हरी मटर को प्रिजर्व करें - How to preserve green Peas

मटर की सब्जी का स्वाद हर किसी को पसन्द आता है. हरी मटर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट पर्याप्त मात्रा में पाये जाते हैं, हरी मटर में B ग्रुप के विटामिन काफी मात्रा में पाये जाते हैं, विटामिन, मिनरल और फाइबर इत्यादि प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं.
हरी मटर का मौसम नवम्बर से शुरू हो जाता है, मार्च के अन्त तक बाजार में हरी मटर खूब मिलती है. आप इस मौसम में मिलने वाले ताजे हरे मटर को प्रिजर्व करके फ्रीजर में रख सकते हैं.
Read this post in English - How to preserve gree Peas
मटर को प्रिजर्व करने के लिये हरे ताजे मटर के दाने चाहिये. मटर प्रिजर्व करने के लिये हमेशा नरम एवं अच्छी क्वालिटी की ही मटर लें.
मटर की फलियों को छीलिये, खराब दाने देखकर हटा दीजिये, मटर के दानो को पानी से अच्छी तरह 2 बार धोइये और अतिरिक्त पानी हटा दीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी भर कर उबलने रखिये कि मटर उसमें डुब सके, पानी में उबाल आने पर मटर के दाने पानी में डालिये और 2 मिनिट ढककर रहने दीजिये. समय समाप्त होने पर आग बन्द कर दीजिये. मटर को छलनी में डालिये और अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये.

दूसरे बर्तन में एकदम ठंडा पानी लीजिये और छलनी में निकाले गये मटर के दाने ठंडे पानी में डालिये. मटर के ठंडा होने के बाद, मटर को छलनी में डालकर अतिरिक्त पानी हटा दीजिये. मटर के दाने छोटे छोटे पोलीथिन बैग भर लीजिये. पोलीथिन बैग को टेप से बन्द कर सकते हैं या रबर बैन्ड लगाकर बन्द कर दीजिये, मटर भरे बैग अपने फ्रीजर में रख दीजिये.
इस तरह प्रिजर्व करके रखी हुई हरी मटर ताजे मटर की तरह ही लगती है. प्रिजर्व मटर आपके फ्रीजर में है, जब मन हो मटर निकालिये और सब्जी बना लीजिये.
एक बैग में सिर्फ एक बार उपयोग की जाने लायक मटर प्रिजर्व करना अधिक सुविधा जनक रहता है.
मटर की ही तरह से आप ब्रोकली, बीन्स आदि भी प्रिजर्व कर सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 38:
निशा: नियति, आप फ्रीजर में तो इसे साल भर भी रख सकते हैं.
nisha ji plz. mujhe btaiye ki matar ko 2 min. dhak kar tej gas pe pakana hai ya phir kam gas par
निशा: रुचि, 2 मिनिट के लिये आग जैसी पहले से जल रही है वही रहने दीजिये.
meri wife to matar ke dane nikal kar zip wali polythin mein pack karke freezer mein rakh deti hai, aur wo matar pure saal kharab nahi hote.
निशा: अनामिका, बिना ब्लांच किये मटर प्रिजर्व करने से उसका स्वाद और कलर बाद में उतना अच्छा नहीं रहता.
निशा: फरहा, सर्च बटन में मसाला दोसा लिखकर देख लीजिये, रैसिपी पहले से दी हुई है.
main apke dwara batai har recipe try karne ki koshish karti hun aur vo bahut acchi banti hai.aap bahut acchi cook hain apse bahut kuch seekhne ko milta hai..thanks a lot.
निशा: मीनाक्षी, धन्यवाद.
निशा: वियेया,मटर को नहीं सुखाना हैं, ठंडे पानी से छान कर निकालिये और पैक कर लीजिये.
निशा: प्रियंका, प्रिजर्व चीज अच्छी रहने के लिये, फ्रिज का कूल होना तो आवश्यक है.
निशा: पूजा, अगर पावर कट अधिक समय का नहीं हो तो फर्क नहीं पड़ता
निशा: शुभि, मटर को बहुत अधिक दिन तक मत रखिये, जल्दी ही बना लीजिये.
निशा: शिल्पी, आप हरे बीन्स, और अन्य सभी दाने इसी तरह प्रिजर्व कर सकतीं हैं.
निशा: नीति, फ्रीज की गई मटर को साल भर तक प्रयोग में लाया जा सकता है. मटर को फ्रीजर से निकालिये, सादा पानी में डालकर धो लीजिये और जिस तरह ताजा मटर प्रयोग में लाते हैं उसी तरह इसे भी प्रयोग में लाइये.
निशा: शवनम, फ्रीज की गई मटर को साल भर तक प्रयोग में लाया जा सकता है, अगर आपके यहां इलेक्ट्रीसिटी अधिक समय के लिये गायब नहीं रहती हो.
निशा: सपना, बीन्स को 3 मिनिट उबलते पानी में रखिये, गाजर को 2 मिनिट, गोभी को पहले टुकड़े कीजिये, गरम पानी में नमक डालकर टुकड़े डालकर आधा घन्टे के लिये रखिये, धोइये, उबलते पानी में 3 मिनिट रखिये, गरम पानी हटाइये और तुरन्त बर्फ के पानी में डालिये, पानी हटाइये पैक कीजिये और फ्रीजर में रख दीजिये.
निशा: रूपल, ये मटर आप रख तो सकती हैं लेकिन उसका स्वाद उतना अच्छा नहीं होता.
निशा: नीना, जी हाँ.
निशा: कविता, हरे धनिये की पत्ती सुखा कर रखी जा सकती हैं.
निशा: धूप या छाव कैसे भी सुखा सकते हैं.
निशा: स्वाति, पूदीने की पत्तियां तोड़ कर धोकर धूप में सुखाकर पाउडर बना कर रख लीजिये, आप इसे एक साल तक प्रयोग में ला सकती हैं.
ur recipe's r awesome..
i have tried veg momos n chocolate cake n it was tooo good
nisha ji will u plz tel me how to make dishes in microwave..some new dishes.. thankyou
निशा; सेफाली, जी हमारी कोशिश रहेगी कि हम नई डिश लिखते रहें, धन्यवाद.
निशा: रचना, आम का अचार बनाते हैं, मुरब्बा चटनी बनाते हैं. आम का पल्प निकाल कर सुखाकर रखा जाता है, जो अमचूर के रूप में स्तेमाल किया जाता है.
hara matar ko preserve freeze mein kara ya freezer mein.
निशा: ज्योति, हरे मटर को प्रजर्व करके फ्रीजर में रखते हैं.
hara matar ko freeze ke nichla box mein ya baraf wala box mein rakhna hain.
निशा: ज्योति, हरे प्रिजर्ब मटर को बर्फ वाले बाक्स में रखिये.
Aapki recepie bahus ewsy aur achi hoti hai.... koi nai recepie batae meri kitty party ke liye
निशा: प्रेटी, शकर पारे की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी देखी जा सकती है.
me first time hi preserve kar rahi thi to thoda dar tha k kahi galti na ho jaye. par apki help se ab sahi hoga. Thanks
निशा: विजय, मटर के दाने सुखाने नहीं हैं, वस 2 मिनिट उबाले हैं, कृ्पया लेख को 1 बार और पढ़ लीजिये सारा अच्छी तरह समझ जायेंगे, धन्यवाद.
निशा: कविता, इन्हें फ्रीजर में ही प्रिजर्व करना हैं
निशा: जैसमीन, सब्जियों में कुछ इस तरह के एन्जाइम्स और बेक्टीरिया होते हैं जो फ्रोजन के समय इनकी न्यूट्रीशन वैल्य़ू, कलर और टैक्सचर को खराब करते हैं, इसलीये बोइल पानी में डाल कर पहले मटर के दानों को ट्रीट किया जाता है ताकि उनका स्वाद और कलर सेम रहे.