आलू चिप्स - Potato Chips Recipe - Potato Crisp

कुरकुरे क्रिस्प आलू के चिप्स, आप इन्हें खाने से जितनी बचने की कोशिश करते हैं, इनका स्वाद आपको उतना ही खींच लेता है.
आलू के चिप्स दो तरह से बनाये जाते हैं.
- सुखाये हुये आलू के चिप्स (Dried Potato Chips) - इन्हें बनाने के लिये उबले आलू के चिप्स काट कर धूप में सुखा लेते हैं और इन्हें जब भी आवश्यकता होती है तल लेते हैं.
- दूसरी तरह से बिना उबाले हुये आलू के चिप्स (Spicy Potato Crips) आलू को काट कर, तुरन्त तल कर बनाये जाते हैं. आज हम बिना उबाले हुये आलू के चिप्स बनायेंगे.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Chps - Potato Crips
- आलू - 3-4 (बड़े आकार के)
- तेल तलने के लिये
- फिटकरी - एक चने के बराबर
- नमक - स्वादानुसार (1/3 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
विधि - How to make Potato Chips
आलू के चिप्स बनाने के लिये आलू एक दम चिकने, लम्बे या गोल लेकिन आकार में एक जैसे हों. आलू कहीं से कटे फटे नही होने चाहिये. आलू को छीलिये और पानी से अच्छी तरह धो लीजिये.

छिले आलू से आलू के चिप्स काटिये, आलू के चिप्स काटने के लिये, चिप्स कटर प्रयोग कर सकते हैँ या फूड प्रोसेसर में भी काटे जा सकते हैं या अच्छी धार वाले चाकू से पतले चिप्स काटे जा सकते हैं. किसी से भी आलू के चिप्स काटिये लेकिन वे पतले हों और एक ही मोटाई के हों. इस तरह के चिप्स बनाने के लिये आलू के चिप्स एकदम पतले काटे जाते हैं.
किसी बर्तन में 1 लीटर पानी ले लीजिये या इतना पानी जिसमें सारे कटे हुये चिप्स आसानी से डूब सकें, पानी में फिटकरी मिला कर घोल लीजिये. पानी में फिटकरी मिलाने से आलू के चिप्स का कलर बहुत अच्छा आता है. यदि फिटकरी उपलब्ध न हो तो फिटकरी की जगह एक टेबल चम्मच सिरका भी डाला जा सकता है, आलू के चिप्स काट कर पानी में डुबा कर, आधा घंटे के लिये रखे रहने दीजिये.
चिप्स को पानी से निकालिये और साफ पानी से एक बार और अच्छी तरह धो लीजिये. चिप्स को पानी से निकाल कर, सूती कपड़े पर फैलाइये और ऊपर से भी किसी कपड़े से पोंछ कर सारा पानी हटा दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में आलू के इतने चिप्स डालिये जितने कि तेल में डूब कर अच्छी तरह तले जा सकें. तेल का तापमान एकदम अधिक न हो, नहीं तो ये चिप्स जल्दी से सिक कर ब्राउन हो जायेंगे और कुरकुरे नहीं बनेंगे. चिप्स को धीमी और मध्यम आग पर तलिये, एक बार के चिप्स तलने में 7 - 8 मिनिट तक समय लग जाता है. आलू के चिप्स के कुरकुरे होने पर कल्छी से निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे आलू के चिप्स इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
चिप्स तलने के बाद, आलू के चिप्स पर नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़क कर मिला दीजिये. कुरकुरे आलू के चिप्स आप अभी खाइये और बचे आलू के चिप्स किसी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और महिने भर तक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से चिप्स निकालिये और खाइये.
सुझाव
- व्रत में खाने के लिये आलू के चिप्स में लाहोरी नमक और हल्की सी काली मिर्च मिलायें.
- आलू के चिप्स पूरी तरह ठंडा होने तक खुले ही हवा में रहने दीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 45:
निशा: नियति, धूप में नहीं लगानी, सिर्फ कपड़े से पोंछ कर तलना है.
निशा: अर्चना, आलू को ठंडे पानी में डाल कर रखा जासकता है. विकी में बहुत सारी एन्ट्रीज डाल दी गई हैं. लिंक देखिये.
Indian Recipe Ingredients
Indian Vegetables
Indian Spices
हिन्दी टायपिंग के लिये हमारा साफ्टवेयर कैफेहिन्दी टायपिंग टूल का लिंक निम्न है
How to type in Hindi
निशा: अंजू, बड़ी को जिस दिन धूप निकले उस दिन धूप में रख कर अच्छी तरह सुखा देना, जरा भी खराब नहीं होंगी.
11/2 cup freshly picked Rose Petals (Gulab Ke Patti)
3/4 cup boiling Water
1/4th tsp Cardamom Seeds
3/4th cup Sugar (Cheeni)
1/4th cup strained fresh Lemon Juice (Nimbu Ka Raas)
2/3rd cup Pomegranate Juice
5 cup cold Water
How to make gulab sharbat:
* Crush the rose petals with mortar and pestle and place them in a large bowl.
* Add the boiling water, then pour the mixture to a metal container and add cardamom seeds. set aside for 8 hours or overnight.
* Pour the rose-cardamom water through a muslin lined strainer set over a bowl.
* Add the sugar, and float the bowl over a hot water filled sink until the sugar dissolves.
* Remove from the hot water and filter it again.
* Cool it to room temperature.
* Combine all the ingredients in a pitcher and stir well.
* Serve in a glass half filled with crushed ice.
आलू के सेव ki recipe bhi please likhe.
निशा: ममता, पीने वाला पानी नार्मल तापमान पर लेते हैं.
Me aapki jitni bhi tareef karoon, mujhe kam lagti hai, I cant express those words, pl. keep it up...............
mere husband jab so rahe the tab mene aalu kas liye.....or jab chai ke saath diye....to unka muh dekne layak tha..ke ye chips kon laya.
..thanks.
निशा: प्रतिभा, पोदीना पाउडर तो घर में पोदीना को पत्तियों को सुखाकर बनाया जा सकता है और आप चिप्स में डाल सकती हैं, लेकिन टोमोटो पाउडर नहीं बना सकते.
निशा: रीना, आलू से स्टार्च हटाने के लिये पानी में डाला जाता है.
Thanks.
निशा: ममता, धन्यवाद. मलाई का यूज फ्रूट क्रीम बनाने में किया जाता है, दही की लस्सी सर्च बटन में लिखकर, दही की मीठी और नमकीन लस्सी देखी जा सकती है.
How to make Lassi
निशा: आइसक्रीम बनाने की विधियों के लिंक निम्न है
How to make ice cream at home.
निशा: सरिता, ये चिप्स आपके लिये हम बहुत जल्दी बनायेंगे.
निशा: कमल, आप चिप्स बनाकर रख सकते हैं.
Yesterday I prepared the chips but they became a bit soggy after colling. taste was great but I dont know why they did not turn into the crispy ones. I made the chips using the chips cutter...please suggest...
निशा: भारती, चिप्स को धीमी आग पर कुरकुरे होने तक तलिये, चिप्स को एक बार तलने में 6-7 मिनिट लग जाते हैं, इन बातों का ध्यान रखिये चिप्स कुरकुरे बनेंगे.
निशा: पानी गरम और ठंडा नहीं करना है, सादा पानी लेना है.
निशा: आशिश, चिप्स कुरकुरे न होने का कारण आपने चिप्स को तेज आग पर तल दिया है, आप उन्हैं धीमी आग पर तलिये चिप्स कुरकुरे बनेंगे.
निशा: वीना, आप बनाइये, अच्छे चिप्स बनेंगे सिर्फ कलर का थोड़ा अन्तर रहेगा.
निशा: प्रशान्त, आलू के चिप्स का बहुत जल्द वीडियो डालने की कोशिश करूंगी, तब आप बनाइये आप आसानी से बना पायेंगे.
yeh allo chips jab hum talte hain. bilkul sim gass te tale ne brown hone par naram-kache rehte hain. agar usko aur fry karte hain . toh fuk jate hain . hamare chips sahi nahi ban rahe. plz mam apka iska reason bata dein . and thanks mam is recipe ko net meinpane ke liye.
निशा: निशा, ये आलू के फरक के कारण होता है.
निशा: नरेन्द्र, केले के चिप्स की रैसिपी वेवसाइट पर है, आप सर्च बटन पर लिख कर रैसिपी खोज सकते हैं.
निशा: ज्योति, जी हां मैं कोशिश करूंगी, धन्यवाद.
निशा: मधुलिका, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा मेरी कोई कुक बुक नहीं हैं. मुझे किताबों के बजाय इन्टरनेट अधिक पसंद है,
MERE CHIPS KHILTE NAHI HAI NARAM BHI HO JATE HAI.
निशा: अंकिता, विनेगर नहीं, फिटकिरी डालनी है, फिटकिरी (Alum) की मात्रा थोड़ी सी बड़ा लीजिये.
निशा: अंकिता, जी हां विनेगर भी प्रयोग में ला सकते हैं.
mein delhi mein rahti hoon..is mausam mein yahan jo aaloo available hain kya unse ye chips ban jayenge.
निशा: प्रेरना, आप आलू के चिप्स होली के बाद बनाइये, चिप्स अच्छे बनेंगे.
निशा: प्रेरणा, आम तौर पर आलू के चिप्स होली के बाद के मौसम में बनाये जाते हैं इस समय आलू अच्छी तरह पक जाता है.
can we use lemon juice instesd of fitkari or vinegar?
निशा: अंजली, चिप्स थोड़े और तलने थे यही कारण है, गीले रहने का, या चिप्स मोटे काटे गये हैं तब वह गीले रहेंगे.