समा के चावल की खीर – Samvat Rice Kheer – Vrat Rice Kheer Recipe

नवरात्रि के दौरान समा यानी व्रत के चावल (Vrat ke Chawal) से कई तरह की रेसीपी बनाई जा सकती है, प्रस्तुत है समा चावल की खीर (Samvat Rice Kheer - Vrat Rice Kheer Recipe), जो खाने में स्वादिष्ट और बनाने में आसान है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Samvat Rice Kheer
- फुल क्रीम दूध - 1 लीटर (5 कप)
- चावल - 80 ग्राम (2/3 कप)
- चीनी - 100 ग्राम (1/2 कप)
- काजू - 10 -12
- किशमिश - 25- 30
- छोटी इलाइची - 4 -5
विधि - How to make Samvat Rice Kheer
समा के चावल को साफ करके अच्छी तरह धो लीजिये और आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
काजू को छोटे टुकड़ों में काट लीजिये, किशमिश को डंठल हटा कर धो लीजिये. इलाइची छील कर कूट लीजिये.
किसी भारी तले के बर्तन में दूध को गरम करने रख दीजिये, दूध में उबाल आने के बाद समा के चावल दूध में डाल कर, चमचे से अच्छी तरह चला दीजिये. आग धीमी कर दीजिये. खीर को प्रत्येक 3-4 मिनिट में चमचे से बर्तन के तले तक ले जाते हुये चलाते रहिये ताकि खीर बर्तन के तले में न लगे.

समा के चावल नरम होने पर, खीर में काजू और किशमिश डाल दीजिये. चावल को दूध के साथ एकदम मिलने तक खीर को पकने दीजिये. खीर को चमचे से गिराने पर दूध और चावल एक साथ गिरने चाहिये. अब खीर में चीनी डाल कर मिला दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
समा के चावल की खीर बन चुकी है. खीर में कुटी इलाइची डाल कर मिलाइये.
स्वादिष्ट समा के चावल की खीर, गरम या ठंडी परोसिये और खाइये.
सुझाव: समा के चावल की खीर बनाने के लिये फुल क्रीम दूध की जगह टोन्ड दूध भी लिया जा सकता है. खीर में सूखे मेवे अपनी पसन्द के अनुसार कम, ज्यादा या बदल कर डाल सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 6:
निशा: अल्का, ये वही सवां के चावल है.
i am waiting for ur reply..........
Greetings ,
Apki site bahut acchi hai.. N even I suggest all of my office frens to refere your site.
I would like to request u , to write some recipes of making papad and chips ..
निशा: निति, मैं लिखू दूंगी.
Mujhe to aate hain banane , meri mummy ne sikhaya hai , but for all the other readers plz do write because season hai papad n chips banane ka ...
Thanks for giving mouth-watering recipes all the time.
A request to you...
If it's possible please give a recipe of 'Sattu ke Parathe'. I will wait for your reply.
Thanks
निशा: प्रवीन, हम लिखेंगे.
निशा: प्रियंका, आपको भी मेरा बहुत सारा प्यार और धन्यवाद.