सुखाये आलू के चिप्स – Potato Chips Recipe – Aloo Chips Recipe


आलू के चिप्स कई तरह से बनाये जाते हैं. कच्चे आलू के एकदम पतले चिप्स काटकर आलू चिप्स या आलू क्रिस्प (Potato Chips Recipe - Potato Crisp) और आलू के चिप्स काटकर उबाल कर सुखाये हुये आलू के चिप्स (Dried Potato Chips). सुखाये हुये चिप्स को आप आलू के मौसम में बनाकर रख लीजिये और फिर जब जी चाहे तल कर खाईये.

आलू के चिप्स सुखाकर बनाने के लिये बड़े आकार का चिकनी स्किन वाला देशी आलू लीजिये, इन आलू से बनाये गये चिप्स अधिक स्वादिष्ट बनते हैं,

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Cips

  • आलू - 2 या 3 किग्रा.

विधि - How to make Potato Chips

आलू को धोइये, छीलिये, चिप्स कटर से या फूड प्रोसेसर से चिप्स काट लीजिये, ये चिप्स अधिक पतले न कटे हों. कटे आलू चिप्स पानी में डुबा कर रखिये.

किसी भगोने में इतना पानी लीजिये कि उसमें कटे हुये चिप्स पूरी तरह से डूब सके. पानी को गरम करने गैस पर रखिये, पानी में उबाल आने पर, पानी में डूबे चिप्स निकाल कर उबलते पानी में डालिये, पानी में फिर से उबाल आने के बाद, मीडियम आग पर 5-6 मिनिट तक चिप्स को उबलने दीजिये या चिप्स के हल्के मुलायम होने तक उबालिये. आग बन्द कर दीजिये.

चिप्स को छलनी में डालकर, पानी हटा दीजिये, आपके आलू के चिप्स सुखाये जाने के लिये तैयार हैं.

चिप्स सुखाने के लिये कोई भी पुरानी धुली चादर स्तेमाल कर सकते है या बड़ा पोलिथिन भी ले सकते हैं. चादर को बिछा लीजिये और उबले हुये चिप्स को एक एक उठाकर, बिछी हुई चादर पर लगाते जाइये, सारे चिप्स चादर पर बिछा कर धूप में सुखाइये.

एक दिन की धुप में ये चिप्स इतने सूख जाते हैं कि इन्हैं इकठ्ठे करके चादर में लपेट कर रख सकते हैं. दूसरे दिन फिर से ये चिप्स चादर पर फैला कर सुखाने रख दीजिये. आलू के चिप्स सूख कर तैयार हो गये हैं आप इन्हैं किसी बन्द कन्टेनर में भर कर रख दीजिये.

सूखे आलू के चिप्स आप जब चाहें निकालें और तल कर खायें.

चिप्स तलिये - How to fry Potato Chips
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर थोड़े से चिप्स गरम तेल में डालिये, चिप्स तलने के लिये आग धीमी ही रखें, कलछी से चिप्स को घुमाइये, चिप्स तल कर भूरे हो गये हैं, कढ़ाई से तले चिप्स प्लेट में निकाल कर रखिये, दूसरे चिप्स डालिये और तलिये, इसी तरह जितने चिप्स चाहें तलना चाहें उतने तल लीजिये और नमक, या नमक और थोड़ी सी लाल मिर्च, या नमक और थोड़ी सी काली मिर्च मिलाकर खाने के लिये तैयार कर लीजिये. तुरन्त तले हुये आलू के चिप्स खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. आलू के चिप्स के साथ पीने के लिये चाय या काफी या ठंडा पेय जो भी आप चाहें बना लीजिये.

व्रत में खाने के लिये आलू के चिप्स तल कर, लाहोरी नमक और थोड़ी सी काली मिर्च डालकर प्रयोग में लाइये.

सुझाव
आप आलू के चिप्स काटकर सुखाने के बजाय आलू को उबालकर चिप्स काटकर भी सुखा सकते हैं. इसके लिये आलू को बस इतना उबालिये कि यह एकदम मुलायम न हों बल्कि हल्के से सख्त रहें. आलू को उबालने के बाद दो घंटे के लिये रख दीजिये और फिर चिप्स काट कर सुखा लीजिये.

सावधानियां

  • आलू के चिप्स उबालते समय ध्यान रखें कि वे ज्यादा न उबल जायें नहीं तो वे सारे चिप्स टूट जायेंगे.
  • आलू के चिप्स कच्चे न रह जायें नहीं तो वे सूखने पर काले हो जायेंगे.
  • आलू के चिप्स अच्छी तरह से सुखा कर ही रखे नहीं तो उनमें फंगस लग कर खराब हो जायेंगे. बारिश के मौसम के जाने के बाद चिप्स को एक बार धूप में रख दें तो इनकी सैल्फ लाइफ और भी बढ जाती है.
recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 19:

  • sarita on 14 May, 2011 20:55:11 PM
    thanking you very much mam ,thanks , mam hamare pass vatee maker hai please tell some easy and different reciepe jo ki mai esame bana saku.
    Reply
  • Mamta on 14 May, 2011 21:18:46 PM
    Thanks Nisha Didi. Good Night
    Reply
  • sunita on 14 May, 2011 23:36:11 PM
    wow thanks this is really traditional recipe
    Reply
  • Mamta on 15 May, 2011 11:55:37 AM
    Good Morning Di,
    Kya chips kale nahi ho jayengi. Hamare ghar me meri mummy aloo boiled karte hue isme thodi si fitkari dalti hai.
    (2) Didi, Jo bazar me uncle POTATO CHIPS TOMATO FLAVOUR potato chips tomato flavour me milte hai woh kaise bante hai. kyunki mere nephew ko woh bahut pasand hai. or main uske likye banana chahti hoon. Pleazzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz help me.

    निशा: ममता, कलर और अच्छा करने के लिये फिटकिरी डाली जाती है, अगर चिप्स कच्चे नहीं रह गये हैं तो वे काले नहीं होंगे. टमैटो फ्लेवर के लिये, चिप्स में टमेटो पाउडर डालते हैं.
    Reply
  • shweta on 15 May, 2011 20:46:00 PM
    nice recipie.... vaise hum microwave me bhi to potato chips bna skte he......
    Reply
  • Mamta on 16 May, 2011 21:22:31 PM
    Nisha Ji, tomato powder dal kar kaise banate hai. Please tell me.

    निशा: ममता, टमाटर पाउडर को आलू में अन्य मसाले के साथ मिला कर आप टमाटर का फ्लेवर ला सकते हैं. लेकिन बाजार में अभी टमाटर पाउडर कम उपलब्ध है. मैगी ने कुछ फ्लेवर निकाले हैं और शायद जल्दी ही हमें इस तरह के फ्लेवर के मसाले मिल पायेंगे.
    Reply
  • REETA on 25 May, 2011 16:24:56 PM
    Hai Nisha Ji how are u.nisha ji aap daal ka papad jo ki market mein milta ha uski kb banakar khilaogi. aapki reply ka wait karungi.

    निशा:
    रीता, आपके लिये पापड़ की रैसिपी मुझे लिखनी है.
    Reply
  • madhusanghi on 13 June, 2011 16:33:45 PM
    aap ki recipes dekh kar maine potato chips banae . first time thik bane. jab deemi aanch per tele to white hi rehe thik rehe. phir doobara 2 bar bane to deemi aanch per talti hu jale jale se bante hai, jayeda sike legte hai. khane main thik nahi hai . kiya karu aap bate. aaloo bhi chikna liya tha .do bar aalo change kar ke baney dono bar telne per brown ho jayte hai. sukhe hue white hai. kiya karu .please muje guide kare.
    with regards
    madhu

    निशा: मधु, आलू का फरक से भी एसा हो सकता है, लेकिन आप इस बार चिप्स बनायें तब चिप्स काट कर जिस पानी में आप डालेंगी उस पानी में एक मूंगफली के दाने के बराबर फिटकिरी घोल दे,कटे चिप्स उस पानी में 3-4 घंटे तक पड़े रहने दें, पानी से चिप्स निकालिये और एक बार धोइये, उबलते पानी में डाल कर सेम तरीके से बना लीजिये, मधु चिप्स तल कर अपने अनुभव अवश्य बताइये.
    Reply
  • jyoti on 28 June, 2011 13:59:51 PM
    hi nisha ji.....m jyoti sab se pehle thankyou k aap itne achi achi recipies batati h....& plz mujhe bataye k electric steam rice cooker (Next Company Make) kaise use kete hai.....?agar aap mujhe written ans k sath video b dengi to mujhe ache se clear ho jayga.....!!!!! & mai first time apko question likh rahi hu so i don't know k answer kaha se read kiya jayga.....plz help me out......& once again thx for delicious recipies.....:-)

    निशा: ज्योति, कुकर में पर्याप्त पानी भर दिया जाता है, उसके अन्दर रखी जाली में चावल धो कर डाले जाते हैं, फोटो के लिये मेरे पास ये कुकर नहीं है.
    Reply
  • saroj on 24 August, 2011 21:24:11 PM
    u r great NISHA G
    Reply
  • navnish sharma on 02 September, 2011 14:49:11 PM
    hello mam..... very good & easy recipe........ thanks ..... i will try it...
    Reply
  • Vidhu aggarwal on 27 September, 2011 00:41:45 AM
    Nisha Ji this is very nice receipe..can u also tell me the receipe of chawal ki kureri...waiting for ur reply..

    निशा: विधु, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
    Reply
  • swamita verma on 05 November, 2011 18:11:47 PM
    Di mujhe gwarphalli ki shabji banane nahin aati plz...mujhe ishko banane ki vidhi hindi me bataiye.
    निशा: स्वामिता, ग्वार फली की सब्जी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर ग्वार फली की सब्जी लिखकर रैसिपी पड़ सकती हैं.
    Reply
  • kusum on 06 December, 2011 18:09:04 PM
    nisha ji yeh patato chips lays jase nahi hote plz bataye ki lays jaisa taste pane k liye kya krna padega.
    Reply
  • SONU RASINA on 02 February, 2012 01:03:29 AM
    Nisha ji:- Gar me mami ne bnae thea kache rahe to b kale pd jate h or pak jaye to b

    Agar NISA JI jese lez ke chips hote h wese bnane ho to kya krna hoga.

    निशा: सोनू, आलू कच्चे तो रहने नहीं चाहिये और ज्यादा उबले भी नहीं, ये ध्यान तो रखना ही होगा, चिप्स घर पर अच्छे बन जाते हैं.
    Reply
  • gungun jain on 15 March, 2012 20:11:35 PM
    this chips make tasty but my children not like them can you tell me how can i make chips like lays or any other company
    Reply
  • manju on 16 March, 2012 07:45:18 AM
    hello mam,mujhe aloo ke finger chips ki recipe bataye.
    निशा: मंजू, फिन्गर चिप्स की रेसीपी का लिंक निम्न है
    How to make Finger Chips
    Reply
  • rina patel on 31 March, 2012 13:00:22 PM
    achi receipe he badiya nishaji
    Reply
  • Ravi jat on 20 April, 2012 12:25:44 PM
    nice recipr's
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad