कच्चे पपीते की सब्जी – Raw Papaya Fry Recipe


विटामिन व न्यूट्रीशन्स से भरपूर कच्चे पपीते से हम करी, सलाद, परांठे (Raw Papaya Parantha) बनाते हैं लेकिन इसकी सूखी सब्जी (Raw Papaya Fry)जितनी अधिक स्वादिष्ट लगती है इसे बनाना उतना ही अधिक सहज है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Papaya Fry

  • कच्चा पपीता - 500 ग्राम ( 1 छोटा पपीता)
  • टमाटर - 3 मध्यम आकार के
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच का लम्बा टुकड़ा
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 1/6 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि - How to make Raw Papaya Fry

पपीते को धोकर छीलिये और बीज हटाकर बड़े टुकड़ो में काटिये, इन टुकड़ों को फिर से धो लीजिये, पानी हटाइये और छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये.

टमाटर धोइये, बड़े टुकड़े में काटिये. हरी मिर्च धोइये, डंठल तोड़िये और 2-3 टुकड़ों में काट लीजिये.
अदरक छीलिये, धोइये और 3-4 टुकड़ों में काट लीजिये. सारी चीजों को मिक्सर से बारीक पीस लीजिये.

कुकर में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा और हींग डालिये, जीरा भुनने पर, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर, पिसा मसाला डालिये और चमचे से चलाइये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

भुने मसाले में पपीते के टुकड़े और नमक डालिये, चमचे से चलाकर 2 मिनिट तक भूनिये, 2/3 कप पानी डाल कर मिलाइये. कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद, आग धीमी कर दीजिये और सब्जी को धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये.

कुकर खुलने पर सब्जी में गरम मसाला और हरा धनियां डालिये और मिला दीजिये.

कच्चे पपीते की स्वादिष्ट सब्जी तैयार है, कच्चे पपीते की गरमा गरम सब्जी (Raw Papaya Fry) प्याले में निकालिये और चपाती, परांठे या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव: सब्जी में प्याज डालना चाहते हैं, तब आप एक प्याज और 4-5 लहसन की कली को बारीक काट लीजिये, या प्याज और लहसन को छील कर पीस लीजिये, गरम तेल में जीरा भुनने के बाद, प्याज और लहसन के मसाले को गुलाबी होने तक भून लीजिये और अब पिसा टमाटर मसाला डालिये, उसी तरीके से भून कर, उपरोक्त तरीके से कच्चे पपीते की सब्जी बना लीजिये.

  • चार सदस्यों के लिये
  • समय - 35 मिनिट
recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 10:

  • Poonam on 08 March, 2011 11:28:30 AM
    Nisha Ji mujhe papita bilkul pasand nahi par kachche papite ki sabji banai mujhe aur unko bahut mast lagi thank u so much
    Reply
  • aruna on 08 March, 2011 19:40:47 PM
    thanx nisha ji .very nice recipe.mujhe papita bahut pasand hai par kabhi sabzi nahin banayee par ab zaroor try karungi.
    Reply
    • rupsi lata on 31 March, 2011 14:12:38 PM
      I made papaya sabji. it is a nice receipy. thank you nisha jee
      Reply
  • Neeti on 09 March, 2011 10:41:46 AM
    ye maine kal banayi thi bahut achhi lagi thi..........
    Reply
  • Poonam Nagpal on 03 April, 2011 16:43:50 PM
    Thanx Nisha ji, for such a wonderful recipe. i hv made it ystrd and it was very testy.
    Reply
  • babita on 11 April, 2011 22:02:21 PM
    Nishaji, i like your all recipes thanks
    Reply
  • vikram chand on 14 June, 2011 00:52:36 AM
    Very Very Thanks Nisha ji es parakar ki low fat receipes aur bhi dijye. Mera weight thoda jayada hai mein es parkar ki receipes pasant karta hu.
    vikram
    Reply
  • Shashi kant on 01 October, 2011 13:05:07 PM
    Thanks
    Nishaji from true heat very very thanks
    Reply
  • kavita on 16 January, 2012 14:03:05 PM
    Tried this Nishaji, it turned out to be very tasty. Even my 7 yr. daughter loved it. Thanks a lot.

    निशा: कविता, बेबी को ढेर सारा प्यार, धन्यवाद.
    Reply
  • aditya on 27 March, 2012 16:23:45 PM
    best staberry flavour
    Reply
  • amit on 27 March, 2012 18:36:24 PM
    best staberry flavour
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad