कमल ककड़ी नगेट्स - Bhein ka Tikka Recipe - Lotus Roots Nuggets Recipe


कमल ककडी कोफ्ते, चिप्स में तो अच्छी लगती ही है लेकिन कमल ककडी की टिक्की सुबह या शाम चाय के साथ सभी को बहुत पसंद आयेगी. यदि इसे सामान्य टिक्की के साइज के बजाय छोटे छोटे नगेट्स के साइज में बनाया जाय तो खाने में और भी अधिक अच्छे लगेंगे.

Read this recipe in English - Bhein Ka Tikka Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for kamal Kakdi Tikki

  • कमल ककड़ी - 3
  • आलू - 4 मध्यम आकार के उबले हुये
  • नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच से कम)
  • हरी मिर्च - 2-3 (छोटी छोटी काट लीजिये)
  • अदरक - 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप तीखा पसन्द करते हैं)
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • चने की दाल - तीन चम्मच
  • अरारोट - 4 टेबल स्पून
  • ब्रेड सूखी हुई - 4-5 चूरा कर लीजिये
  • तेल - नगेटस तलने के लिये

विधि - How to make Lotus Roots Tikki - Lotus Roots Nuggets.

कमल ककड़ी को धोइये, छीलिये और दोंनो ओर से डंठल काट कर हटा दीजिये, एक बार कमल ककड़ी को फिर से धो लीजिये. कमल ककड़ी के आधा इंच के मोटे गोल टुकड़े काट लीजिये. कमल ककड़ी के टुकड़े किसी बर्तन में डालिये और एक कप पानी के साथ उबालने के लिये रख दीजिये. कमल ककड़ी के टुकड़े हल्के नरम हो जायं आग बन्द कर दीजिये.

चने की दाल को तवे पर भून लीजिये और भूनने के बाद मिक्सी में दरदरा पीस लीजिये.

कमल ककड़ी के टुकड़े ठंडे होने पर मैस कर कर लीजिये, आलू छीलिये और मैस कर लीजिये. मैस्ड कमल ककड़ी, मैस्ड आलू, सारे मसाले, दरदरा पिसी हुई चने की दाल और अरारोट डालिये, सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कीजिये. कमल ककड़ी नगेट्स बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

मिश्रण से एक छोटी चम्मच मिश्रण निकालिये, हथेली पर रखकर गोल करके, दबा कर चपटा करके, ब्रेड के चूरा में लपेट कर, थाली में रख दीजिये. सारे मिश्रण से इसी प्रकार सारे नगेट्स के गोले बना कर तैयार कर लीजिये. इन गोलों को 20 मिनिट तक सैट होने के लिये एसे ही रखे रहने दीजिये, आप चाहें तो इन गोलों को फ्रिज में भी रख सकते हैं.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल को अच्छा गरम होने दीजिये. तेल को टैस्ट करने के लिये कि वह पर्याप्त गरम है या नहीं गरम तेल में मिश्रण का छोटा टुकड़ा तोड़कर डालिये, यदि ये टुकड़ा कढ़ाई के तले से तुरन्त ऊपर आकर तैरने लगे, इसका मतलब तेल पर्याप्त गरम है, यदि नहीं तो तेल को और गरम कीजिये.

गरम तेल में 5-6 गोले तलने के लिये डालिये और पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल लीजिये. सारे गोले इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

गरमा गरम कुरकुरे कमल ककड़ी नगेटस (Lotus Roots Tikki), हरे धनिये की चटनी के साथ खाइये और परोसिये.

सुझाव:

  • मिश्रण से बने गोले यदि कम गरम तेल में डाल कर तलेंगे तो वे फट कर तेल में बिखर सकते हैं.
  • कमल ककडी नगेट्स (Bhee ki Tikki) को आप तलने के बजाय थोड़ा सा तेल लगाकर नानस्टिक तवे थोड़ा पर सेक सकते हैं या ओवन में 5 मिनट के लिये 180 से. पर बेक भी कर सकते हैं. दोनों तरीके से कमल ककडी के नगेट्स (Lotus Roots Tikki) अच्छे लगते हैं.
  • कमल ककड़ी उबालने के बाद, कमल ककड़ी को छलनी में रखकर, सारा पानी हटा दीजिये, नहीं तो मिश्रण गीला हो सकता है और गोले बनाने में दिक्कत होगी.
recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 12:

  • Mamta on 03 May, 2011 16:50:36 PM
    Hello Nisha Ji, nugts aache lag rahe hai. main jaroor try karungi. aap Mere AALOO KE SEV bhool rahi hai.
    Reply
  • Alka Gupta on 04 May, 2011 10:28:16 AM
    Namastey Nishaji,Nuggets bahoot achhe dikh rahe hain.I will try it definitely .Please "DAAL KE PAPAD"bataiye.
    Reply
  • Ritu on 05 May, 2011 12:37:11 PM
    wow................intresting
    Reply
  • Garima Verma on 07 May, 2011 14:28:46 PM
    Nishaji nuggets bahut hi yummy dikh rahe hain. You are too good.
    Reply
  • veenu on 17 June, 2011 19:46:32 PM
    I saw ur site 1st time & its great.I have never seen so well explained recipes before, thanx.Can u tell some snacks or some recipes which can be made in 5-10 min.
    Reply
  • Vishal on 19 June, 2011 19:50:34 PM
    Way u explain ur recipe is vry simple nd really gud....nisha ji gud wrk...
    Reply
  • VANDNA AGARWAL on 22 July, 2011 18:30:14 PM
    nisha ji hi........u r a vry nyc woman.........plz sugest some more hindi recipes websites.........thank u
    Reply
  • siddhi on 29 July, 2011 12:07:29 PM
    Nishaji ur receipes r vry simple language, non expert like me definately try it, thnks
    Reply
    • navneeta sharma on 20 September, 2011 09:52:48 AM
      nishamadhulika ji mujhey bhein bahut achchay lagtain hain iski sabji khub sara masala dal kar banao kukkar main pani nahi dalna dhimi anch per to achchi lagti hay per jo apnay bataya yeh to bahut achcha hay bachchy bhi khaingey. निशा: नवनीता, मैं आपके तरीके से बना कर देखूंगी, धन्यवाद.
      Reply
  • pooja on 28 December, 2011 14:26:51 PM
    Delicious i'll try
    Reply
  • khushboo on 29 December, 2011 20:25:28 PM
    hi nisha i see u r videos n m learning many things ...u make the dishes very easy and tastey ..my mom is very happy that i am learning something...thanks fr teaching.....hpe god fulfill all u r wishes
    Reply
  • NEETU SHARMA on 11 January, 2012 18:46:15 PM
    OOOOOOOHhhhhhhh ! Very very tasty .
    Reply
  • Ranjeeta on 02 February, 2012 18:07:13 PM
    really nisha jee aapki recepies bahut easy & achi hai many thanx
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad