बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर - Baking Soda and Baking Powder


बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर दोनों ही खाने को फुलाने के लिये काम में लाये जाते हैं. दोनों रेसीपी में कार्बन डाइ आक्साइड पैदा करके छोटे छोटे एयर बबल पैदा करते हैं जिससे रेसीपी फूल कर स्पन्जी हो जाती है. लेकिन दोनों एक जैसे होते हुये भी एक दूसरे से एकदम अलग अलग हैं.

बेकिंग सोडा (Baking Soda)

बेकिंग सोडा सोडियम बाइकार्बोनेट (sodium bicarbonate) जो नमी और खट्टे पदार्थों से रियेक्सन करके, कार्बन डाइआक्साइड गैस निकालते हैं ये गैस एअर बबल के रूप में खाने में जमा होकर रैसिपी को स्पंजी बनाती हैं.


बेकिंग सोडा को सक्रिय होने के लिये दही, छाछ आदि खट्टे पदार्थ की आवश्यकता होती है. इसलिये जिस रेसीपी में खट्टा पदार्थ नहीं है वहां सिर्फ बेकिंग सोडा मिलाने से काम नहीं चलता.

खाना सोडा या बेकिंग सोडा से नमी के मिलते ही तुरन्त रिएक्शन शुरू हो जाता है, इसी लिये खाना सोडा डालने के बाद, मिश्रण को तुरन्त पकाने या बेक करने के लिये रखना चाहिये, नहीं तो ये चीजें अच्छी तरह नहीं फूलती.

बेकिंग पाउडर (Baking Powder)

बेकिंग पाउडर में बेकिंग सोडा, अन्य एसिडिक मीडियम (Cream of Tartar) के साथ साथ सूखे पाउडर के रूप में रखे रहने में सहायक स्टार्च भी मिला होता है.

चूंकि बेकिंग पाउडर में एसिडिक मीडियम (Cream of Tartar) मिले होते हैं इसलिये यह खाने में मिलाने से स्वयं काम करना शुरू कर देता है. इसलिये जो रेसीपी खट्टी नहीं है वहां भी बेकिंग पाउडर प्रयोग किया जा सकता है.

आजकल प्रयोग में लाये जाने वाला बेकिंग पाउडर डबल एक्शन होता है. पहला एक्शन यह तब करता है जब यह नमी के संपर्क में आता है. दूसरा तब करता है जब यह गर्मी के संपर्क में आता है. जब रेसीपी ओवन में रखी जाती है. इससे पहले बने बबल और बड़े हो जाते हैं और रैसिपी ज्यादा स्पंजी बनती है. डबल एकशन के कारण रैसिपी का मिश्रण तैयार करने के बाद 15 मिनिट रखकर भी बेक किया जा सकता है.

अधिक समय तक बेक की जाने वाली रेसीपी में बेकिंग पाउडर डाला जाता है. क्योंकि अधिक समय तक गर्मी में रखे रहने के कारण बेकिंग सोडा (sodium bicarbonate) तो काम करना बन्द कर देता है जबकि बेकिंग पाउडर में मिला अन्य तत्व क्रीम आफ टार्टार काम करते रहते हैं, इसलिये केक, मफ्फिन, कुकीज आदि में यदि खट्टे पदार्थ हों तब भी हम बेकिंग पाउडर का प्रयोग करते हैं.

क्या बेकिंग सोडा की जगह बेकिंग पाउडर प्रयोग कर सकते हैं

कर सकते हैं. बेकिंग सोडा की जगह, बेकिंग पाउडर प्रयोग में लाया जा सकता है, आपको इसकी मात्रा बड़ानी होगी, बेकिंग पाउडर को चार गुनी मात्रा में प्रयोग करना होगा. चूंकि बेकिंग पाउडर में दो भाग क्रीम आफ टार्टर और सिर्फ एक भाग बेकिंग सोडा होता है इसलिये क्रीम आफ टार्टार की अधिकता के कारण आपकी रेसिपी का वह स्वाद नहीं मिल पाता जो कि होना चाहिये. अधिक बेकिंग पाउडर का प्रयोग आपकी रेसीपी का स्वाद खराब करके खारा बना सकता है.

क्या बेकिंग पाउडर की जगह बेकिंग सोडा प्रयोग कर सकते हैं.

नहीं कर सकते. बेकिंग सोडा को एक्टिवेट होने के लिये एसिडिक मीडियम की आवश्यकता होती है जो कि बेकिंग सोडा में नहीं होते. जैसे केक बनाने के किये बेकिंग पाउडर की जगह सिर्फ बेकिंग सोडा डालें तो यह एसिडिक मीडियम के न होने के कारण फूलेगा नहीं.


केक नहीं फूलता, क्या अधिक बेकिंग पाउडर का प्रयोग कर लूं

बहुत ज्यादा बेकिंग पाउडर डालने से रैसिपी में खारा स्वाद आ जाता है. इसकी अधिकता के कारण, मिश्रण बहुत जल्दी ही फूलता है और बडे एयर बबल आपके केक या अन्य रेसीपी में में छेद करके बाहर निकल जायेंगे और फिर यह केक या अन्य रेसिपी पिचक जाती है

केक पहले तो फूलता है लेकिन बाद में एकदम पिचक जाता है.

या तो आपने बेकिंग पाउडर - बेकिंग सोडा को आटे या मैदा में अच्छी तरह नहीं मिलाया है जिससे इसके कुछ जगह यह अधिक मात्रा में होने के कारण वहां बडे एयर बबल बन कर बाहर निकल गया है

या आपने आवश्यकता से अधिक मात्रा में बेकिंग पाउडर-बेकिंग सोडा प्रयोग कर लिया है.

केक फूलता नहीं

बेकिंग पाउडर कम होने पर मिश्रण पूरी तरह नहीं फूलता और केक या कोई भी रैसिपी स्पंजी नहीं बनती. या संभव है कि आपका बेकिंग पाउडर काम नहीं कर रहा.

बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा काम कर रहा है या नहीं कैसे पता करें

बेकिंग पाउडर की उम्र सिर्फ छह महीने से लेकर एक साल की होती है जबकि बेकिंग सोडा सामान्यतया कभी खराब नहीं होता.

आधा चाय चम्मच बेकिंग सोडा में तीन चाय चम्मच सिरका (Vinegar) डालिये. यदि इसमें तुरन्त बबल निकलते हैं तो इसका अर्थ है बेकिंग पाउडर ठीक काम कर रहा है.

आधा कप गर्म पानी में एक चाय चम्मच बेकिंग पाउडर डालने से इसमें झाग बनने लगते हैं तो यह सही अवस्था में काम कर रहा है.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 16:

  • Runu on 01 March, 2011 08:46:29 AM
    Hi

    i would like to correct u that baking soda dosn't spoil ...it spoils after one month it opens so we should keep checking our date ....n thanks a lot for such a nice information .
    Reply
  • Anamika on 01 March, 2011 12:42:46 PM
    Thnx a lot mam for a such a necessary information.
    Reply
  • Shruti on 01 March, 2011 13:12:39 PM
    Mam.. such an informative must .. i must say that I am really greatful to you for making me learn so many good things about cooking..

    Love u so much !!

    निशा: श्रुति, धन्यवाद.
    Reply
  • ruchikagupta on 02 March, 2011 06:05:38 AM
    very nice information
    Reply
  • archana nahata on 02 March, 2011 17:35:14 PM
    please write how you differenciate above with fruitsalt that is eno.

    निशा: अर्चना, इनो साल्ट के बारे में जानकारी हमारे विकी में दी गई है. इसका लिंक निम्न है.
    What is Eno Salt?

    Reply
  • archana nahata on 02 March, 2011 17:47:58 PM
    eno se cake keyon nahi banaya jata
    Reply
  • Soniya Makhija on 07 March, 2011 11:32:26 AM
    Baking powder aur Baking soda ka kitni matra m kis-2 recipes m kese use kiya jaye eska kese pata chalta hai

    Reply
  • tripti on 07 March, 2011 21:53:51 PM
    thanx a lot for such useful tips how to make gunjhia please
    Reply
  • archana on 14 March, 2011 21:00:43 PM
    nisha ji.., cake per icing kaise hoti hai.. plzzz bataiye ga...
    Reply
  • Anju on 15 December, 2011 13:57:30 PM
    good, aaj tak ma inme antar hi nahi kar pati the ,aapne itne detail me bataya ki sab pata chal gaya. thanks to you
    Anju
    Reply
  • anu on 02 January, 2012 18:23:29 PM
    bekig soda ek cake banane me kitni chaach dale.

    निशा:
    अनु, केक की रैसिपी में उसके हिसाब से बेकिंग सोडा की मात्रा दी गई है.
    Reply
  • anushree on 05 March, 2012 18:31:26 PM
    nisha ji kya mitha soda ko hi baking soda kaha jata he.

    निशा: अनुश्री, जी मीठा सोडा को ही बेकिंग सोडा कहा जाता है.
    Reply
  • anushree on 14 March, 2012 13:47:47 PM
    thanx a lot nisha ji.
    Reply
  • diya shukla on 16 March, 2012 13:06:08 PM
    hi nisha ji
    gulabjamun me baking powder dalu ya baking soda aur kitani matra me
    निशा: दिया, गुलाब जामुन में बेकिंग सोड़ा या बेकिंग पाउडर किसी की भी आवश्यकता नहीं होती. इसकी रेसीपी और वीडियो को देखिये
    How to make Gulab Jamun
    Gulab Jamun Recipe Video
    Reply
  • alka bhatnagar on 22 April, 2012 18:40:36 PM
    hinisha ji,maine bhut reciepes mi dekha hai ki cake mi baking soda aur powder dono dalo iaka kya fayada hota hai?

    निशा: अलका, केक अच्छा स्पंज होता है.
    Reply
  • pal on 16 May, 2012 13:48:12 PM
    apki di gai recipes hame bahut pasand aati hai nishaji aur ye hamri kuking ko saral banti hai- thank you
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad