बेसनी ग्वार फली - Besan Gwar Phali Fry Recipe

ग्वार की फली (cluster beans) को थोड़ा सा बेसन डालकर बनाया जाय तो ये सब्जी और भी अधिक स्वादिष्ट हो जाती है. आइये आज हम बेसन की ग्वार फली (Besani Gvar Phali) की सब्जी बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besani Gvar Phali
- ग्वार की फली - 250 ग्राम
- तेल - 3 टेबल स्पून
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- बेसन - 1 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (छोटी छोटी काट लीजिये)
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make cluster beans with Chickpea Flour
बेसन वाली ग्वार फली बनाने के लिये, नरम मुलायम ग्वार की फली लीजिये,
ग्वार की फली को अच्छी तरह धो लीजिये, धुली ग्वार की फली और 1 गिलास पानी किसी बर्तन में डाल कर उबलने रखिये. ग्वार की फली जब नरम हो जाय तब आग बन्द कर दीजिये.
उबाली हुई ग्वार की फली को ठंडा कीजिये, एक एक फली को उठाकर, दोंनो तरफ से धागे निकाल दीजिये. ग्वार फली फ्राई होने के लिये तैयार हैं.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने पर, हल्दी पाउडर, बेसन पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, मसाले को चमचे से चलाते हुये भूनिये, बेसन का हल्का सा कलर बदलने पर, कटी हरी मिर्च, ग्वार की फली, नमक, लालमिर्च और अमचूर पाउडर डालिये, चमचे से चलाकर सारे मसाले के साथ फलियों को मिलाइये और 2 मिनिट तक चमचे चला चलाकर भूनिये. बेसन वाली ग्वार फली की सब्जी तैयार है, आग बन्द कर दीजिये सब्जी में हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
बेसन वाली ग्वार फली (Besani Gvar Phali) की सब्जी को प्याले में निकालिये ,Cluster Beans with Gram Flour चपाती या परांठे के साथ परोसिये और खाइये.
सावधानी
- ग्वार की फलियों को उबालते समय ध्यान रखें कि वे ज्यादा उबल कर, अधिक नरम यानि कि मैस न होने पायें, और सख्त यानि कि कच्ची भी न रह जायें.
- ग्वार फली के लिये मसाला और बेसन धीमी आग पर भूनिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 13:
My mom also used to make Gwarphali with shreded Nariyal and Rai Tadka. I do not like to cook it as cluster beans takes so much time to be topped and tailed and may also need stringing.
Now I must try it as soon as I get it in the market.
mene lahshunwali,dahi wali gwarfali kai baar khai but besan wali aaj hi kahi.its very tasty.thank you nishaji.please loki ke parathe banana bataye
निशा: प्राची मैं जल्द ही कोशिश करूंगी
निशा: कविता, जी हां मैं लिखूगी.