कमल ककड़ी के चिप्स - Kamal Kakdi Chips - Lotus Stem Chips Recipe


कमल ककड़ी के चिप्स बहुत ही कुरकुरे और स्वादिष्ट बनते हैं. आइये कमल ककड़ी के चिप्स बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lotus Stem Chips

कमल ककड़ी - 2
तेल - चिप्स तलने के लिये
नमक - स्वादानुसार (एक चौथाई छोटी चम्मच से कम)
काली मिर्च - 2 पिंच
अमचूर पाउडर - 2 पिंच

विधि - How to make Lotus Stem Chips

कमल ककड़ी को धोइये, छीलिये और दोंनों ओर के थोड़े थोड़े किनारे काट दीजिये. चाकू से या चिप्स काटने वाले चिप्स कटर से कमल ककड़ी के पतले, गोल चिप्स काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में कटे चिप्स डालिये और चिप्स को पहले तेज आग पर थोड़ी देर तलिये, बाद में धीमी आग करके चिप्स के कुरकुरे होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल लीजिये.

बचे हुये चिप्स भी गरम तेल में डालिये और उन्हैं भी उसी तरह से कुरकुरे तल कर निकाल लीजिये. चिप्स को ठंडे होने पर मसाला छिड़क कर मिला दीजिये. कमल ककड़ी के कुरकुरे चिप्स खाने के लिये तैयार हैं.

कमल ककड़ी के चिप्स को पूरी तरह ठंडा होने तक हवा में खुला ही रहने दीजिये.

कुरकुरे कमल ककड़ी के चिप्स चाय या काफी के साथ परोसिये और खाइये. बचे हुये चिप्स एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका मन हो 15 दिन तक कमल ककड़ी के चिप्स कन्टेनर से निकालिये और खाइये.

सुझाव:
कमल ककड़ी के चिप्स में दिये हुये मसाले डालने के बजाय यदि आपके पास घर का बना चाट मसाला है, तो आधा छोटी चम्मच चाट मसाला डाल कर भी मिला सकते हैं.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 10:

  • Kajal on 11 April, 2011 10:38:02 AM
    Mem you are to good i have tried your some of recipe its came too good and that to my hobby is cooking so i am improving by you thaks a lot for your all recipe
    Reply
  • Gauri on 11 April, 2011 13:26:51 PM
    Dear Nisha ji

    Greetings,
    Thank u for posting chips recipe.

    plz, kya aap sohanhalwa banane ki recipe batayengi?
    i am waiting for ur reply..........

    निशा:
    गौरी, हम लिख देंगे.
    Reply
  • aditi on 11 April, 2011 15:38:39 PM
    bahut swadisht hai
    Reply
  • parm on 12 April, 2011 02:35:36 AM
    nisha ji main aapse pooshna chahti thi k kaml kakdi kyaa hoti hai kyaa iska koi aur naam hai

    निशा: पार्म, कमल ककड़ी को लोटस स्टैम कहते है, इसकी सब्जी बनाई जाती है.
    Reply
  • shweta parmar on 14 April, 2011 17:33:17 PM
    very vert testi hai
    Reply
  • d.n.wadhwani on 15 April, 2011 10:16:23 AM
    kamal kakri ke aur bhi byanjan ki reciepie publish karen.
    Reply
  • rakhee on 16 April, 2011 17:26:22 PM
    Nishaji, please write how to make Aaloo Chips at home. I have read aaloo ke papad receipe, but coun't find aaloo ke chips receipe. please write. Thanks
    Reply
  • ADITI on 04 May, 2011 14:23:08 PM
    YUMMY THANKS
    Reply
  • priyanka on 18 June, 2011 15:07:28 PM
    kya chis ko shukhana nhi hai aalu chips ki trah plz nisha ji jrur btaiyega.

    निशा:
    प्रियंका, ये चिप्स सुखाने नहीं हैं.
    Reply
  • simi on 15 March, 2012 20:57:49 PM
    mama ye kamal kakri kya hota hai?

    निशा: सिमी, कमल ककडी यानी लोटस स्टैम (lotus stem)
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad