मिक्स वेज उत्तपम Vegetable Uthappam Recipe

खाने में मिली जुली सब्जियों का स्वाद समेटे, लेकिन पेट के लिये एकदम हल्का वेज उत्तपम. आप चाहें तो नाश्ते में बनायें या लंच डिनर में, या फिर इस पर थोडी चटनी लगाकर स्कूल जारहे बच्चे के टिफिन में रख दें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Uthappam
- उत्तपम के लिये मिश्रण
- चावल - 600 ग्राम (3 कप)
- उरद दाल - 200 ग्राम (1 कप)
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- खाना सोडा - आधा छोटी चम्मच
सब्जियां - Mix Veg for VEgetable Uttapam
- पत्ता गोभी - 1 कप (बारीक कटी हुई)
- टमाटर - 2 मध्यम आकार के
- शिमला मिर्च - 1 कप (बारीक कटी हुई)
- बीन्स - 1 कप (बारीक कटी हुई)
- फूल गोभी - 1 कप (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कतरा हुआ)
- हरी मिर्च - 4-5 बारीक कतरी हुई
- हरा धनियां - आधा कप (बारीक कतरा हुआ)
- तेल - उत्तपम सेकने के लिये
विधि - How to make Vegetable Uthappam
दाल चावल को साफ करके, धोइये और 4-5 घंटे के लिये भीगने के लिये रख दीजिये.
पानी से दाल को पानी से निकाल कर, कम पानी का प्रयोग करते हुये बारीक पीस लीजिये. चावल को पानी से निकालिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये हल्का मोटा पीस लीजिये. दाल और चावल को मिलाइये, पिसे हुये दाल चावल को किसी बड़े बर्तन में डालिये, नमक और खाना सोडा (आप्शनल) डालिये और चमचे से सारी चीजों को अच्छी तरह मिला दीजिये. घोल को इतना गाड़ा रखिये कि वह चमचे से गिराने पर धार के रूप में न गिरे.
मिश्रण को फरमेन्ट करने के लिये गरम स्थान पर रख दीजिये. गर्मियों के दिनों में मिश्रण 12 घंटों में फरमेन्ट हो जाता है, जब कि सर्दियों के दिनों में 24 घंटों से भी अधिक समय लग जाता है. फरमेन्ट होने पर मिश्रण फूल कर दुगना हो जाता है. फूले हुये मिश्रण को चमचे से चला दीजिये. वेज उत्तपम बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
आप चाहें तो बाजार से "दाल चावल को भिगो कर पीसा हुआ ताजा इडली दोसा का बाटर" भी ले सकते हैं.
वेज उत्तपम बनाइये (Vegetable Uthappam)
नानस्टिक तवा आग पर रख कर गरम कीजिये, तवे पर एक छोटी चम्मच तेल डाल कर कलछी से चारों ओर फैलाइये.

3 बड़े चम्मच या एक छोटी कटोरी घोल लेकर गरम तवे पर डालिये और चमचे से एक जैसा थोड़ा मोटा उत्तपम 8 - 10 इंच के व्यास में फैलाइये. उत्तपम के ऊपर 2 टेबल स्पून सब्जियां लेकर एक जैसी चारों ओर करते हुये फैला दीजिये और थोड़ा तेल उत्तपम के चारों ओर और 2 छोटी चम्मच तेल उत्तपम सब्जियों के ऊपर डालिये, कलछी से सब्जियों को अच्छी तरह दबा दीजिये.
उत्तपम को मीडियम गैस पर नीचे की सतह ब्राउन होने तक सेक कर पलट दीजिये. सब्जियों की तरफ से भी उत्तपम को मीडियम आग पर, सब्जियों के पकने और सतह पर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. उत्तपम को सेक कर प्लेट में निकालिये और गरमा गरम उत्तपम मूंगफली की चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये.
सारे उत्तपम इसी तरीके से बना लीजिये और गरम गरम उत्तपम (Vegetable Uthappam) चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
आप प्याज पसन्द करते हैं तो सब्जियों में 1 कप प्याज बारीक काट कर मिला लीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 35:
निशा: धन्यवाद मौसमी. होली के लिये रेसीपी का लिंक निम्न है,
Recipes for Holi
tandoor items ki recipe ka column alag banaye
निशा: अंजली आपको भी होली की शुभकामनायें. मुझे सेमिनार या कुकरीबुक के बजाय सिर्फ नेट पर ही लिखना अच्छा लगता है.
निशा: बस अगले सप्ताह के बाद
निशा: अरुणा आपको भी होली की शुभकामनाये
निशा: मिक्स, आपको भी होली की शुभकामनायें.
please mujhe rawa uttapam banana batayengi
निशा: मीनू, आपको भी होली की शुभकामनायें.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद एकता
निशा: मीनाक्षी, आपको भी होली की शुभकामनायें.
ye tave par bahut jyada chipak raha hai aur papad jaisa bana raha hai. iska kya reason ho sakta hai aur kaise theek hoga. please reply. aur aap please south indian recipes bhi likhiye na especially lemon rice.
Thank u for this yummy recipe n wishing you a very happy and colorful holi :)
निशा: मिनाक्षी, आपको भी होली की शुभकानायें. , तवा पर्याप्त गरम हो, तवे पर एक छोटी चम्मच तेल डालिये, उत्तपम को मोटा फैलाइये, निचली तरफ से एक दम कुरकुरा सिक जाय तभी पलटिये. सब्जी की तरफ से धीमी आग पर, हल्का ब्राउन होने तक सेकिये, उत्तपम नहीं चिपकेगा.
निशा: विजेया, आपको भी मेरी होली की शुभकामनायें.
निशा: रेनू, आपको भी होली की शुभकामनायें, मैं बेसन की बर्फी की रैसिपी लिखूंगी.
निशा: रेनू, जी हां मैं लिखूंगी.
निशा: रेखा, धन्यवाद.
निशा: निति, आप 2/3 कटोरी (एक कटोरी थोड़ी खाली) दाल ले लीजिये.
निशा: अदिति, धन्यवाद, मैं अच्छी हूँ.
Thanx
Geetu Sharma
निशा: गीतू, आप सर्च बटन पर वेज सूप लिख कर सर्च कर सकती हैं, सूप की रैसिपी पहले से दी गई हैं. इसके लिंक निम्न हैं
How to make Vegetarian soup
dear nisha ji,,can we ferment this mixture in hot oven in winters to save time ? plz ans.
निशा: रमनदीप, जी हां कर सकते हैं.
निशा: पूनम, हम अवश्य लिखेंगे.
निशा: सोनू, सर्च बटन पर ढोकला लिखकर ढोकला बनाने की रैसिपी आप देख सकते हैं, रैसिपी पहले से ही वेवसाइट पर उपलब्ध है.
निशा: स्वाति, मैं सूजी के उत्तपम लिखूंगी.
निशा: अतुलरितु, इसे कवर करने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: अर्चना मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
LOVE U MAM......LOVE U SO MUCH
U Change My Life
.
निशा: विभा, धन्यवाद.
निशा: जी मैं कोशिश करूंगी.