आलू के सेव - Potato Sev Recipe

आलू के सेव दो तरह से बनाये जाते हैं. उबले हुये आलू को कद्दूकस करके सुखा कर बनाये आलू के सेव (Potato Sev) और उबले हुये आलू में बेसन मिला कर तल कर बने आलू भुजिया (Aloo Bhujiya) सेव.
उबले आलू कद्दूकस कर के बनाये सेव आलू के मौसम बनाकर आसानी से स्टोर कीजिये और जब भी मन चाहे कुछ मिनटों में तल कर खाईये.
आवश्यक सामग्री Ingredients for aloo sev recipe
- आलू - 3-4 या आप जितने चाहें.
विधि - How to make Potato Sev
आलू के सेव बनाने के लिये आलू पका हुआ चिकनी स्किन का और बड़े आकार का लेना चाहिये.
आलू को धोइये, कुकर में डालिये, एक गिलास पानी के साथ उबालने के लिये रख दीजिये, एक सीटी आने के बाद, 1 - 2 मिनिट धीमी गैस पर आलू उबालिये. उबले हुये आलू कुछ कड़क ही हों लेकिन कच्चे भी न हों, नहीं तो सेव काले हो जायेंगे, आलू के ज्यादा पकने पर, सेव बनाना मुश्किल हो जाता है.
कुकर खोलिये, आलू निकालिये, ठंडा होने पर आलू को छील लीजिये.
3-4 थालियों में थोड़ा तेल लगाकर चिकना कीजिये या किसी बड़े पोलिथिन सीट को किसी कपड़े पर बिछा कर चिकना कर लीजिये.
कद्दू कस लीजिये, कद्दूकस को थाली या पोलिथिन सीट पर रखिये और छिले आलू को कद्दूकस के ऊपर रखिये, कस कर सेव बनाइये, कद्दूकस को वायें हाथ में पकड़िये और सीधे हाथ से आलू को पकड़ कर कसिये, हाथ की पोजीसन को हटाकर बदलते रहिये और आलू को कद्दूकस करते जाइये, आलू के सेव एक जगह इकठ्ठे नहीं हों, वह अलग अलग गिरने चाहिये. इसी तरह जितने भी आलू हों, सारे आलू को कद्दूकस करके सेव वना लीजिये.

एक दिन की धूप में ही ये सेव काफी हद तक सूख जाते हैं, आलू के सेव को इकठ्ठा कर लीजिये, इन सेव को फिर से धूप में रखकर दूसरे दिन की धूप और लगा दीजिये.
आलू के सेव बन कर,सूख कर तैयार हैं, इन्है आप किसी भी डिब्बे में भर कर 6 माह तक रख सकते हैं. जब भी आपको आलू के सेव खाने हों, कन्टेनर से सेव निकालिये, कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल का तापमान ज्यादा गरम न हो, आलू के सेव आधा मिनिट से भी कम समय में तल जाते हैं, गरम तेल में आलू के सूखे सेव डालिये, कलछी से घुमाते हुये, सेव के सफेद होकर फूलने तक, तल कर निकाल लीजिये. आप सारे जितने चाहें उतने सेव तल कर प्लेट या थाली में इसी प्रकार तल कर रख लीजिये.

तले सेव पर चाट मसाला या नमक और थोड़ी सी लालमिर्च या नमक और थोड़ी सी काली मिर्च डाल कर मिलाइये. आलू के कुरकुरे सेव खाने के लिये तैयार हैं. आलू के तले हुये सेव के साथ गरमा गरम चाय बनाना मत भूलिये.
सुझाव:
- सूखे आलू के सेव आप तल कर, लाहोरी नमक और काली मिर्च मिलाकर व्रत में खाने के लिये बना सकते हैं.
- आलू के सेव अच्छी तरह सूखने पर ही कन्टेनर में भर कर रखिये, नहीं तो ये सेव लाल होकर खराब हो सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 12:
निशा: ममता, मैं 52 की हूं.
निशा: ममता, मैं बहुत जल्दी ही इन्हें बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: बहुत जल्दी ही इन्हें बनाने की कोशिश करती हूं.
Mamata ne aapani comment mein bahot sahi kaha ki "sach me aap maa ki tarah hi sabko pyar or gun baant rahi hai."
Aapaki website roj dekhe bina maan hi nahi lagta itani aadat ho gayo hai. Aap itane jaldi jaldi nayi nayi recipe banake, photo kinch ke, vidhi likh ke website par dalati hai - yeh bahot mehanat ka kaam hai. In addition to one's day to day responsibilities, making recipes, photos, writing the details and publishing on web is a lot of work. On top of it, all recipes are available for free. This is a great work. Balki,aaj ki nayi pidhi ke liye ye aapaka kaam samaj-sewa hi kehlayega. Nahi to, hum world mein kisi bhi kone mein baith kar, aapane family se door rahate huye, nayi recipe sikh hi nahi sakate the. (I live in US and always miss learning to cook special occasion sweets etc. under mother's guidance) par ye kami aapaki website ne puri kiyi hai.
Apaki website ke jariye recipes ke saath saath vegetarianism ka bhi prachar aapne aap hi ho raha hai. Yeh bahot achi baat hai.
aapko bahot bahot dhanyawand.
निशा: मोनिका, आप सभी का इतना प्यार पाकर मैं आप सबकी बहुत आभारी हूँ, धन्यवाद.
thankyou very very much nishamaa aap grt ho
ruchika
निशा: रुचि, धन्यवाद.
निशा: नरगिस, नमक मसाला सेव तलने के बाद मिलाया जाता है.