भरवां पनीर कोफ्ता - Stuffed Paneer Kofta Curry - Stuffed Cheese Balls Recipe

पनीर भरवां कोफ्ता (Stuffed Paneer Koftas) आप शाम को खाने से पहले स्टार्टर के रूप में भी खा सकते हैं और भरवां पनीर कोफ्ता करी (Stuffed Cheese Balls Curry) भी बना सकते हैं. दोनों तरह से आपको यह बेहद पसंद आयेंगे.
पनीर कोफ्ते में भरने के लिये आप उबले आलू के स्थान पर उबला हुआ पालक, कद्दूकस किया हुआ फूल गोभी, छोटे छोटे टुकडे की हुई बीन्स, कद्दू कस किया हुआ बन्द गोभी या जो भी मन चाहे सब्जियां भर कर बना सकते हैं
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Paneer Koftas
कोफ्ता (Stuffed Cheese Balls) बनाने के लिये
- पनीर - 300 ग्राम
- अरारोट - 4 टेबल स्पून
- आलू - 2-3 उबले हुये
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी )
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 /2 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1 चौथाई छोटी चम्मच से कम
- तेल - कोफ्ता तलने के लिये
तरी बनाने के लिये
- टमाटर - 4 - 5 मध्यम आकार के
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबल स्पून
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- क्रीम - 100 ग्राम (1/2 कप)
- लाल मिर्च - 2 पिंच
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून ( बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Stuffed Cheese Balls Curry
कोफ्ता बनाइये - Stuffed Paneer Kofta
पनीर में अरारोट और आधा छोटी चम्मच नमक डालिये, अच्छी तरह मसल मसल कर पनीर को चिकना और मुलायम कर लीजिये.

आलू छीलिये, एकदम बारीक तोड़िये, नमक, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, धनियां पाउडर और अमचूर पाउडर डाल कर मिला कर, बारीक और आटे की तरह गूथ कर तैयार कर लीजिये.
पनीर के मिश्रण से 12- 14 गोले बराबर के बना लीजिये. आलू के मिश्रण से भी उतने ही गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.
पनीर के एक गोले को लेकर हथेली पर रखिये, चपटा कीजिये, आलू का एक गोला उठाइये और पनीर के चपटे किये गोले के ऊपर रखिये, पनीर को चारों ओर से उठाकर, आलू के गोले को बन्द करते हुये गोल कर लीजिये, इसी तरह सारे पनीर के गोले, में आलू के गोले भर कर तैयार करके प्लेट में लगा लीजिये. तैयार गोले सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये फ्रिज में रख दीजिये.

कोफ्ता तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल पर्याप्त गरम होने पर 4-5 कोफ्ता गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, निकाल कर प्लेट में रखिये, सारे कोफ्ता इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
- भरवां पनीर (Stuffed Cheese Balls) के कोफ्ते तैयार हैं. आप इन्हें स्टार्टर के रूप में परोस सकते हैं
तरी बनाइये - Gravy for Stuffed Paneer Kofta
टमाटर धोइये, बड़े टुकड़े में काट लीजिये, हरी मिर्च को डंठल तोड़ कर धो लीजिये, अदरक को छील कर धो लीजिये और टुकड़े कर लीजिये, सारी चीजें मिक्सर में डालकर बारीक मसाला पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा और हींग डालिये, जीरा हल्का ब्राउन होने पर, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालिये, मसाला हल्का सा ही भूनने पर टमाटर का पिसा मसाला और लाल मिर्च डालिये और 2 -3 मिनिट तक या टमाटर के पकने तक भूनिये, अब क्रीम डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाला के ऊपर तेल न आ जाय.
भुने मसाले में 2 कप पानी या आप तरी को जितना पतला रखना चाहते हैं उसके अनुसार पानी, नमक और गरम मसाला डालिये. तरी में उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक पकने दीजिये, तरी बन चूकी है, तरी में कोफ्ता डाल कर ढक दीजिये.
पनीर भरवां कोफ्ता सब्जी तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और हरा धनियां डाल कर सजाइये. पनीर भरवां कोफ्ते सब्जी के साथ चपाती, नान, परांठे या चावल परोसिये और खाइये.
पाउडर गरम मसाला की जगह साबुत गरम मसाला दरदरा कूट कर डालें तो ताजा कुटे गरम मसाले का स्वाद बहुत ही लाजबाब होता है.
भरवां पनीर कोफ्ता करी को आप कई तरह की ग्रेवी में बना सकते हैं. पढिये.
How to make various Gravy for Stuffed Paneer Kofta

भरवां पनीर कोफ्ता (Stuffed Cheese Balls) हरे धनिये की चटनी (Coriander Chutney) के साथ आप खाने से पहले स्टार्टर के रूप में या शाम के नाश्ते में भी परोस सकतीं है.
सुझाव
- पनीर कोफ्ते बनाने के लिये पनीर में अरारोट डाल कर, अच्छी तरह मसल मसल कर चिकना कर लीजिये.
- पनीर में अरारोट कम होने पर कोफ्ते तेल में फट सकते हैं.
- कोफ्ते तलते समय तेल पर्याप्त गरम होना चाहिये, इन्हें धीमी आग में मत तलिये. कम गरम तेल में कोफ्ते डालने से वे फटकर तेल में फट सकते हैं.
- तरी में कोफ्ता डालने के बाद तरी को उबालें नहीं ढक कर रख दीजिये, अगर अब तरी को उबालेंगे तब कोफ्ते ज्यादा मुलायम हो कर टूट सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 42:
2....icream ke liye doodh ko jayda pakana jaruri hota hai kya cornflor dal kar doodh ko gadha nahi kar sakte ....pleas jawab jarur de
निशा: ऊषा, आप मैदा मिला सकते हैं.
आइसक्रीम के दूध को कार्न फ्लोर डाल कर गाड़ा किया जा सकता है, कस्टर्ड भी डाल कर गाड़ा किया जाता है और दूध को उबाल कर गाड़ा कर लिया जाता है, मिल्क पाउडर मिला कर भी गाड़ा किया जाता है, मावा मिला कर भी गाड़ा किया जाता है, सभी के अपने अलग स्वाद है. आपके पास जो भी सामग्री हो उससे आप आइसक्रीम बनाइये और अलग अलग स्वाद लीजिये.
Kya paneer me araroot ki jagah cornflour bhi milaya ja sakta hai?
kya cornflour or araroot ek hi hota hai?
निशा: प्रीति, कार्न फ्लोर भी मिलाया जा सकता है. कार्न फ्लोर और अरारोट दोंनो स्टार्च ही हैं, लेकिन अरारोट, एरोरूट प्लान्ट से और कार्न फ्लोर, कार्न से बनाया जाता है.
निशा: नेहा, अरारोट एरोरूट प्लान्ट की रूट से बनाया हुआ स्टार्च है, जिसे बाइन्डर के रूप में या सूप इत्यादि के प्रयोग में लाया जाता है. यदि अरारोट उपलब्ध न हो तो इसकी जगह कार्नस्टार्च भी प्रयोग कर सकते हैं
kya cream ki jagah malai se bani iceream ke taste me farq hota hai plz. btaye
aur custard ki recipee bhi btaye plz.
regards
ruchi
di, kya hum isme arraroot ki jagah besan use kar sakte hai. or besan or cornflour ki matra kitni rakhni hai. Thanks,
निशा; ममता, कार्न फ्लोर या मैदा ये भी 300 ग्राम पनीर में 3 बड़े चम्मच ले लीजिये.
Thanks a lot for this recipe. I cooked this kofta yesterday dinner with grated cauliflower filling. It turned supereb. Seriously you are a great chef.
Keep posting these recipes.
Your falooda recipe is also great, i will try this as soon as i get some time.
with regards
Shina
Will wait for your answer before I try this recipe.
Thanks a ton!
Rekha
निशा: रेखा, पालक को साफ करके, धो कर, बारीक काट कर, कढाई में 1 छोटी चम्मच तेल, मसाले के साथ नरम होने और पानी जलने तक पका लीजिये, ठंडा होने पर गोल कर लीजिये, अगर न हो तो एक उबला आलू बारीक करके मिला लीजिये, पालक के रोल बन जायेगे. कोफ्ते बनाइये और बताइये कि कैसे बने.
निशा: निति, क्रीम का डिब्बा खुलने के बाद वह मुश्किल से फ्रिज में 4 - 5 तक ही चल पाता है, बन्द डिब्बा की लाइफ काफी होती है, क्रीम के डिब्बे पर लिखी होती है.
mujhe apki ye site bahut acchi lagi aur mai ab daily ek ek recipe bana rahi hu kafi accha ban raha hai...kya aap bata sakte hai ki cookies ko bina oven me bana sakte hai kya..
निशा: आशा, आप इसे कुकर मैं बिलकुल केक की तरीके से बना सकती हैं.
mujhe apki ye site bahut acchi lagi aur mai ab daily ek ek recipe bana rahi hu kafi accha ban raha hai...kya aap bata sakte hai ki cookies ko bina oven me bana sakte hai kya......
निशा: मोनिका, मैदा भी प्रयोग कर सकते हैं.
निशा: सुनीता, जी हां आप इंगलिश में भी ये रैसिपी पढ़ सकते हैं, थोड़ा सा इंतजार, अभी वेवसाइट प्रोसेस में हैं.
निशा: अनु, कार्न फ्लोर, मक्का का रिफाइन्ड फ्लोर है.
NISHA G MUJHE VEG GRAVY MANCHURION KI RECIPI CHAHIYE WO B HINDI MAIN.PLS MUJHE BTAIYEGA AAP Y KAISE BNTA HAI.
M WAITING
निशा: निक्की, ग्रेवी को आप काजू से या अपने स्वाद के अनुसार बहुत सारी चीजों से बना सकते हैं, इसके लिये सर्च बटन पर विभिन्न तरीज आर्टीकल लिखकर सर्च करें और पढ़े.
निशा: अभिलाशा, कर सकते हैं, दोंनो ही स्टार्च हैं.
.
निशा: चित्रा, अरारोट या मैदा भी डाला जा सकता है.
Thank you!!!!
Once again Happy New Year to you!!!
निशा: नेहा, आपको भी नये साल की शुभकामनायें. आप घर के पनीर से स्टफ्ड पनीर बना सकती हैं.
निशा: दर्शना, अरारोट कार्न स्टार्च जैसा होता है और आमतौर पर यह एशियन स्टोर्स या किराना दुकान पर मिल जाता है. यदि न मिले तो इसकी जगह कार्न स्टार्च भी प्रयोग किया जा सकता है.
निशा: अन्जू, ये कार्न का स्टार्च है, जो बाइन्डर का काम करता है, किराना स्टोर पर ये आसानी से मिल जाता है.
I learn lot from you... mane parso 1st tym icecream banae... will try to make more on weekends.
Thanks
God bless
"wish you the best"
-Rajeev Sharma
IT Manager, Bareilly
निशा: राजीव, धन्यवाद.
Thank you for your Recipe.Maine Stuffed Paneer Kofta Try Kara Par mera paneer itna soft nahi hua to maine yeh recipe ulti kar di yani kofte ke andar paneer or bahar aloo. Mere Kuch Kofte fat gaye kyon. Pls reply.
निशा: मीनाक्षी, ठंडे तेल में कोफ्ते तलने से या आलू में आपने अरारोट या कार्न फ्लोर यानि कि बाइन्डर का प्रयोग कम किया हो, तो कोफ्ते फट सकते हैं.
निशा: अम्रिता, कार्न फ्लोर या मैदा भी डाल सकते हैं.
meri shadi kuch din pahle hui hai.mai UK me rahti hoon,mujhe jyada khana banana nahi ata tha lekin aapki site se recipe dekha kar kai dish try kar chuki hoon.sabko bahut pasand aati hai :)..aaj panner recipe try karoongi..Thanks for a wonderful site.
filling ke leya dry fruits bhe use kar sakta hai?
निशा: पिंकी, पनीर में अपने मनपसन्द के ड्राई फ्रूट डाल सकते हैं.
निशा: पूजा, 1 प्याज और 3-4 लहसन की कली को बारीक काट कर, जीरा भुनने के बाद डालिये और हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारे मसाले इसी प्रकार क्रम से डालकर सब्जी बनाइये, धन्यबाद.
निशा: पूजा, आप बनाइये इस तरह भी कोफ्ता अच्छे बनेंगे.