आम की बर्फी - Mango Burfi recipes

गर्मी का मौसम यानी आम का मौसम. आम की बर्फी आप ताजा पके हुये मीठे आम से बनाईये या प्रिजर्व किये हुये आम के पल्प से, इसका स्वाद आप और आपके परिवार को बहुत पसन्द आयेगा.
हम आम की बर्फी (Aam ki Burfi) को बेसन डालकर बना रहे हैं, लेकिन आम की बर्फी को मावा, मिल्क पाउडर या कंडेंस्ड मिल्क मिला कर भी बनाया जासकता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for mango burfi
- आम का पल्प - 2 कप
- चीनी - 150 ग्राम (3/4 कप)
- बेसन - 100 ग्राम (1 कप)
- देशी घी - 75 ग्राम ( 1/3 कप)
- काजू - 15
- पिस्ते - 10 -12
- छोटी इलाइची- 5
विधि - How to make mango burfi
बड़े आकार के 2 आम छील कर, गूदा निकालिये, पीसिये और 2 कप आम का पल्प तैयार कर लीजिये.
काजू छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये, पिस्ते पतले पतले काट लीजिये. इलाइची छील कर कूट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, घी पिघलने पर बेसन डालिये और बेसन के ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिये. भुना हुआ बेसन प्याले में निकाल कर रख लीजिये.

आम का पल्प और चीनी मिलाकर कढ़ाई में डालिये और पकने दीजिये. थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते जाइये. चीनी घुलने और आम के पल्प को गाढ़ा होने दीजिये.
आम का पल्प गाढ़ा होने के बाद, भुना हुआ बेसन, आम और चीनी के गाढ़े पल्प में मिलाइये और चमचे से चलाते हुये पकाइये, जब मिश्रण हलवे जैसा गाढ़ा हो जाय और कढ़ाई के किनारे छोड़ने लगे, तब इसमें थोड़े से काजू बचाकर, काजू के टुकड़े और कुटी हुई इलाइची डालिये और जमने वाली कन्सिस्टैन्सी तक चमचे से लगातार चलाते हुये पका लीजिये.

पहले से चिकनी की गई प्लेट में मिश्रण डालिये और एक जैसा फैला दीजिये, ऊपर से कतरे हुये काजू, पिस्ते डाल कर चिपका दीजिये.
प्लेट में डाले हुये मिश्रण को ठंडा होने दीजिये, 2 घंटे में आम की बर्फी ठंडी होकर जम कर तैयार हो जायेगी.
आम की बर्फी को आप अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये.

स्वादिष्ट आम की बर्फी (Aam Ki Burfi) तैयार है, ताजा ताजा बर्फी आप अभी खाइये और बची हुई आम की बर्फी (mango burfi) एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये और 10 दिन तक फ्रिज में रख कर खाइये.
आम की बर्फी मावा, मिल्क पाउडर या कंडेंस्ड मिल्क के साथ
मावा के साथ - How to make mango burfi with Mawa
1 कप मावा भूनकर, आम के पल्प और चीनी के गाढ़े होने पर मिला दीजिये और बर्फी को जमने वाली कनसिस्टैन्सी तक पका लीजिये, मेवा डालकर मिला दीजिये. मावा डालने पर बर्फी बनाने के लिये घी की आवश्यकता नहीं है.
मिल्क पाउडर के साथ - How to make mango burfi with Milk Powder
आम और चीनी के थोड़ा गाढ़े होने पर, आग बन्द कर दीजिये, चमचे से चलाते हुये 1 कप मिल्क पाउडर डालकर, अच्छी तरह मिक्स होने तक मिला लीजिये और गैस पर रखकर बर्फी को जमने वाली कनसिस्टैन्सी तक पका लीजिये. मिल्क पाउडर डालकर बर्फी बनाने में भी घी की आवश्यकता नहीं है.
कंडेंस्ड मिल्क के साथ - How to make mango burfi with condensed milk
आम के पल्प को गाढ़ा कीजिये, 1 कप कन्डेस्ड मिल्क मिलाइये और बर्फी जमने वाली कनसिस्टैन्सी तक पका कर बर्फी जमा दीजिये. कन्डेस्ड मिल्क डालकर बर्फी बनाने में चीनी और घी डालने की आवश्यकता नहीं है.
सावधानी:
बेसन को भूनते समय आग मीडियम और धीमी रखिये और लगातार चलाते हुये भूनिये, बेसन कढ़ाई में लगने न पाये.
बर्फी बनाते समय मिश्रण को गाढ़ा करते समय आग थोड़ी तेज रखें लेकिन मिश्रण को कढ़ाई में नीचे तक ले जाते हुये लगातार चलाते रहें, ताकि मिश्रण कढ़ाई में बिना लगे, जल्दी से गाढ़ा होकर, बर्फी जमाने के लिये तैयार हो जाय.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 47:
निशा: नियति, मावा अच्छी तरह भूनें तो मावा आम की बर्फी 10 दिन तक फ्रिज में रख कर खा सकते हैं, बेसन, मिल्क पाउडर और कन्डेन्स्ड मिल्क सभी से बनी बर्फी 10 - 15 दिन तक फ्रिज में रखकर खाई जा सकती है.
good luck nisha ji.
निशा: पूजा, धन्यवाद.
Thank you for the recipe.
Please tell us the measurement for mawa, milk powder and condensed milk so that we can make burfi with any things available in kitchen. Also can we use canned mango pulp?
Regards,
निशा: मोनिका, जी हां.
Monika
निशा: राधा, हम मिल्क पाउडर और कन्डेन्स्ड मिल्क बर्फी को डिटेल में लिख देते हैं.
निशा: अनीता, सफेदा आम का पल्प तो अच्छा रहता हैं इसमें रेशे नहीं होते है और मीठा भी होता है, आप अपनी पसन्द से किसी भी किस्म के आम का पल्प बना सकती हैं, उसमें रेशे न हो तो अच्छा है.
निशा: कविता, आम का पल्प बनाकर आम को फ्रीज कर लिया जाता है.
निशा: मोनिका, आम की बर्फी है, आम का स्वाद तो आयेगा ही.
निशा: कविता, आम और चीनी के मिश्रण में मिल्क पाउडर पका लिया लिया जाता है, स्वाद में आम और मिल्क पाउडर दोंनो का होना चाहिये.
निशा: आम के पल्प को फ्रीजर में 6 महिने तक भी रखकर प्रयोग में ला सकती है. पल्प को चीनी डालकर बनाइये.
निशा: बर्फी का कलर आम के पल्प से आता है, आम का पल्प पीला होगा तब बर्फी पीली बनेगी, आप कलर के लिये 1 पिंच पीले खाने वाले कलर की डाल सकते हैं.
Regards,
Garima
निशा: गरिमा, अभी हम ये शुरू करेंगे, थोड़ा सा इन्तजार.
Agar mawa ke saath mango burfi banani hai to ise mai besan dalna hai ya nahi..Im bit confused ...Thanks.
निशा: केडीसिंह, आप आम और मावा से मेन्गो बर्फी बना सकते हैं, या आम और बेसन से भी मेन्गो बर्फी बना सकते हैं, आप चाहें तो दोंनो मिलाकर भी मेन्गो बर्फी बना सकती है.
निशा: नीरा, बिना रेशे के कोई भी आम ले सकते हैं, हमारे यहां सफेदा आम मिलता है जिसमें रेशे नहीं होते.
Regards,
Garima
aap kaisi hain,main aap ki website se dekh kar jo bhi banati hoon wo bahut hi swadisth banta hai. thank you very much Nishaji.
With Best Regards,
Poonam
निशा: राधा, रैसिपी के नीचे मावा के साथ, मिल्क पाउडर के साथ और कन्डेस्ड मिल्क के साथ लिखा है और उनकी मात्रा भी दी गई है.
निशा: रैना, दोंनो चीजें पतली होने के कारण बर्फी को आग पर ज्यादा देर तक, जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पकाना था, बर्फी में थोड़ा सा पानी रह जाय तो वह नहीं जमेगी.
निशा: सोनू, यदि जैम पर्याप्त चीनी से बना हो और पर्याप्त पका भी हो तब प्रिजरवेटिव डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: जी मैं लिखने की कोशिश करूगी.
निशा: उमेश, बर्फी को आपने थोड़ा कम पकाया है, बर्फी को पकाते समय ही टैस्ट करलें चमचे से जरा सा टुकड़ा उठायें और ठंडा होने पर हाथ से देखें वह जमता दिखता है, बर्फी 3-4 घंटे में ही अच्छी सी जम कर तैयार हो जायेगी.
निशा: नियति, 1 बड़े आम (250 ग्राम आम) का पल्प 1 कप पल्प के बराबर होता है
निशा: अविदा, अगर आम पीले हैं तो बर्फी पीली बननी चाहिये, आम का पल्प सफेद है तब बर्फी का रंग पीला नहीं होगा.
निशा: आशि, आम छीलो, गूदा निकालो और एक आम में 1 चम्मच चीनी के हिसाब से मिला कर पीस लीजिये, तैयार पल्प को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर फ्रीजर में रख लीजिये, पल्प 6 महिने तक भी खराब नहीं होता.
Please suggest.
निशा: कविता, बर्फी में अगर आम से बेसन की मात्रा ज्यादा होगी तो बेसन का स्वाद ज्यादा आयेगा. बर्फी को आप थोड़ा सा और पका लें, तब बर्फी जम जायेगी. पकाते समय थोड़ा सी बर्फी प्लेट में डालकर टैस्ट अवश्य कीजिये, उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये आप उसी समय महसूस कर सकते हैं कि बर्फी ठंडी होने पर जम जायेगी.
निशा: कंगना, मिठाइयां देशी घी की ही ज्यादा स्वादिष्ट बनती हैं.
निशा: सुमा, कन्डेन्स्ड मिल्क में चीनी होती है, अगर हम 200 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क यूज कर रहे हैं तब लगभग 100 (आधा कप) ग्राम चीनी उससे मिल गई, और चीनी हम रैसिपी के हिसाब से डाल लेंगे.
निशा: किरन, विन्टर में मैन्गो बर्फी नहीं बन सकती.
निशा: अमन, मैं बेसन की बर्फी की रैसिपी लिखूंगी.
निशा: लर्न, ये बर्फी जमाकर बनाई जाती है.
निशा: प्रिया, बर्फी को फ्रिज से बाहर रखकर भी जमाया जा सकता है और फ्रिज में रखकर भी, फ्रिज में बर्फी रखकर जल्दी जम जाती है.
निशा: प्रिन्सी, बिना रेसे का कोई भी आम लिया जा सकता है, हमने सफेदा आम से बर्फी बनाई है.
Very good recipe. I made it yday with condensed milk but by mistake i add sugar also....its too sweet but yet tasty...thanks
निशा: पवन, आम का पल्प पकने के बाद दांत में थोड़ा चिपकता है.