माइक्रोवेव में पालक पनीर - Palak Paneer Recipe in Microwave

माइक्रोवेव में पकी हुई सब्जियों के कलर और स्वाद एकदम नेचुरल ही रहते हैं, स्वाद और कलर के साथ उनकी पौष्टिकता भी बनी रहती है. माइक्रोवेव में बड़ी आसानी से और कम समय में स्वादिष्ट पालक पनीर बन जाता है. आइये माइक्रोवेव में पालक पनीर बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Paneer in Microwave
- पालक - 500 ग्राम
- पनीर - 200 ग्राम
- टमाटर - 3-4
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - आधा इंच का टुकड़ा
- तेल - 2 टेबल स्पून
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- क्रीम या मलाई - 2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- चीनी - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार (2/3 छोटी चम्मच)
विधि - How to make Palak Paneer in Microwave
पालक के पत्ते को डंडिया हटा कर साफ कर लीजिये, किसी बड़े बर्तन में पानी भर कर 2 बार धो लीजिये.
टमाटर,को धोइये, बड़े टुकड़े में काट लीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, और अदरक छील कर, बड़े टुकड़ों में काट कर, बारीक मसाला पीस कर किसी प्याले में निकाल कर रख लीजिये.
पनीर के चौकोर टुकड़े कर, हल्का सा नमक छिड़क कर मिला कर रख लीजिये.
पालक के धुले पत्ते को माइक्रोवेव सेफ प्याले में डालिये और ढककर, माइक्रोवेव में रख दीजिये, अधिकतम तापमान पर 4 मिनिट के लिये माइक्रोवेव कीजिये.

समय समाप्त होने के बाद प्याले को माइक्रोवेव से बाहर निकालिये, ढक्कन खोलिये और पालक को ठंडा होने दीजिये. पालक ठंडा होने के बाद बारीक पीस लीजिये.
माइक्रोवेव सेफ प्याले में तेल डालकर, जीरा, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये और प्याले को बिना ढक्कन लगाये 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव कीजिये.
समय समाप्त होने के बाद प्याले को बाहर निकालिये, टमाटर का पिसा हुआ मसाला डालिये और ढककर कर, 3 मिनिट के लिये माइक्रोवेव कीजिये.

समय समाप्त होने पर प्याले को फिर से बाहर निकालिये, ढक्कन हटाइये, टमाटर मसाले में पिसा हुआ पालक, क्रीम, पनीर के टुकड़े, नमक, चीनी और गरम मसाला डालकर मिलाइये और ढककर प्याले को 3 मिनिट मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये.

पालक पनीर तैयार है, पालक पनीर को क्रीम डालकर सजाइये. गरमा गरम पालक पनीर की सब्जी चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 21:
निशा: धन्यवाद मनीषा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: रुपाली, क्रीम को पिसे पालक के साथ ही डालकर मिला दीजिये.
निशा: आप हैडर में रेसीपी का नाम लिखकर रेसीपी खोज सकती हैं प्रिया सामान्य तरीके से पालक पनीर की रेसीपी निम्न है
How to make Palak Paneer Curry
निशा: रानी, माइक्रोवेव कुक एंड सर्व बर्तनों के ढक्कन एकदम एयरटाइट फिट नहीं होते इसलिये आप डिशेज ढककर अवश्य पका सकतीं है. मैंने भी इन्हें ढककर ही कुक किया है.
माइक्रोवेव में सीलबन्द लिक्विड की कैन या एयरटाइट डिब्बों में नहीं पकाना चाहिये.
why you add it in the reciepy?
निशा: रश्मि, चीनी भी स्वाद बढ़ाने के लिये है, यदि आप नहीं पसन्द करती तब आप बिना चीनी डाले भी पालक पनीर बना सकती हैं.
ye recipe kaun se mode mein banani hai..(grill,convection or simple)
mere paaas microwave hai but i don't know how 2 use it
निशा: बबिता, ये तो माइक्रोवेव पर ही बनी है.
Maine kal naan aur mixed veg curry banaya tha... bahut hee swadist bane thay... sab toh ungliya chatte reh gaye.... thanks Nisha ji...
meri aapse gujarish hai ki kya aap non-veg dish bhi upload kar sakti hai..?
निशा: सिम्पी, माइक्रोवेव सेफ प्याले बाजार में अलग मिलते हैं.
निशा: बलबिन्दर, कांच के बर्तन बेचने वाले दुकान पर मिल जाते हैं.
निशा: हितेश, पालक पनीर में कसूरी मेथी का स्वाद अच्छा आयेगा.
i liked yor recipe, actually i m in dubai and utilizing yor recipe very much, i use them every day and now i can say that i m a good cook bcoz of u. thanks for yor dedication
निशा: संध्या, हमने सब्जी, दाले सभी कम समय में ही तैयार की हैं, आजकल हम सभी के पास समय की कमी हैं.
Thanks for this easy recipe.
निशा: पालक को उबालते समय 1 पिंच बेकिंग सोडा डाल दें तो कलर नहीं बदलता.