tha us tin main wapas dal diya fir kisi ne mujhe batay ki jab pake oil ko kachche oil main mila dete hai to wo kharab ho jata hai jyada nahi tikta kya ye sahi hai plz mujhe bataaiye kyuki main dari hui hu.

    निशा; वर्षा, आप चिन्ता मत कीजिये, तेल की सैल्फ लाइफ जो है वो तो वही रहेगी, आप अब कभी इस तरह पूरे टिन में कढ़ाई में यूज किया हुआ तेल न मिलायें, उस तेल को आप अलग डिब्बे में रखकर प्रयोग में लायें.
    Reply
  • Anuradha on 02 June, 2011 11:11:48 AM
    In our region it is called Kafuli. We can also add some methi leaves in the Palak Paneer Bhurji or Kafuli.

    निशा:
    अनुराधा, पालक पनीर भुजिया का एक और नाम बताया, धन्यवाद.
    Reply
  • Trisha on 02 June, 2011 11:16:59 AM
    My mom used to make this Spinach & Indian Cottage Cheese scrambled and I carry it wrapped in a roti and eat it while going to my office in bus.

    Paneer Palak Bhurji wrapped in a roti is my favorite. Nisha ji, thanks, now I shall try it.
    Reply
  • Divya on 02 June, 2011 11:19:32 AM
    What a nice Spicy mashed Indian cottage cheese with Spinach!
    Reply
  • Sumit on 02 June, 2011 11:22:02 AM
  • ruchi on 03 June, 2011 15:26:32 PM
    hi nisha ji
    plz. aap aloo wali besan ki namkin aur meethe matarpaare btaye maine pehle bhi req. ki thi i hope aap jaldi hi likhegi
    waiting for this recipees
    ruchi

    निशा:
    रुचि, हमें आलू बेसन की नमकीन लिखनी है.
    Reply
  • aditi on 03 June, 2011 15:33:41 PM
    maza aa gaya
    Reply
  • Priyanka on 12 July, 2011 15:41:01 PM
    Its a Very tasty and quick to make dish.
    Reply
  • manoj on 20 July, 2011 18:50:33 PM
    hi nisha ji aap ko mera sadar namaskar
    aap se kuch poocha tha hamko
    ham ko ye bataye aap ki kisi bhi sabji me dahi ki gravi kaise dalte hai kyo ki dahi ki gravi dalne se mari sabji phat jati hai plz answer

    निशा: मनोज, नमस्कार, मसाला भूनने के बाद फैंटा हुआ दही डालिये और मसले को चमचे से लगातार चलाते हुये ग्रेबी में उबाल आने तक पकाइये, दही बिलकुल नहीं फटता.
    Reply
  • taani on 06 September, 2011 13:39:17 PM
    pasta kaie banaye
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad