दाल चावल के परांठे - Dal Chawal Paratha

दाल चावल के परांठे किसी भी दाल से बनाये जा सकते हैं जैसे अरहर, मूंग, मसूर, चना या उरद दाल. आपके फ्रिज कोई भी दाल और चावल बचे हुये हों तो इनसे धीमी आग पर सेके हुये गरमा गरम खस्ता दाल चावल के परांठे बनाईये. सभी को बहुत पसंद आयेंगे.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal Chawal Parantha
- दाल - 1 कटोरी
- चावल - 1 कटोरी
- गेहूं का आटा - 2 कटोरी
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- तेल या घी - परांठे बनाने के लिये
विधि - How to cook Dal Chawal Parantha
आटा छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, नमक, जीरा और 1 छोटी चम्मच तेल डालिये, दाल और चावल डालकर मिलाइये, आवश्यक्तानुसार पानी डालकर परांठे के लिये आटा गूथ लीजिये. आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. 20 मिनिट बाद आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये. परांठे बनाने के लिये दाल चावल का आटा तैयार है.

तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये, आटे से थोड़ा आटा तोड़िये, गोल करके लोई बनाइये, लोई को सूखे आटे में लपेटिये और चकले पर रखिये, बेलन की सहायता से 3 इंच की गोल बेल लीजिये, बेले गये परांठे पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कीजिये, परांठे को चारों ओर से उठा कर, इकठ्ठा करके गोल बन्द करके हाथ से दबा कर चपटा कीजिये.
इस तैयार गोले को आटे में लपेटिये, और 6-7 या 8 इंच के व्यास में गोल थोड़ा मोटा बेलिये, गरम तवे को तेल लगाकर चिकना कीजिये और चिकने तवे पर बेला हुआ परांठा डालिये, परांठे को दोंनो ओर तेल लगाकर, पलट पलट कर, मीडियम आग पर, ब्राउन होने और खस्ता होने तक सेकिये और तवे से उतार कर दही, अचार, चटनी या अपनी मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये.
दाल चावल का खस्ता परांठा सीधे तवे से उतार कर खाने वाले की थाली में खाने को रखें तब ये परांठे (Dal Chawal Parantha) और भी अधिक स्वादिष्ट लगते हैं.
सुझाव:
दाल चावल के परांठे आप अपनी पसन्द के अनुसार, हरी मिर्च, लाल मिर्च, हरा धनियां और अदरक इत्यादि डालकर मसाले दार बना सकते हैं.
Read this recipe in English - Dal Chawal Paratha Recipe
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 19:
निशा: प्रीति, आप सही कह रही हैं.
aap tomato chips batane wali thi woh kab khane ko milenge. maine aloo sev banaye kuch to aandhi me udd gaya jo bache aache lage. Thanks
निशा: रुचिका, अभी इस वेबसाईट में तीन तरह के पापड बनाने के तरीके दिये गये हैं
How to make Aloo ke papad
How to make Sabudana Papad
How to make Mango Papad
निशा: शिवानी, दाल और चावल आटे में मिलाकर गूंथ लीजिये.
प्लीज एक बार और रैसिपी को पढ़ लीजिये आपकी सारी प्रोव्लम दूर हो जायेगी.
निशा: मौसमी, कोई भी दाल, अरहर, उरद, मूंग, चना इत्यादि जो रात के खाने से बच गई हो सुबह उसके परांठे बनाये जा सकते हैं.
निशा: ममता, आलू के सेव को आपने अधिक तल दिया है. इसे धीमी आग पर तलिये और यह 25 से 30 सेकेंड में तल जाते हैं. इसकी रेसीपी में यह बात विशेष रूप से अंडरलाइन कर के लिखी है.
plz breakfast ke liyen kuchh bataye
thanks
निशा: रानी, जी हां हम लिखेंगे.
निशा: पूजा, बच्चों के लिये, खिचड़ी, दलिया, दोसा, चीला, भरवां परांठे, घर में बनाये गये जैम ब्रेड, जिस तरह का खाना वह पसन्द करें आप बना कर उसे खिलाइये, वेवसाइट पर बहुत सारी रैसिपी हैं.
निशा: ममता, थोड़ा सा इन्तजार और कर लीजिये, हम जल्दी ही लिखेंगे.
निशा: गरिमा, ओवन और तंदूर अलग अलग है, दोंनो के काम भी अलग अलग हैं.
Really i am thankful for such a mindblowing idea to make food in such a stylish way
it's true
AN IDEA CAN CHANGE YOUR LIFE
निशा: अनुराधा, दाल चावल आटा गुथते समय मिलाने है, ये रैसिपी में लिखा हुआ है.