पाव ब्रेड - Pav Bread Recipe - Pav Bhaji Bread recipe

पाव ब्रेड, हम बड़ा पाव (Pav Bada Recipe) और पाव भाजी (Pav Bhaji Recipe) में तो प्रयोग करते हैं. ताजे पाव नाश्ते में मक्खन के साथ, चटनी या जैम (Jam) आप अपनी मनपसन्द से कैसे भी खा सकते हैं. यदि आपको बाजार में पाव ब्रेड (pav bhaji bread) न मिलें तो आप इन्हें घर में भी बना सकते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pav Bhaji Bread
मैदा - 250 ग्राम (2.5 कप)
घी या तेल - 2 टेबल स्पून
नमक - आधा छोटी चम्मच
चीनी - 2 छोटी चम्मच
आधा कप - दूध
सूखे यीस्ट के दाने - 2 छोटे चम्मच
विधि - How to make Pav Bhaji Bread
दूध को गरम कीजिये, सूखे यीस्ट (Dry Yeast) के दाने और चीनी गुनगुने गरम दूध में डालिये और ढककर 5-10 मिनिट के लिये रख दीजिये. आधा कप गुनगुना गरम पानी कर लीजिये.
मैदा और नमक को किसी बर्तन में छानिये, घी या तेल डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. मैदा में यीस्ट वाला दूध डाल कर आटा लगाइये, आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी डालिये और नरम आटा गूंथिये. आटे को 5-6 मिनिट तक अलट पलट कर, पटक कर, मसल कर एक दम चिकना कर लीजिये. आटे को तब तक पलटिये जब तक कि इसमें ग्लूटन नहीं आजाता और आटा हाथ में चिपकना बन्द कर दे,

किसी गहरे बर्तन में आटे को तेल से चिकना करके रखिये. बर्तन को गरम जगह पर मोटे टावल से ढककर रख दीजिये.
2-3 घंटे में आटा फूल कर लगभग दुगना हो जाता है, आटे को हाथ से पंच करके, मसल कर ठीक कर लीजिये.
आटे को 9 बराबर भागों में तोड़कर 9 गोले गोले बनाइये, चौकोर बर्तन लेकर चिकना कीजिये, गोलों को हाथ से तेल लगाकर चिकना करके बेक करने के लिये, चिकने चौकोर बर्तन में पास पास रखते हुये लगाइये. 1 घंटे तक ढककर इन्हैं एसे ही रहने दीजिये.
अब ये पाव बेक करने हैं, ओवन को 210 सेग्रे. पर गरम कीजिये. पाव लगे हुये बर्तन को ओवन में रखिये, ओवन को 200 सेग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. समय समाप्त होने के बाद, पाव को चैक कीजिये, यदि पाव के ऊपर ब्राउन क्रस्ट आ गया है तब ये पाव बन चुके हैं, अगर आप महसूस करें कि अभी पाव ऊपर से हल्के ब्राउन लग रहे हैं तब आप उन्हैं फिर से 5 मिनिट के लिये 180 सेग्रे पर ओवन को सैट करके, बेक करने लगा दीजिये.
पाव के ऊपर मक्खन लगाकर चिकना कर दीजिये ताकि इसका क्रस्ट एकदम ताजा और मुलायम बना रहे.
पाव (Pav Bhaji Bread) बेक हो गये हैं. इन्हें आप मक्खन लगाकर या जैम लगाकर परोसिये या बडा पाव (Pav Bada) और पाव भाजी (Pav Bhaji) में प्रयोग कीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 86:
निशा: संध्या, माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड पर ये तापमान पर्याप्त है.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद संध्या
निशा: अनामिका, धन्यवाद.
निशा: मनीषा, धन्यवाद.
निशा: नीति, मैं घर में यीस्ट बनाना भी लिखूंगी.
निशा:नीति
जूही, पाव को आप बाहर रख कर 3 दिन तक प्रयोग में ला सकती है, फ्रिज में रखे तब इन्हैं 6 दिन तक भी रख कर खाया जा सकता है.निशा: नीति,, लगभग एक जैसे ही होते हैं, आकार में बर्गर गोल और थोड़े बड़े होते हैं. मैं अगली बार इन्हें बनाने पर भी पोस्ट लिखूंगीं
I really like your receipes.I just want to ask pav banane ke liye kya maida ki jagah aata use kar sakte hai ?
निशा: दीपिका, आप आटा से भी पाव बना सकती हैं.
निशा: रेनू, पाव या ब्रेड बनाने के लिये यीस्ट का ही प्रयोग किया जाता है, अभी हम घर में ही यीस्ट बनाने की रैसिपी लिखने वाली हूँ.
निशा: भावना, आप वही माइक्रोवेव/ओवन लें जिसे खरीदने के बाद आपके शहर में अच्छी आफ्टर सेल्स सर्विस मिलती हो. जो माडल अधिक उपयोग में लाये जा रहे हों उन्हें खरीदना अधिक अच्छा होता है क्योंकि उनके पार्ट्स कम्पनी के पास या बाहर अधिक सुगमता से मिल जाते हैं. कम प्रचलित माडल या आउट डेटेड माडल को खरीदने से बचिये.
Nisha ji I really like to all receipes.kya aap dal fry or dal tadaka and jeera rice ki receipe kaise banate hai... ye bhi bataye.please reply
निशा: निति, ये बड़ी छोटी सी बात थी और हमने रिप्लाई भी लिख दिया था.
aap kaisi hain aur Holi kaisi rahi Aanya ne to khoob masti ki hogi..ab jab aapne pav banane ki recipe bhi likh hi di hai to cream roll aur fan banane ki recipe bhi likh dijiye...aur aapne kaha tha ki aap cake ki icing ki vidhi likhengi but aapne abhi tak nhi likhi..mai abhi bhi wait kar rahi hoon..plzzzzz likhne ka kasht karein...plz reply...
निशा: संध्या, धन्यवाद, हम कोशिश करते हैं.
निशा: सारा, कुकर में पाव बनाना काफी मुश्किल रहेगा. सही उपकरण होना भी आवश्यक है. आप इन्हें ओवन में ही बनाईये.
निशा: रश्मि, बताने के लिये धन्यवाद
Maine ye Pav Recipe aaj try ki and mere paav achchhe nahi bane. Paav ka color bilkul bhi brown nahi hue. Maine 5 minute extra bhi rakha but usse upar ki parat hard ho gayee. Mujhe kya karna chahiye?
निशा: सुचि, अच्छे पाव बेक होने के लिये, आटे में पर्याप्त मात्रा में खमीर उठना जरूरी है़.
nisha ji hamari taraf "loki ke lachhe" bante hai. mughe bahut pasand hai.plz aap sikhaegi., vo loki ke lambe-lambe lachhe hote hai, jo cheeni main page hote hai.. mene khud try kiye par nahi bane,chip chipe ho gaye.un par upar se gulab jal aur kevra dalte hai.
निशा: दीपिका, इन्हें गुलाब लच्छे भी कहते है. मैं इन्हें जल्दी ही बनाने की कोशिश करूंगी
निशा: नीति, बेकिंग के लिये तो ओटीजी ही सबसे अच्छा है. आजकल बाजार में मरफी रिचार्ड्स का ओवन स्टील फिनिश में मिल रहा है लेकिन इसके दाम सामान्य ओवन जितने ही हैं. इसकी सर्विस शायद बजाज द्वारा प्रोवाइड की जारही है. इसके अतिरिक केनस्टार भी अच्छा ब्रांड है.
Agar hum fresh yeast use karna chahein tou kitni quantity use karein?
निशा: निति, 2 कप मैदा में 2 टेबल स्पून भर कर, ताजा य़ीस्ट पर्याप्त है.
hamare yahain bahut rose hai. gulab sarbat ke bare main bhi bataiye.
plzzz.
निशा: दीपिका, जी हाँ मैं लिखूगी.
निशा: ध्रुति, बिलकुल इसी तरह से आटे से भी ब्रेड बनाते हैं.
निशा: निति, पाव बेक करते समय थोड़ा सा मक्खन लगा कर चुपड़ दीजिये, बाद में बीच से काटिये और मक्खन की परत लगाकर खाइये.
Maine pav recipe ke sabhi comments padhe hai magar jaise ke aapene kaha ki aap Yeast banane ki vidhi bhi batane wali hai, magar mere ko ab bhi yeast banane ki widhi nahi mili hai. jab tak mai yeast nahi banati hoon tab tak main pav ghar mei nahi bana sakti.
Yeast kaha pe aur kuan si dukan mai milata hai..
please jaldi reply kijiyega...
निशा: दिपाली, ड्राई यीस्ट किराना दुकान पर मिल जाता है.
निशा: संध्या, आप सर्च बटन पर माइक्रोवेव लिखकर देख सकती हैं.
निशा: निती, जी हां मैं जल्दी ही लिखूंगी.
निशा: प्रीति, आप किसी भी टावल या किसी बर्तन से भी ढककर रख सकती हैं.
निशा: चेतन, खमीर बनाने के लिये मैदा ही आवश्यक है.
निशा: नीति, OTG में स्टील, अल्यूमीनियम या कोई भी मैटल प्रयोग में ला सकते हैं.
निशा: संध्या, धन्यवाद. आटे से भी पाव बिलकुल इसी तरह बनाये जा सकते हैं. जी हां हम ब्रेड भी बनायेंगे.
निशा: मिलिन्द, पाव माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाइये. पाव बनाने के लिये किसी भी मैटल की ट्रे या प्लेट प्रयोग में लाई जा सकती है.
निशा: एकता, एक छोटी कटोरी खमीर पर्याप्त है.
निशा: भावना, ये तापमान ओवन के लिये है, माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर करलें तो वह भी ओवन का काम करता है.
निशा: प्रिया, पाव ओवन में ही बनाये जाते हैं. माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पार आप पाव बना सकती हैं. इसके लिये आपके माइक्रोवेव में कन्वेक्शन की सुविधा होनी चाहिये.
Thanx
निशा: भावना, आटा अच्छी तरह न फूलने के कारण, पाव नहीं फूलते, आप पाव के लिये आटा लगाते समय उससे सम्बन्धित चीजों का ध्यान रखते हुये आटा लगाइये, आटा फूलेगा तभी पाव भी फूलेंगे.
Nisha ji ab main bhi ghar par he paw banati hun.... ghar main sabhi ko bahut pasand aaye....
Nisha ji patties banana our bata dejiye bahar ka bana hua patties baccho ke liye nuksan deta hai.....
Zoha
From Agra
निशा: जोहा, मैं आपके लिये लिख दूंगी.
n mere pas godrej microwave oven GMS 17M 07 WHGX hai jisme temp set ni kiya ja sakta to aap hume ye btay ki hum is oven me kese bake krenge . n isme 2 option hai power n time n its so confusing ki hum kya bake kre n kese q ki abhi tk jo humne try kiya hai wo sb jal jata hai ..........................so help me .
i hope u reply . :)
निशा: आशीश, माइक्रोवेव रेज में कुकिंग बहुत जल्द हो जाती है, माइक्रोवेव करने के लिये समय कम ही सैट किया जाता है, आप जो भी बना रहे हैं, कई बार में कम समय सैट करते हुये बनाइये, माइक्रोवेव के साथ आने वाले मेनुअल से रैसिपी ले समय के बारे में देखा जा सकता हैं.
i want to know kya wet yeast use kar rakte hai. aur kitana plz tell me what is the ratios
reply soooooooon.
निशा: कविता, फ्रेस यीस्ट अच्छा होता है, लेकिन वह बहुत जल्द खराब भी हो जाता है, हर जगह आसानी से मिलता भी नहीं है. 250 ग्राम मैदा से पिज्जा या ब्रेड बनाने के लिये 10 ग्राम ताजा यीस्टा स्तेमाल में लाया जाता है.
mere pav ki upper layer hard bani hai. why?
mene wet yeast use kiya tha.
निशा: कविता, पाव को ऊपर की तरफ से तापमान कम मिला हो सकता है, यीस्ट की कमी से से पाव स्पंजी नहीं बनेंगे.
Dear Nishaji,I am pure veg and I love your site and recipes.I have learned various recipes from the JEENAS KITCHEN,In place meat she uses buckwheat (KUTTI)IF you can published on your site this type of healthy recipes then so many followers will get lot of healthy food and they will enjoy the benifits of international veg recipes
http://jeenaskitchen.blogspot.com/2007/09/vegetarian-burgerspatties.html
निशा: जी हां मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: अनु, धन्यवाद.
can we use homemade yeast to make PAV ? ?How much is Choti katori yeast?can u give the quantity(of yeast) to be used in grams or spoon/cup measurement?
निशा: आप 4 टेबल स्पून ताजा यीस्ट ले लीजिये.
निशा: सेवी, 5 टेबल स्पून यीस्ट ले लीजिये.
निशा: कीर्ति, पाव में क्रेक्स कई कारणों से आ जाते हैं, तापमान अधिक होने से या चैक करने के लिये ओवन को बार बार खोंलने से, पाव के बेक करने से पहले उनके ऊपर मक्खन चुपड़ दे तो ये क्रेक नहीं आयेंगे. पाव पीछे जलने का कारण है कि उस तरह से ओवन में हीट अधिक लग रही है.
Aapki recipe muje bahot hi acchi lagi me use try karoonga. Thanks again..
निशा: स्वाति, धन्यवाद.
Fruit bun ki bhi receipe batayein plz.
निशा: गीतान्जलि, आंवला थोड़ा तो अपना स्वाद रखता ही है, थोड़े दिन चाशनी में पड़े रहने के बाद उसमा कसैला पन और कम हो जायेगा.
mere pas solo microwave hai.kya usme pav banaye ja sakte h.or konsi recipes h jo solo microwave me banai ja skti h.
निशा: नेहा, आप सर्च बटन पर जाकर माइक्रोवेव लिखिये, माइक्रोवेव के बारे में वेवसाइट पर आर्टीकल है, उससे आपको अच्छी जानकारी मिल जायेगी.
Kya aap mujhey bata sakti hai ki aapney kaunse brand ka yeast use kiya hai? Kyuki mainey suna hai ki indian brand ke yeast kaam nahi kartey. Aur doosra kya aapke dwara use kiya hua yeast "dry active yeast" hai ya fir "instant active yeast"
निशा:
mere pass IFB ka solo microwave hai.mein isme kya sabhi dish bana sakti hoon.ya phir mujhe convection model lena padega.meine apki paneer tikka ki recipe prepare ki its a mindblowing.thanks.
निशा: नेहा, सोलो माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड न होने के कारण, ओवन में बनने वाली चीजें नहीं बनाई जा सकती हैं.
निशा: नीतू, यीस्ट को एअर टाइट डिब्बे में रखे तो ये ज्यादा दिन तक काम करता है, ओटीजी में दोनो ओर ऊपर नीचे दोनों ओर हीट होती है, फैन भी होता है जो हवा द्वारा हीट को सारे तरफ एक जैसा कर देता है, ये चीजें ओटीजी के ऊपर बने मीनू से सैट कर सकती हैं.
निशा: अंजू, पाव के लिये मैदा परांठे के आटे के जैसी नरम लगाई जाती है. आटा गूथने में पानी मैदा की मात्रा का आधे से थोड़ा कम लगता है. एक कप मैदा में पानी आधा कप से कम लगेगा.
निशा: वैशाली, आप यीस्ट को देख लीजिये, कहीं वह काम तो नहीं कर रहा, यीस्ट अगर एअर टाइट कन्टेनर में न हों तो वे जल्दी खराब हो जाते हैं.
निशा: उरवि. माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन लें तो उससे माइक्रोवेव के काम और ओवन के काम दोनों हो जाते हैं.
निशा: उरवि, आप अपने प्रशन के नीचे देखिये उसका रिप्लाई कर दिया है.
निशा: किरन, जी हां बना सकते हैं.
निशा: शिल्पी, यीस्ट एक सैल वाली फन्जाई है जो चीनी, स्टार्च और नमी पाकर बनने लगती है, आप सर्च बटन पर यीस्ट लिखकर यीस्ट के बारे में पढ़ सकते हैं, वेवसाइट पर आर्टीकल उपलब्ध है.
निशा: ज्योति, आटा पूरी तरीके से न फूले तो यीस्ट का स्वाद आ सकता है. पाव ऊपर से सख्त होने के कारण पाव अच्छे से फूले नहीं या तापमान कम हो तो पाव ऊपर से सख्त होंगे.
aap baking ke liye kon sa Microwave/Oven use karte hai?..main new puchase karna chahte hu,please aap bataiye kon sa aacha hoga jo microwave and oven dono ka kaam kar sake.......
Thanks
Nimai
mere paas 28L samsung convection oven hai..pls mujhe bataye ki kis mode par kaun se dishes ka use ho sakta hai jaise..convection, microwave, griller...and inke combination mode per...pls pleas
निशा: आरती, आप पाव को सामान्य ओवन या माइक्रोवेव में कन्वेक्शन मोड पर बना सकतीं है.
निशा: अवश्य, जल्दी ही कोशिश करती हूं
or ye kaha milega
निशा: नीलम, ड्राई यीस्ट पीली सरसों जैसा होता है, ये किराना स्टोर पर मिल जाता है.
निशा: अमरीश, जो आप तरीका बता रहे हैं बिलकुल सही है और रैसिपी में भी लिखा कि गुनगुने दूध में यीस्ट के दाने डाले और उसे ढककर 5-10 मिनिट के लिये रख दीजिये, धन्यवाद.
निशा: चित्रा, "घर में यीस्ट बनाइये" लेख आप वेवसाइट पर पढ़ सकती हैं, इससे आपको यीस्ट के वारे में जानकारी मिल जायेगी, लेख को सर्च बटन पर लिखकर सर्च कर सकती हैं.
निशा: अवश्य बनाया जा सकता है
dhanyawad
निशा: किरन, किसी भी मैटल के बर्तन में ब्रेड बनाई जा सकती है, तवे पर ब्रेड नहीं बना सकते.