बनाना ब्रेड - Banana Bread Recipe

बनाना ब्रेड केक की तरह ही स्वादिष्ट और मुलायम होती है, बनाने का तरीका भी केक की तरह से है, बस आवश्यकता है पके हुये केलों की. जब भी घर में केले ज्यादा पक जाय तब आप ये स्वादिष्ट बनाना ब्रेड बना डालिये, आइये बनाना ब्रेड बनाना (banana bread recipe eggless) शुरू करते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for banana bread
- मैदा - 2 कप (200 ग्राम)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 पिंच (यदि आप चाहें)
- बनाना - ज्यादा पके हुये 2
- मक्खन - 1/3 कप (60 ग्राम)
- चीनी - 2/3 कप (125 ग्राम)
विधि - How to make Banana Bread
मैदा में बेकिंग पाउडर और नमक डाल कर छान लीजिये.
किसी बड़े प्याले में पके केले छील कर डालिये और अच्छी तरह एकदम चिकना होने तक मैस कर लीजिये.
मैस्ड बनाना में मक्खन और चीनी डालकर घोलिये, सारी चीजे अच्छी तरह मिल जाने के बाद, बेकिंग पाउडर मिक्स मैदा को, बनाना मिश्रण में मिलाइये, मैदा के अच्छी तरह मिल जाने तक एक ही ओर घोलिये. यदि मिश्रण अधिक सूखा लग रहा तो तो आप उसमें 2 - 3 टेबल स्पून दूध डाल सकते हैं.

बेकिंग के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये, बर्तन में को मक्खन लगाकर चिकना कीजिये, थोड़ी सी सूखी मैदा चिकने बर्तन पर छिड़किये और बर्तन को हिला कर मैदा की कोटिग कीजिये, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से बाहर निकाल दीजिये.
ग्रीज की हुई ट्रे में बनाना मिक्स डालिये, एक जैसा फैलाइये.

ओवन को 180 सेग्रे (180 Celsius or 350 Fahrenheit) पर पहले से गरम कीजिये, बर्तन को ओवन में रखकर, 180 सेग्रे. पर 30 मिनिट के लिये बेक कीजिये, समय समाप्त होने के बाद, ब्रेड को चैक कीजिये, अब ओवन को 10 मिनिट के लिये सैट करके फिर से ब्रेड को बेक होने दीजिये, अगर ब्रेड ऊपर से ब्राउन नहीं है तो ब्रेड को 5-10 मिनिट के लिये इसी तापमान पर और बेक कीजिये.
बनाना ब्रेड बेक हो चुकी है, बनाना ब्रेड के बर्तन को ओवन से निकालिये, ब्रेड को ठंडा कीजिये और ब्रेड को बर्तन से निकाल कर 1 सेमी. पतले स्लाइसेज काट लीजिये.
बनाना ब्रेड (Banana Bread) तैयार हैं, ताजा ताजा बनाना ब्रेड आप बच्चों को अभी दीजिये. बचे हुये ब्रेड फ्रिज में रखकर 3 दिन तक खाये जा सकते हैं.
सावधानियां:
- ब्रेड का मिश्रण बनने के बाद, मिश्रण को तुरन्त बेक करने रखिये, तैयार मिश्रण को ज्यादा देर रखे रहने दें और बाद में बेक करे तो ब्रेड स्पंजी नहीं बनेंगी.
- बेकिंग पाउडर कम होने पर भी और बेकिंग पाउडर ज्यादा होने पर ब्रेड अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 52:
निशा: मनीषा, आपके पास यदि केक या ब्रेड का टिन जो भी है उसी में बनाईये.
Banana Bred ko cake ki tarah kya pressure cooker mein bana sakata ha. i wait ur reply
निशा: अवश्य बना सकते हैं
kya hum ise microwave mein bana sakte hai
निशा: अवश्य बनाया जा सकता है लेकिन उस सामान्य माइक्रोवेव में इसका स्वाद और रंग थोड़ा अलग होगा और इसे कुक भी बहुत ही कम समय के लिये करना पडेगा.
maza aa gaya
निशा: लक्ष्मीकांत जी, अपनी पसन्दीदा खाने के साथ एसा होता है.
निशा: प्राची, आप इसे कुकर में बना सकती हैं, तरीका जानने के लिये सर्च बटन पर चौकलेट केक कुकर में बनाइये लिखें और इस रैसिपी की तरह से ही आप बनाना ब्रेड कुकर में बना लें.
निशा: अम्रिता, आप मैस करने के बाद 3-4 बूंद वनीला एसेन्स की डाल दीजिये.
निशा: प्राची, मुझे पेठा बनाने की रैसिपी लिखनी है.
Maine kal shaam ko hi try ki bahut achchhi lagi. esse achchhi bread maine aaj tak nhi khaayi. ab tau ghar par hi banaya karungi.
Thanx
निशा: मनीषा, बनाना ब्रेड को एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रिज में रखें वे मुलायम रहेंगी, ओवन का तापमान ज्यादा हो या बनाना ब्रेड मात्रा में कम हो तब वह जल्दी बेक हो जाता है.
निशा: मनीषा, कुछ चेन्जस तो होंगे, ओवन का फर्क हो सकता है, इतने साइज का केक भी 40 मिनिट में बेक होता, बर्तन से कोई फर्क नहीं पड़ता.
निशा: सोनू, सर्च बटन पर माइक्रोवेव लिख कर माइक्रोवेव के बारे में पढ़ सकते हैं, इसी वेवसाइट पर बहुत अच्छा लेख दिया है. ओवन बेकिंग के लिये स्तेमाल किया जाता है.
निशा: सोनू, ओवन में ये सारी चीजें बन जाती है. माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन मोड भी इन सभी चीजों के लिये अच्छा रहता है.
I just wanted to know can we use atta(wheat flour) instead of maida for this recipe and if we make it in pressure cooker how much time will it take (40 minutes or less as for cake it is )
निशा: मंजू, गेहूं के आटे से ब्रेड बनाई जा सकती है, कुकर में केक की तरह से ब्रेड बनानी है और समय भी केक के बराबर ही लगता है.
निशा: पिंकी, बनाना ब्रेड को इसी तरह बनाते हैं और वह अच्छी स्पंजी बनती है.
kya mein banana bread me butter ki jagh par ghee dal sakti hu
निशा: रश्मि, आप घी भी डाल कर बनाना ब्रेड बना सकती हैं.
निशा: ऊषा, आप बनाना ब्रेड को बिलकुल केक की तरह ही पेशर कुकर में बना सकती हैं.
निशा: जी नहीं.
निशा: पारुल, नान स्टिक तवा पर बनाना ब्रेड नहीं बनाई जा सकती है.
निशा: सरिता, डाला जा सकता है लेकिन बेकिंग सोडा, आधा छोटी चम्मच से भी कम डालिये.
निशा: शिखा, जी अवश्य.
THANKYOU SOOOOOOOOOOOOOOOO MUCH.....
निशा: वीनू, आप सर्च बटन पर इमली की मीठी चटनी लिखकर देख सकती हैं, वेवसाइट पर दी हुई है.
I tried banana bread in a pressure cooker like a chocolate cake, bt woh bilkul bhi achchi nahi bani, na to woh fooli aur cake k liye to 40 mins bake karna hota hai, isme lagbhag 1 ghante rakha but fir bhi woh bake na hokar kachchi hi thi....but neeche se hi bake hui....ma'am plz tell, what can be the reason for this, mai kal fir try karna chahti hun....pehli baar mei cake n baalushahi to bahot achchi ban gayi but yeh nahi...plz reply soon.... tc...
निशा: नेहा, ये केक की तरह कुकर में बनाई जा सकती है. बनाना ब्रेड न फूलने का कारण, बेकिंग पाउडर भी हो सकता है,आप नीचे दी गई सावधानियां भी देख लें, आप बनाना ब्रेड भी अच्छी बना लेंगी.
निशा: रिया, बनाई जा सकती हैं.
निशा: मनीषा, जी मैं सारे वीडियो बनाऊंगी, आप इस बाटर से मफिन्स भी बना सकती हैं.
निशा: रेनू, बनाना ब्रेड को 4 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये, ग्रिल नहीं करना है.
निशा: अर्पिता, बनाना ब्रेड को कन्वेक्सन मोड पर इसी तापमान पर बना लीजिये.
pethe ya papita se bnti hai plz plz shikha de.
निशा: ऊषा, आप अपने घर के किसी बर्तन में जिसका बेस समतल हो बनाना ब्रेड बना सकती हैं.
AAP BAHUT ACH SE KUCH BHI BANA BATATI H..THNX FOR IT..
AND Q. HAIN:- PESTRY KA CEARM KAISE TAIYAR KIYA JATA H...ICE-SUGAR AND BATTER O THIK H AAP THORA WISHTA ME BATAYE JAISE AAP BATATI H AKI HAME BAZAR SE NA LANA PARE...
THANK'S AND GOOD DAY DEAR MAM....
निशा: उमा, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: मीनाक्षी, किसी भी मैटल का बर्तन केक बनाने के लिये लिया जा सकता है.
निशा: स्वेता, जी हां बिलकुल केक की तरह बनाना ब्रेड को कुकर में बनाया जा सकता है.
Kya aap humein koi wheat-based ya koi aur aata (jaise nachni, sooji) jisme maida na ho aisi, bread banana sikha sakte hain?
निशा: दीपा, मैं गेहूं के आटे से ब्रेड बनाना लिखने की कोशिश करूंगी.