पनीर कोफ्ता माइक्रोवेव में - Paneer Kofta Recipe in Microwave


गर्मी में गैस के आगे खडे होकर खाना बनाने के बजाय माइक्रोवेव में खाना बनाना अधिक सुविधा जनक है पनीर कोफ्ता माइक्रोवेव में बहुत ही कम तेल में बनाये जा सकते हैं, ये डर भी नहीं कि कोफ्ता तेल में फट कर बिखर जायेंगे, और समय तो कम लगता ही है. तो आइये आज हम माइक्रोवेव में पनीर कोफ्ता बनायें

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Kofta Curry

कोफ्ते के लिये - Ingredients for Paneer Kofta

  • पनीर - 250 ग्राम
  • अरारोट या मैदा - 1-2 चमचा
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 छोटी सी बारीक कटी हुई
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

तरी के लिये - Ingredients for Curry

  • टमाटर - 3-4 मीडियम साइज के
  • हरी मिर्च - 1 - 2
  • अदरक - 1 इंच छोटा टुकड़ा
  • काजू - 15
  • तेल - 1- 2 चमचा
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - 1 बड़ी चम्मच (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Paneer Kofta Curry in Microwave

कोफ्ते बनाइये
पनीर को किसी प्याले में डालिये, अरारोट मिलाइये और चिकना आटे जैसा होने तक मैस कीजिये, नमक,धनियां पाउडर, हरी मिर्च और हरा धनियां डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. कोफ्ते के लिये मिश्रण तैयार हैं.

माइक्रोवेव सेफ ट्रे या प्याले का ढक्कन ले लीजिये और तेल लगाकर चिकना कर लीजिये. मिश्रण से थोड़ा मिश्रण निकालिये, गोल कीजिये, गोले को ट्रे में रखिये, एक एक करके सारे गोले बनाकर, ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा लीजिये.

माइक्रोवेव को अधिकतम तापमान पर, 4 मिनिट के लिये सैट कीजिये, कोफ्ते से भरी ट्रे माइक्रोवेव में रखिये और कोफ्ते माइक्रोवेव कीजिये. समय समाप्त होने पर ट्रे को बाहर निकाल लीजिये. कोफ्ते बनकर तैयार हो गये हैं.

तरी बनाइये How to make Curry for Paneer Kofta in Microwave
काजू को आधा घंटे के लिये गरम पानी में भिगो दीजिये.

टमाटर धोइये, बड़े टुकड़ों में काट लीजिये, हरी मिर्च के डंठल तोड़िये और धो लीजिये, अदरक छीलिये और धो लीजिये. सारी चीजे और भीगे हुये काजू मिक्सर जार में डालिये और बारीक होने तक पीस लीजिये.

माइक्रोवेव सेफ प्याले में तेल डालिये, तेल में जीरा, हींग, धनियां पाउडर और हल्दी पाउडर डालिये और माइक्रोवेव में अधिकतम तापमान पर 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव कर लीजिये
समय समाप्त होने पर प्याले को बाहर निकालिये और पिसे हुये मसाले, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला डाल कर मिलाइये और 3 मिनिट के लिये प्याले को ढककर माइक्रोवेव कीजिये.

मसाले माइक्रोवेव होने के बाद, प्याले को बाहर निकालिये, एक कप पानी डालिये और ढककर 3 मिनिट के लिये माइक्रोवेव कीजिये.

समय समाप्त होने पर प्याले को बाहर निकालिये, तरी तैयार तैयार है, तरी में, हरा धनीयां और तैयार मलाई कोफ्ते डाल कर 2 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

माइकोवेव में बने मलाई कोफ्ते (Paneer Kofta Curry in Microwave) तैयार हैं, गरम गरम चपाती या परांठे या चावल के साथ मलाई कोफ्ते परोसिये और खाइये.

सुझाव:
पनीर कोफ्ते (Paneer Kofta Curry in Microwave) के लिये ये काजू की तरी बनाई है, आप अपनी पसन्द के अनुसार और भी तरी जो आप पसन्द करें वह बना सकते हैं. अलग अलग तरी बनाने के लिये निम्न आर्टीकल पढिये
How to make different gravy for curry

माइक्रोवेव के  बजाय गैस पर पनीर कोफ्ता करी कैसे बनायें

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 17:

  • usha on 21 May, 2011 08:50:49 AM
    kya cornflor ko cake me dala ga sakata hai aur kitna? ....................................
    2.....oven jyada achha hai microveve main kya lu pleas help me

    निशा: ऊषा, आप माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन मोड ले लीजिये, इसमें आप ओवन में बनने वाली और माइक्रोवेव में बनने वाली दोंनो रैसिपी बना सकेंगी.
    Reply
  • lalita on 21 May, 2011 11:58:41 AM
    Nisha ji
    is recipe ko bina microwave k kaise bnaynge
    Plz Rply

    निशा: ललिता, आप सर्च बटन पर पनीर कोफ्ते लिखिये और रेसिपी देख सकती है, रैसिपी पहले से वेवसाइट पर दी हुई है. इसका लिंक निम्न है
    How to make Paneer Kofta Curry
    Reply
  • Pal on 21 May, 2011 11:58:49 AM
    If we want to use onions then please tell that it should be grinded with tomatoes ? can we use a plastic safe microwave tray for placing koftas under microwave instead of glass safe microvave container?

    निशा: पाल, पनीर कोफ्ता में प्याज डालने के लिये, 1 या 2 प्याज छील कर बारीक काटिये या पीसिये, मसाला माइक्रोवेव करने के बाद, प्याज का पेस्ट डाल कर मसाले में मिलाइये और 2 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, इसके बाद टमाटर मसाला डालिये और सब्जी को सेम तरीके से बना लीजिये.
    Reply
  • manisha on 21 May, 2011 16:19:18 PM
    nishaji its a very good recipe. kya bharwa paneer koft bhi microwave main bana sakte hain instead of deep frying it.
    Reply
  • shobhika srivastava on 21 May, 2011 17:09:45 PM
    kya hum ararot ki jagah corn flour ka use kar sakte hai?
    Reply
  • anita chauhan on 22 May, 2011 10:02:24 AM
    nishaji namste, paneer kofta, banana bread ka web page save nahi ho raha hai, baki sari recipes save ho gaee hai. pls koi samadhan batai. main internet exeplorer 9, bing use kar rahi hu.
    Reply
  • sonam on 22 May, 2011 14:26:50 PM
    hi nisha plz tell me how to make vegetable kabab....plz bataiye kisi bhi vegaetable k jaise kathal..ya kaddu...plz plzzzzzzz batadiye
    Reply
  • asha tekchandani on 23 May, 2011 11:20:28 AM
    Nishaji,
    Thanks for such a nice recipe.
    Please tell me ki ararot ya maida 1-2 teaspoon hai ya tablespoon ?
    thanks

    निशा: आशा, अरारोट 1-2 टेबल स्पून है.
    Reply
  • NEHA BHATNAGAR on 29 May, 2011 08:19:09 AM
    Nisha Ji
    mere pass microwave solo model hai.mein isme kya sabhi recepi bana sakti hoon.

    निशा: नेहा, आप सोलो में माइक्रोवेव की सारी सब्जियां बना सकतीं हैं. जो स्वाद और रंग में सामान्य केक मफिन आदि से थोड़ा अलग होते हैं
    Reply
  • mehak on 01 June, 2011 18:59:43 PM
    hey.. plz tel me the way how to make eggless cake in cooker and also how to make white sauce pasta.

    निशा; महक, बेकिंग कालम में केक रैसिपी देख सकती हैं, चौकलेट केक कुकर में कैसे बनायें पहले से दिया गया है.
    Reply
  • surbhi on 06 August, 2011 15:26:01 PM
    it was awesome
    Reply
  • swavi omer on 26 November, 2011 14:44:06 PM
    awesum dish .....
    thanx mam
    Reply
  • neha on 21 December, 2011 16:49:29 PM
    Ma'am aap malai methi ki recipe bhi share kijiye pls..
    Reply
  • Poonam on 25 March, 2012 18:52:50 PM
    Soooooooooooo yummy recipe, plz nisha ji ye bhi bataeye ki gas me kaise banaye, q ki mere pass micro-wave ni hai. plz reply soon nisha ji.

    निशा: पूनम, गैस पर बनी पनीर कोफ्ता करी वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर पनीर कोफ्ता करी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
    Reply
  • sneha on 17 April, 2012 14:13:38 PM
    mam, thanx for the delicious microwave panner kofta recipe. and plz share also malai kofta recipe
    Reply
  • sneha on 17 April, 2012 14:13:44 PM
    mam, thanx for the delicious microwave panner kofta recipe. and plz share also malai kofta recipe.
    निशा: स्नेहा, इन्हैं मलाई कोफ्ता भी कहा जाता है.

    Reply
  • Poonam on 07 May, 2012 23:29:34 PM
    its very nice recipe.but on which temperature i cook the curry.Plz write down this.

    thax mam.
    निशा: पूनम, इसे माइक्रोवेव के अधिकतम तापमान पर कुक करनी है.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad