टिन्डा मंगोड़ी करी - Mangodi Tinda Curry Recipe


राजस्थानी खाने में मंगोडी अनेकों सब्जियों के काम्बीनेशन में प्रयोग की जाती हैं. मूंग दाल की मंगोडी (Moong Dal Mangodi) को आप किसी भी सब्जी के साथ बना सकते हैं. टिन्डे और मूंग की दाल की मंगोड़ी (Tinda Moong Dal Mangodi Curry) की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है, आइये आज अपने लन्च में टिन्डे मंगोड़ी की सब्जी बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tinda Moong Dal Mangodi

  • टिन्डे - 500 ग्राम ( 7-8 मध्यम आकार के)
  • मूंग दाल की मंगोड़ी - एक कप
  • टमाटर - 3
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल -2 - 3 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
  • नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम(यदि आप चाहें)
  • गरम मसाला - 1/6 छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून(बारीक कटे हुये)

विधि - How to make Tinda Moong Dal Mangodi

टिन्डे को छीलिये और धोइये, पानी हटा कर एक टिन्डे के 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये.

टमाटर धोइये, बड़े टुकड़ों में काट लीजिये. हरी मिर्च के डंठल निकाल कर धो लीजिये. अदरक छीलिये और बड़े टुकड़ों में काट लीजिये. सारी चीजें मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लीजिये.

कुकर में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में मंगोड़ी डालकर ब्राउन होने तक भून कर प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

कुकर में 2 टेबल स्पून तेल डालिये और गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये और अब ताजी पिसा हुआ टमाटर का मसाला डालिये, मसाले को चमचे से चलाकर तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

भुने मसाले में कटे हुये टिन्डे और मंगोड़ी डालिये, चमचे से मिलाते हुये, 2 मिनिट तक भूनिये, 2 कप पानी डालिये, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिलाइये, कुकर बन्द कर दीजिये, कुकर में 1 सीटी आने के बाद, गैस धीमी कर दीजिये और सब्जी को धीमी गैस पर 2 -3 मिनिट पकने दीजिये.

कुकर का प्रेसर खतम होने पर कुकर खोलिये, टिन्डे और मूंग की दाल की मंगोड़ी (Tinda Moong Dal Mangodi Curry) में गरम मसाला और हरा धनियां डालकर मिला दीजिये. टिन्डे मंगोड़ी की सब्जी बन कर तैयार है.

टिन्डे मंगोड़ी की सब्जी को प्याले में निकालिये और ऊपर से थोड़ा सा हरा धनियां डालकर सजाइये. गरमा गरम टिन्डे मंगोड़ी की सब्जी, चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:
आपको लौकी पसन्द है, तब आप लौकी मंगोड़ी (Lauki Mangodi Curry) की सब्जी भी इसी तरह बना सकते हैं.

  • 4-5 सदस्यों के लिये,
  • समय - 30 मिनिट
recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 8:

  • Garima on 24 May, 2011 21:36:19 PM
    madam plz tell me which oven is best for domestic use? which brand oven do you use?
    thanks.

    निशा: गरिमा, ओवन का ब्रांड तो आपके शहर में उपलब्ध आफ्टर सेल्स सर्विस पर निर्भर करता है. माइक्रोवेव खरीदने के लिये मेरी निम्न दो पोस्ट काम की हो सकतीं हैं
    Indian Microwave Oven Buyers Guide
    Prices of Microwave Oven in India
    Reply
  • Monika on 24 May, 2011 22:08:22 PM
    Mam,
    Could you please tell recipe for mangodi as well?
    Thanks you.
    निशा: मोनिका, मूंग दाल बनाने का तरीका निम्न है
    How to make Moong Dal Mangodi
    Reply
  • Garima on 25 May, 2011 17:38:18 PM
    thank you so much madam for a quick reply but i already possess a microwave oven, i was assking you about the oven that you use for baking cakes, cookies etc?
    Reply
  • jyoti dalmia on 25 May, 2011 18:48:30 PM
    Mam,
    main aapki website hamesa follow karti hu. Maine aaj aam ka chunnda banaya lekin uski chasni thori thick ho gayi aur chhunda bahut thick ho gaya, use kaise thik karu, plz replay kare nahi to chunnda sara waste ho jaega. Thanks

    निशा: ज्योति, थोड़ा सा पानी डालिये और चमचे से चलाते हुये उबाल आने के2 मिनट बाद तक पका लीजिये.
    Reply
  • prachi on 25 May, 2011 21:26:38 PM
    nisha ji banana cake me banana ki jaghah mango use kar sakte hai kya.

    निशा:
    प्राची, मैन्गो डाल सकते हैं.
    Reply
  • jyoti dalmia on 27 May, 2011 18:32:36 PM
    Thanks Nisha ji for your help.
    Reply
  • Farah on 25 January, 2012 21:35:23 PM
    Nihsha ji, Can we buy mangodi from the market aswell. i do have punjabi wadi can i substitue with mangodi in this dish. Do u think the taste will differ shud i use it or not. plz suggest. thx.

    निशा:
    फ़राह आपको जो भी मगोड़ी पसन्द हों उनके साथ आप टिन्डे बनाइये, आपको पसन्द आयेंगे.
    Reply
  • digitech-notitia on 17 May, 2012 14:22:17 PM
    I like the helpful information you supply in your articles. I’ll bookmark your weblog and take a look at once more right here regularly. I am reasonably sure I’ll learn plenty of new stuff proper here! Good luck for the next!
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad