कद्दू की पूरी - Kaddu Poori Recipe - Red Pumpkin Poori Recipe


कद्दू की पूरी (Red Pumpkin Poori) नमकीन भी बनतीं है और मीठी भी. कद्दू की नमकीन पूरी पूरियों जैसी नरम होती है लेकिन इनका स्वाद खाने में कचौरियों जैसा होता है.  आप त्यौहार पर यदि कुछ विशिष्ट प्रकार की पूरियां बनाना चाहें तो कद्दू की नमकीन पूरी (Red Pumpkin Masala Poori) बनाकर देखिये.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaddo Poori

  • पका कद्दू - 500 ग्राम (कद्दूकस किया 3 कप)
  • गेहूं का आटा - 350 ग्राम (3 कप)
  • बेसन - 75 ग्राम (2/3 कप)
  • नमक - स्वादानुसार ( 2/3 छोटी चम्मच)
  • अजवायन - आधा छोटी चम्मच
  • तेल - एक टेबल स्पून
  • तेल - पूरिया तलने के लिये

विधि - How to make Kaddu Poori

कद्दू की नमकीन पूरियों के लिये कद्दू एकदम पका हुआ पीला लिया जाता है.  कद्दू की पूरी बनाने के लिये कद्दू हम दो तरह से उबाल सकते हैं

  • अ. कद्दू को छीलकर बीज वगैरह हटा दीजिये.  कद्दू के बडे बड़े टुकडे कीजिये, धोईये और आधा कप पानी डालकर कुकर में एक सीटी आने तक उबाल लीजिये.  या
  • ब. कद्दू को छीलकर बीज वगैरह हटाकर कद्दूकस कर लीजिये.  एक पैन या कढाही में कद्दूकस किये कद्दू को  एक चमचा पानी डाल धीमी आग पर सिर्फ इतना उबालिये कि कद्दू एकदम नरम हो जांय.

आटे और बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, आटे में नमक, अजवायन, तेल और उबाला हुआ कद्दू डाल कर अच्छी तरह मिलाइये.  इस मिश्रण से पूरियों का कड़ा आटा गूंथ लीजिये.  आटा उबाले हुये कद्दू के साथ ही गुंथ जाता है और इसमें पानी मिलाने की आवश्यकता नहीं होती या बहुत ही थोड़ा पानी ही मिलाना पड़ता है.   गुथे गये आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.

20 मिनिट बाद, हाथ से तेल लगाकर, गुथे आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर चिकना कीजिये. अब इस आटे से छोटी छोटी लोई तोड़ लीजिये, सारी लोइयों को गोल करके, पेड़े बनाकर रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, एक लोई उठाइये, चकले पर रखिये, लोई को 3- 3 1/2 इंच व्यास में एक जैसा गोल बेलिये.  तेल के गरम होने पर पूरी तेल में डालिये और पूरी को कलछी से फुलाकर दोनों ओर हल्की ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. दूसरी पूरी बेल कर इसी तरह तेल में डालिये और तलिये.  सारी पूरियां इसी तरह तल कर निकाल कर किसी डलिया या प्लेट में रख लीजिये.

कद्दू की नमकीन पूरियां तैयार हैं. गरमा गरम कद्दू की नमकीन पूरियां, आलू मटर की सब्जी, गोभी आलू की सब्जी, चटनी और अचार किसी से भी, जो आपको पसन्द हो परोसिये और खाइये, ये पूरियां ठंडी होने के बाद भी उतनी ही स्वादिष्ट रहती हैं.

Read this recipe in English - Kaddu Poori Recipe Red Pumpkin Poori Recipe

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 12:

  • Neeti on 14 March, 2011 10:19:37 AM
    Thanks.... Mam itni achi aur swadisht recipe ke liye
    Reply
  • jaya on 14 March, 2011 13:48:36 PM
    this recipe is so different ! must be tasty too ! thanx for sharing .
    Reply
  • Jagriti on 14 March, 2011 14:48:50 PM
    helo nisha ji
    ye red pumpkin hai ya yellow(delhi mein ise sita phal kahte hain). jahan tak hume pata hai red pumkin nahi hota green hota hai or yellow hota hai. am i right?
    Reply
  • SG on 14 March, 2011 15:58:33 PM
    Nishaji,

    Thanks a lot. This is a good way to make children eat pumpkin too. :)

    SG
    Reply
  • aruna on 14 March, 2011 19:35:09 PM
    kaddu ki sabzi mujhe bilkul achhi nahin lagti par iski poori mujhe bahut achhi lagi.tha
    Reply
  • jagriti on 18 March, 2011 15:00:31 PM
    nishaji apne mere Q. ka reply nahi kiya pls reply kijie ki ye sitaphal to nahi hume babani hai ye recipe
    निशा: जागृति, कद्दू सीताफल ही है.
    Reply
  • manmeet on 10 May, 2011 11:29:57 AM
    Hi,Nisha Ji
    I give a small coment on Jagriti's Q. -yes that is yellow pumkin .
    Reply
  • Poonam on 31 May, 2011 14:14:03 PM
    wow mam thanks for this recipe

    mam please bataiye k hum mithi kaddu ki pudi kaise banaye,,,,,,
    thanks mam
    Reply
  • kim on 30 August, 2011 06:16:57 AM
    hi nisha ji your recpiese are soo good thanks for teaching us good recpies
    Reply
  • amrita on 14 October, 2011 15:07:04 PM
    nisha ji paka kaddu matalab kohanda to nahi.

    निशा: अम्रिता, पका कद्दू औरेन्ज होता है.
    Reply
  • Tapasya on 21 December, 2011 13:22:12 PM
    i like your sweets and dishes also
    Reply
  • Swati on 05 February, 2012 19:13:52 PM
    Nisha mam tindori ki sabzi kaise banate h plz muje recepie bata do na.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad